India Update

India Update लाइव न्यूज़ व चुनाव अपडेट देखने के लिए Page को Follow करें व अपने बिजनेस प्रमोशन के लिए संपर्क करें। Kuldeep Singh नवोदयन Please Follow All JNV Friends

R Haryana News से मेरे अजीज मित्र राकेश छाबड़ा को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं, तुम सदा खुश एवं स्वस्थ रहो और यूंही हौं...
10/05/2026

R Haryana News से मेरे अजीज मित्र राकेश छाबड़ा को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं,
तुम सदा खुश एवं स्वस्थ रहो और यूंही हौंसले व जोश के साथ सामाजिक मुद्दों को निष्पक्षता के साथ जनता के सामने उजागर करते रहो! R Haryana News Manoj Budaniya

तमिलनाडु में विजय की पार्टी टीवीके की सरकार बनने का रास्ता साफ हो गया है. CPI, CPM और VCK ने टीवीके को समर्थन देने का फै...
08/05/2026

तमिलनाडु में विजय की पार्टी टीवीके की सरकार बनने का रास्ता साफ हो गया है. CPI, CPM और VCK ने टीवीके को समर्थन देने का फैसला किया है, जिसके साथ ही टीवीके बहुमत के आंकड़े तक पहुंच गई है. CPI, CPM और VCK 2 को मिलाकर कुल 6 सीटें होती है. इसके अलावा कांग्रेस ने 5 विधायकों के साथ टीवीके को समर्थन देने की बात कही है, जिसके बाद अब ये गठबंधन आसानी से बहुमत का आंकड़ा पा लेगी.

08/05/2026

दूरदर्शन के एंकर अशोक श्रीवास्तव द्वारा गत दिवस नेता विपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में आज दिल्ली विश्वविद्यालय में उनके कार्यक्रम में युवाओं ने किया विरोध।

सिरसा में पंजाब की एक युवती से होटल में हुए रे-प मामले में खुलासा. चिल्लाने पर ननद ने मुंह दबाकर पीटा:एक कमरे में ठहरे त...
07/05/2026

सिरसा में पंजाब की एक युवती से होटल में हुए रे-प मामले में खुलासा. चिल्लाने पर ननद ने मुंह दबाकर पीटा:एक कमरे में ठहरे तीनों, आरोप-ननद ने दबाया मुंह-पी-टा, प्रेमी ने श-राब पीकर बनाए शारी-रिक सं-बंध...

सिरसा में पंजाब की एक युवती से होटल में हुए रे-प मामले में खुलासा हुआ है। पीड़ित युवती और उसकी चचेरी बहन की ननद व ननद का प्रेमी होटल के एक ही कमरे में ठहरे थे। चचेरी बहन की ननद ने भी उसके साथ हुए गलत काम में उतनी ही भागीदार रही और अपने प्रेमी का ही सहयोग किया। ननद के प्रेमी युवक ने पहले शरा-ब पी और श-राब के नशे में युवती के साथ गलत किया।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता का आरोप है कि युवक ने शराब के नशे में उसके साथ दो से तीन बार जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। उसकी ननद उसको अत्याचार से बचाने के बजाय उसी पर दबाव बनाने लगी और चिल्लाने पर उसके मुंह पर कपड़े से ढ़ककर दबाया गया। उसके साथ मारपीट की और ननद ने उसका फोन छीन लिया, ताकि किसी और को यह बता न सकें।

जॉब दिलाने के बहाने सिरसा लाई थी ननद
युवती की चचेरी बहन की ननद उसे जॉब दिलाने के बहाने सिरसा लेकर आई थी। उसके साथ ननद का प्रेमी युवक भी था। रात्रि को उन्होंने डिंग मंडी एरिया में निजी होटल में कमरा लिया, जहां पर तीनों एक ही कमरे में ठहरे। पुलिस ने आरोपियों को साथ लेकर घटनास्थल की निशानदेही करवाई है और होटल से सीसीटीवी फुटेज एवं बेड की चेदर साक्ष्य के तौर कब्जे में ली।
**e

07/05/2026
06/05/2026

हिसार के होटल डिजायर में भयं*कर आ*ग

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। अहिरौली थाना क्षेत्र के कोटवा गांव में 14 साल के...
06/05/2026

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। अहिरौली थाना क्षेत्र के कोटवा गांव में 14 साल के नितेश को सांप ने डंसा था, लेकिन अस्पताल की कथित लापरवाही और डॉक्टर के रवैये ने मामले को हिंसक मोड़ दे दिया। मासूम की मौत के बाद भड़की भीड़ ने ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर को खेतों में आधा किलोमीटर तक दौड़ाकर पीटा।

**"अम्मा कह दो बेटा"— मां की बेबसी ने सबकी आंखें भिगो दीं**

मृतक नितेश की मां सुमन देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। वह अपने कलेजे के टुकड़े के शव को सीने से चिपकाकर बस एक ही विनती कर रही हैं— *"बेटा, बस एक बार अम्मा कह दो।"* परिजनों का आरोप है कि सांप के काटने के बाद वे 10 मिनट में अस्पताल पहुँच गए थे, लेकिन डॉक्टरों ने इलाज शुरू करने के बजाय 'पर्ची' बनवाने की औपचारिकता में समय बर्बाद किया।

