Apna Khabri Club

Apna Khabri Club Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Apna Khabri Club, Digital creator, Sirsa.

01/10/2026

गंडक नदी का बांध टूटने से भारी तबाही हो रही है। सारण और मुजफ्फरपुर के पारू से तबाही की खबर आ रही है।

01/10/2026

ज्ञानपुर के सरकारी अस्पताल से एक वनवासी गर्भवती महिला को उसकी जाति और बदबू का हवाला देकर बाहर निकाल दिया गया, जिसके कारण उसे सड़क पर ही बच्चे को जन्म देना पड़ा।
यह घटना यूपी की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था और जातिवादी बेरहमी की तस्वीर उजागर करती है।

30/09/2026

उत्तर प्रदेश के हापुड़ से सामने आए इस वीडियो में एक युवक को कमरे में बंद कर कई लोग बेल्ट, लात और घूंसे से बेरहमी से पीटते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि मामूली विवाद के बाद युवक के साथ यह मारपीट की गई।

30/09/2026

उज्जैन: शाही मस्जिद का एक हिस्सा गिराए जाने के बाद हुई हिंसा के मामले में 30 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। पुलिस ने अब तक 20 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार सुबह पुलिस नौ आरोपियों को मेडिकल जांच के लिए चरक अस्पताल ले गई, जहाँ से उन्हें आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।

29/09/2026

मस्जिदों पर हो रही कार्रवाई के विरोध में आज जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे AIMIM नेता शोएब जमई को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

29/09/2026

दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉर्थ और साउथ कैंपस तथा लेडी श्री राम कॉलेज की छात्राओं ने महिला सुरक्षा, रेप कल्चर और मोरल पुलिसिंग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
छात्राओं ने इन व्यंग्यात्मक नारों के जरिए समाज में महिलाओं के पहनावे पर टिप्पणी करने वाली मानसिकता, पितृसत्ता और महिला सुरक्षा के मुद्दों पर अपनी नाराजगी और विरोध दर्ज कराया है।
देखिए ये नए व्यंग्यात्मक नारे:
"एक चाय, दो समोसा...
इन मर्दों का क्या भरोसा"
"एक सुट्टा, दो चाय...
मर्द जात हाय-हाय"
"हमारी स्कर्ट नहीं है छोटी,
इन मर्दों की सोच है छोटी"

29/09/2026

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा, "खाने-पीने की चीज़ों की बात करें, तो आज हम एक ऐसी स्थिति देख रहे हैं जहाँ अनाज निर्यात करने वाले कुछ बड़े देश अपनी शिपमेंट नहीं भेज पा रहे हैं—खासकर ब्लैक सी (काला सागर) के रास्ते।
हम पहले से ही उर्वरक (खाद) की भारी कमी देख रहे हैं क्योंकि इसके मुख्य उत्पादक मध्य पूर्व (मिडिल ईस्ट) और रूस में हैं, और वहाँ उत्पादन पर असर पड़ा है। इसके अलावा, हम 'सुपर अल नीनो' की स्थिति का भी सामना कर रहे हैं।
इसलिए, आने वाले महीनों में खाद्य पदार्थों का बड़ा संकट आ सकता है।
यदि ऊर्जा की भारी कमी के साथ-साथ खाने-पीने की चीज़ों और उर्वरक की किल्लत हो, और साथ ही वित्तीय संकट भी जुड़ जाए, तो कुल मिलाकर परिणाम अत्यंत चिंताजनक हो सकता है।

29/09/2026

कानपुर सेंट्रल पर हंगामा: नाबालिग लड़की के साथ 5 युवक हिरासत में
कानपुर: कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर एक नाबालिग लड़की को बिहार ले जाने की कोशिश कर रहे पांच युवकों को भीड़ ने पकड़कर पीट दिया। स्टेशन पर हंगामे के बाद पहुंची पुलिस ने पांचों युवकों और लड़की को हिरासत में ले लिया है। दक्षिणपंथी संगठनों ने मामले में 'लव जिहाद' और तस्करी का आरोप लगाया है। पुलिस सभी संदिग्धों से पूछताछ कर कानूनी कार्रवाई कर रही है।


28/09/2026

यमुना किनारे बेला एस्टेट में रहने वाले 728 लोगों में से 727 के नाम SIR के बाद वोटर लिस्ट से काट दिए गए हैं।
राहुल गांधी ने खुद इस बस्ती का दौरा कर पीड़ित परिवारों की आपबीती सुनी। ये वही लोग हैं जिन्होंने 2024 के लोकसभा और 2025 के दिल्ली चुनाव में वोट दिया था। 2023 में घर तोड़े जाने के बावजूद ये यहीं रह रहे हैं।
राहुल गांधी ने SDM से साफ कहा—मकान होना न होना वोट के अधिकार की शर्त नहीं है। CEC ज्ञानेश कुमार के मुताबिक बेघरों के लिए "हाउस नंबर 0" का प्रावधान है, फिर 727 नाम क्यों हटाए गए?
यह SIR नहीं, गरीबों की इकलौती ताकत छीनने की साजिश है। ज्ञानेश कुमार चले जाएंगे, लेकिन इस सिस्टम को हिसाब देना होगा।

28/09/2026

उज्जैन में शाही मस्जिद के एक हिस्से को मस्जिद कमेटी द्वारा हटाया जा रहा था। इसी दौरान मौके पर मौजूद भीड़ ने इसका विरोध शुरू कर दिया। विरोध के दौरान पुलिस पर पथराव किया गया, जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े।
मामले में पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है, जिनमें पांच सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बताए जा रहे हैं।
सड़क चौड़ीकरण के लिए मस्जिद का करीब 9 फीट लंबा और 4 फीट चौड़ा हिस्सा हटाया जाना था। मस्जिद का यह हिस्सा हटाए जाने के दौरान विरोध कर रहे लोगों को पुलिस ने मौके से खदेड़ दिया। पुलिस द्वारा भीड़ को तितर-बितर करने की पूरी कार्रवाई का वीडियो भी सामने आया है।

Address

Sirsa

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Apna Khabri Club posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share