Jharkhandi Ramu

Jharkhandi Ramu जोहार

जय झारखण्ड जय जोहार 🙏

24/07/2026

बिना वर्दी वाले कौन है? गुंडे नहीं तो कौन है?

22/07/2026

RSS के गुंडे नहीं तो कौन है?

भूमिज विद्रोह (1832-1833) के प्रधान सेनापति वीर शहीद जिलपा लाया जी के शहादत दिवस पर उनके चरणों में कोटि-कोटि नमन एवं जोह...
13/04/2026

भूमिज विद्रोह (1832-1833) के प्रधान सेनापति वीर शहीद जिलपा लाया जी के शहादत दिवस पर उनके चरणों में कोटि-कोटि नमन एवं जोहार!

ना मोहन भागवत,, ना नरेंद्र मोदी, ना अमित शाहकिसी ने यूजीसी की गाइडलाइन्स सुप्रीम कोर्ट के रोक पर एक शब्द क्यों नहीं कहा?...
30/01/2026

ना मोहन भागवत,, ना नरेंद्र मोदी, ना अमित शाह
किसी ने यूजीसी की गाइडलाइन्स सुप्रीम कोर्ट के रोक पर एक शब्द क्यों नहीं कहा?

मोदी कैबिनेट के मंत्रियों, बड़े बड़े नेताओं ने कुछ नहीं कहा?

जातिवादी पक्ष सुना गया है ओर यूजीसी गाइडलाइंस को सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने अन्यायकारी कहा।

न्यायप्रभाकर , न्यायसूर्य, न्यायमुकुट, न्यायमणि, न्यायपुरंधर, न्यायोद्धा, न्यायशिरोमणि श्री सूर्यकांत

जातिवादी सोच के लोग आज UGC पर सुप्रीम कोर्ट से आई अस्थायी रोक के फैसले पर जश्न मना रहे हैं, और यह जश्न किसी न्यायप्रिय समाज का नहीं बल्कि उस कुंठित मानसिकता का है जो बराबरी से डरती है। इससे भी अधिक शर्मनाक यह है कि यह खुशी उन घटनाओं की पृष्ठभूमि में मनाई जा रही है जहाँ बहुजन समाज के लोगों पर हमले हुए, उनकी हत्याएँ हुईं, और फिर उसी दमन को अपनी वैचारिक जीत की तरह पेश किया जा रहा है। यह साफ़ करता है कि इनके लिए क़ानून, संविधान और मानव जीवन से ज़्यादा ज़रूरी अपना वर्चस्व है। UGC जैसे क़दम जातिगत भेदभाव पर चोट करते हैं, इसलिए इन्हें रोकने पर जश्न मनाने वालों का असली चेहरा बेनकाब हो गया है। यह संघर्ष क़ानून का नहीं, बल्कि बराबरी बनाम जातिवाद का है।

हमें तो अपनों ने मारा गैरों में कहां दम था - पड़हा राजा सोमा मुण्डा...खूंटी पड़हा राजा सोमा मुंडा की हत्याकांड का पुलिस ...
14/01/2026

हमें तो अपनों ने मारा गैरों में कहां दम था - पड़हा राजा सोमा मुण्डा...

खूंटी पड़हा राजा सोमा मुंडा की हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा…
07 जनवरी की संध्या को खूँटी थानान्तर्गत ग्राम- जमुवादाग तालाब के समीप एदेल संगा पड़हा राजा सोमा मुण्डा को अज्ञात अपराधकर्मियों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। हत्याकांड की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय,खूँटी के निर्देशानुसार एस0आई0टी टीम का गठन किया गया और त्वरित कार्रवाई करते हुए कांड में संलिप्त कुल सात (07) अभियुक्तों क्रमशः (1) बाहा मुण्डा (2) देवा पाहन (3) अनिश मुण्डा उर्फ सुकरा (4) रविया पाहन उर्फ रवि (5) रमेश्वर संगा उर्फ रमेश सभी ग्राम – जियारप्पा (6) पंकज कुमार शर्मा उर्फ पंडित ग्राम- बिकुवादाग,सभी जिला खूँटी एवं (7) देवव्रत नाथ शाहदेव पता- पालकोट हाउस, किशोर गंज, राँची का पता कर उक्त सभी के घर पर छापामारी किया गया ।

जिसके बाद उक्त सभी अपराधकर्मियों द्वारा पूछ-ताछ के क्रम में अपना-अपना अपराध स्वीकर किया गया है तथा इन सभी के पास से घटना को अंजाम देनें में प्रयोग किये गये मोबाईल को बरामद कर सभी को विधिवत गिरफ्तार किया गया है । हत्या के संबंध में पूछ-ताछ करने पर गिरफ्तार अभियुक्त देवव्रत नाथ शाहदेव बताये कि इनके कहने पर ही कांड में संलिप्त स्थानीय अन्य अभियुक्तों को विगत महिना नवम्बर-दिसम्बर में विवादित जमीन पर काम करने को कहा था जिस पर अभियुक्तों द्वारा फुटबॉल मैदान बनाने के बहाने जमीन की समतलीकरण एवं निर्माण कार्य करने के दौरान पूर्व से पत्थलगड़ी किये गये पत्थल को जानबूझ हटा दिया गया जिससे उस जमीन पर कब्जा किया जा सके । जिसके विरोध में आस-पास के ग्रामीणों द्वारा एदेल संगा पड़हा राजा सोमा मुण्डा के नेतृत्वा में ग्राम सभा का आयोजन किया गया तथा सर्वसहमति से दिनांक - 03.01.26 को पुनः उसी जगह पर पत्थलगड़ी किया गया, एवं इस घटना को लेकर उक्त सभी अभियुक्त पड़हा राजा के विरूद्ध काफी अक्रोशित थे जिस कारण मौका पाकर पड़हा राजा सोमा मुण्डा की हत्या कर घटना को अंजाम दिया गया, कांड में संलिप्त अन्य अभियुक्तों को चिन्हित कर गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी की जा रही है ।

10/12/2025

कागज से कलम शिक्षा की ताकत दुनिया की हर ताकत से बड़ी है, एक रोटी कम खाओ पर बच्चों को जरूर पढ़ाओ ।
-डॉ. भीमराव अंबेडकर

Address

Seraikella
Sini
833220

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Jharkhandi Ramu posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share