**दीवार फांदकर भागे डॉक्टर, खेत में हुई पिटाई**

अस्पताल में मौजूद भीड़ का गुस्सा देख डॉक्टर प्रिंस गुप्ता पिछले दरवाजे की खिड़की से कूदकर और 5 फीट ऊंची दीवार फांदकर खेतों की तरफ भागे। लेकिन आक्रोशित ग्रामीणों ने उन्हें देख लिया और करीब 500 मीटर तक पीछा कर पकड़ लिया। ग्रामीणों का गंभीर आरोप है कि डॉक्टर नशे की हालत में थे और उन्होंने इलाज में जानबूझकर देरी की।

**पुलिस ने बड़ी मुश्किल से छुड़ाया, इलाके में तनाव**

घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम, तहसीलदार और कई थानों की पुलिस मौके पर पहुँची। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद डॉक्टर को भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर सरकारी गाड़ी में बिठाया, लेकिन गुस्साए लोगों ने घंटों तक रास्ता रोके रखा। प्रशासन के आश्वासन और डॉक्टर का मेडिकल सैंपल लिए जाने के बाद ही लोग शांत हुए।

**पत्रकार की कलम से: कुछ चुभते सवाल**
1. इमरजेंसी के मामलों में 'पर्ची' और 'कागजी कार्रवाई' के नाम पर कीमती समय बर्बाद करना क्या अपराध नहीं है?
2. यदि डॉक्टर पर नशे में होने के आरोप सच हैं, तो क्या ऐसे 'रक्षकों' के भरोसे जनता की जान सुरक्षित है?
3. क्या प्रशासन केवल ऐसी हिंसक घटनाओं के बाद ही जांच और सैंपल लेने जैसी फुर्ती दिखाएगा?

डॉक्टर का दावा है कि उन्होंने पूरी कोशिश की, लेकिन ग्रामीणों का आक्रोश सिस्टम के प्रति उस अविश्वास को दर्शाता है जो समय पर इलाज न मिलने से पैदा होता है। फिलहाल, शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट का इंतजार है।

इस घटना पर आपकी क्या राय है? क्या डॉक्टर की पिटाई जायज थी या यह हमारी स्वास्थ्य व्यवस्था की सामूहिक विफलता है? अपनी राय कमेंट में लिखें।

  मै इस्तीफा नहीं दूंगी  #ममता_बनर्जी जी
05/05/2026

मै इस्तीफा नहीं दूंगी #ममता_बनर्जी जी

 #सिरसा  #डेरे में सेवा करने गए सेवादार की मौत 😭परिजनों का आरोप: 2 फुट गहरे पानी में कैसे डूबा, डेरे वाले अलग-अलग बयान द...
03/05/2026

#सिरसा #डेरे में सेवा करने गए सेवादार की मौत 😭
परिजनों का आरोप: 2 फुट गहरे पानी में कैसे डूबा,
डेरे वाले अलग-अलग बयान दे रहे...
सिरसा के सिकंदरपुर डेरे में सेवादार की मौत पर सवाल खड़े हो रहे हैं। मृतक के परिवार ने सवाल उठाते हुए आरोप लगाए कि डिग्गी में दो फुट पानी में कैसे डूब गया। और ऐसा क्या हुआ कि उसे निकालने के लिए जेसीबी बुलानी पड़ी। डेरे वाले बार-बार अलग बयान दे रहे हैं। इस वजह से परिवार को उनकी बातों पर विश्वास नहीं है। सेवा करने गए युवक की मौत मामले में शनिवार को परिजनों ने सवाल उठाए हैं।

परिवार का आरोप है कि डेरे वालों ने पहले बताया कि डिग्गी में गिरे एक व्यक्ति को निकाल दिया। गुरदीप को निकालने के लिए जेसीबी बुलाई। परिजनों ने सवाल उठाते हुए कहा, डिग्गी न तो ज्यादा गहरी है और उसमें पानी भी दो फुट से ज्यादा नहीं, ऐसे में वह डूबा कैसे।
परिजनों का शक है कि उस पर ऊपर से कोई मलबा गिरा है, जिससे उसकी मौत हो गई। घरवालों ने डिग्गी से कुछ मलबा निकाल, जो ताजा बताया है। डिग्गी के ऊपर से लेंटर का हिस्सा टूटा पड़ा है।

03/05/2026

पाकिस्तानी फौजी ने भारतीय लड़की से रक्षाबंधन का रिश्ता बनाकर
❤️ दिल जीत लिया 🙏🙏 इस फौजी का नाम साहीद सलीम गुजर है, भारतीय पंजाब की महिलाएं जब पाकिस्तान तो इस फौजी भाई ने भारतीय पंजाब और पाकिस्तानी पंजाब के भाइचारे की अनोखी मिशाल कायम की है, वीडियो चारों तरफ virals हो रही है पूरी दुनियां इस वीडियो को देखकर दुआएँ दे रहे हैं!

Address

Sirsa

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when India Update posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to India Update:

Share

Category