Digital Singrauli

Digital Singrauli Digital Singrauli is a mission to make the youth and entreprenures of Singrauli digitally proficient

सिंगरौली की बेटी Advisor Mamta Shah ने रेलवे मंत्रालय भारत सरकार, चैंबर ऑफ रेलवे इंडस्ट्रीज और अर्बन इंफ्रा ग्रुप के साथ...
29/09/2026

सिंगरौली की बेटी Advisor Mamta Shah ने रेलवे मंत्रालय भारत सरकार, चैंबर ऑफ रेलवे इंडस्ट्रीज और अर्बन इंफ्रा ग्रुप के साथ मिलकर विगत महीने जुलाई में देश की राजधानी नई दिल्ली के भारत मंडपम में 6ठवें अन्तर्राष्ट्रीय रेलट्रांस एक्सपो 2026 का सफलतापूर्वक आयोजन कर विश्व पटल पर जिले का नाम रोशन किया।

डिजिटल सिंगरौली टीम की तरफ से श्रीमती ममता शाह एवं उनकी टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!

29/09/2026
29/09/2026

डिजिटल इन्फ्लुएंसर सहेजेंगे जिले की सांस्कृतिक विरासत
मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय की नई पहल, स्थानीय कंटेंट क्रिएटर्स करेंगे लोक एवं जनजातीय परंपराओं का डिजिटल दस्तावेजीकरण
लोक संस्कृति को मिलेगा डिजिटल मंच, इन्फ्लुएंसर बनेंगे विरासत के संवाहक
सिंगरौली, 29 सितम्बर 2026। मध्यप्रदेश की समृद्ध लोक एवं जनजातीय संस्कृति, परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को डिजिटल माध्यम से संरक्षित करने तथा नई पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय द्वारा अभिनव पहल की जा रही है। इस पहल के अंतर्गत प्रदेश के विभिन्न जिलों के स्थानीय यूट्यूबर, वीडियो कंटेंट क्रिएटर एवं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को सांस्कृतिक दस्तावेजीकरण की प्रक्रिया से जोड़ा जाएगा। इसके लिए 01 अक्टूबर 2026 से निःशुल्क पंजीयन प्रक्रिया प्रारंभ होगी। इच्छुक स्थानीय कंटेंट क्रिएटर्स संग्रहालय की वेबसाइट www.mptribalmuseum.com पर जाकर पंजीयन करा सकते हैं।मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय के संग्रहाध्यक्ष श्री अशोक मिश्र ने बताया कि पहल का उद्देश्य केवल सोशल मीडिया के माध्यम से संस्कृति का प्रचार-प्रसार करना नहीं, बल्कि लोकगीत, लोकनृत्य, लोककला, लोककथाओं, पर्व-त्योहारों, पारंपरिक जीवन-पद्धतियों, जनजातीय परंपराओं एवं अन्य देशज विषयों का प्रामाणिक दृश्य-श्रव्य दस्तावेज तैयार करना है। स्थानीय कंटेंट क्रिएटर अपने क्षेत्र के लोक कलाकारों, परंपरा-वाहकों एवं समुदायों के बीच पहुंचकर वहां की सांस्कृतिक गतिविधियों को रिकॉर्ड कर डिजिटल माध्यम से व्यापक दर्शक वर्ग तक पहुंचा सकेंगे।
स्थानीय कंटेंट क्रिएटर इस पहल में महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य करेंगे। अपने जिले और अंचल की भाषा, बोली, परंपराओं तथा सामाजिक-सांस्कृतिक परिवेश से परिचित होने के कारण वे ऐसी लोक परंपराओं और कलाकारों को सामने ला सकेंगे, जो सामान्यतः बड़े डिजिटल प्लेटफॉर्म तक नहीं पहुंच पाते। इस पहल के माध्यम से विलुप्तप्राय एवं महत्वपूर्ण लोक और जनजातीय परंपराओं के संरक्षण, विभिन्न अंचलों की विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान को सामने लाने तथा स्थानीय कलाकारों को व्यापक मंच उपलब्ध कराने पर विशेष जोर रहेगा। पहल का एक महत्वपूर्ण उद्देश्य क्षेत्रीय एवं प्रामाणिक डिजिटल सांस्कृतिक सामग्री का संकलन कर उसका अभिलेखीकरण करना भी है। इससे सोशल मीडिया पर सांस्कृतिक सामग्री के प्रसार के साथ-साथ प्रदेश की विविध लोक एवं जनजातीय परंपराओं को भविष्य के लिए डिजिटल रूप में संरक्षित करने में सहायता मिलेगी। मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय द्वारा डिजिटल प्लेटफॉर्म की संभावनाओं का उपयोग करते हुए प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने की दिशा में यह पहल महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती है। जिले के स्थानीय कंटेंट क्रिएटर्स से इस पहल से जुड़कर अपनी क्षेत्रीय सांस्कृतिक विरासत, लोक कलाकारों और परंपराओं को डिजिटल माध्यम से संरक्षित एवं व्यापक स्तर पर प्रस्तुत करने की अपील की गई है।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh

MP लॉकर ऐप (जिसे MY वॉलेट या MP अर्बन लॉकर के नाम से भी जाना जाता है) मध्य प्रदेश सरकार के शहरी प्रशासन और विकास विभाग (...
29/09/2026

MP लॉकर ऐप (जिसे MY वॉलेट या MP अर्बन लॉकर के नाम से भी जाना जाता है) मध्य प्रदेश सरकार के शहरी प्रशासन और विकास विभाग (UADD) द्वारा शुरू की गई एक डिजिटल डॉक्यूमेंट वॉलेट पहल है। यह राज्य स्तर पर डिजी लॉकर की तरह ही काम करता है और डिजिटल गवर्नेंस व पेपरलेस प्रशासन को बढ़ावा देता है।

MP लॉकर ऐप (जिसे MY वॉलेट या MP अर्बन लॉकर के नाम से जाना जाता है)

डाउनलोड करने हेतु लिंक
👇🏻
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.urbanlocker.mpurban

28/09/2026

MP में नर्सिंग रजिस्ट्रेशन में फर्जीवाड़ा... 2 फर्जी दस्तावेज से किसी के भी नाम पर फर्जी नर्सिंग सर्टिफिकेट मिल रहा
अधिक खबरें और ई-पेपर पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर एप इंस्टॉल करें - https://dainik-b.in/mjwzCSxDdsb

28/09/2026

चितरंगी विधायक एवं राज्य मंत्री श्रीमती राधा सिंह जी का व्हाट्सएप 9993323738 हैक हो गया है

28/09/2026

बैंक कर्मियों द्वारा आज से प्रस्तावित तीन दिवसीय हड़ताल स्थगित कर दी गई है, सभी बैंक पहले की तरह यथावत कार्य करेंगे

सिंगरौली जिला न्यायालय की महिला अधिवक्ता अन्नू पटेल को मध्य प्रदेश राज्य बार काउंसिल का सदस्य निर्वाचित होने पर हार्दिक ...
28/09/2026

सिंगरौली जिला न्यायालय की महिला अधिवक्ता अन्नू पटेल को मध्य प्रदेश राज्य बार काउंसिल का सदस्य निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!!

जिले के सबसे वरिष्ठ सरकारी डॉक्टर आर बी सी सिंह की पाप की कमाई से नियमों को ताक पर रख तैयार वंदना हॉस्पिटल पर कब चलेगा ब...
28/09/2026

जिले के सबसे वरिष्ठ सरकारी डॉक्टर आर बी सी सिंह की पाप की कमाई से नियमों को ताक पर रख तैयार वंदना हॉस्पिटल पर कब चलेगा बुलडोजर? सवाल रील वाली मैडम से है जो फायर ब्रिगेड से विधायक की गाड़ी धुलवाती हैं।

Address

Urjadhani
Singrauli
486886

Opening Hours

Monday 10am - 6pm
Tuesday 10am - 6pm
Wednesday 10am - 6pm
Thursday 10am - 6pm
Friday 10am - 6pm
Sunday 10am - 6pm

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Digital Singrauli posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Digital Singrauli:

Shortcuts

Share