Public Post

Public Post All types of News Haryana. PUNJAB, Rajsthan are available here also contact us 9466574544

आपको कौनसी कुल्फी पसंद है ??
29/03/2026

आपको कौनसी कुल्फी पसंद है ??

'धुरंधर द रिवेंज' में छाई हरियाणा की बहूः वकील वीना के किरदार में दिखीं, नारनौल में हुई शादी..हरियाणा के नारनौल की बहू ए...
22/03/2026

'धुरंधर द रिवेंज' में छाई हरियाणा की बहूः वकील वीना के किरदार में दिखीं, नारनौल में हुई शादी..
हरियाणा के नारनौल की बहू एक्ट्रेस भाषा सुंबली इन दिनों बॉलीवुड फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' में अपनी एक्टिंग से छाई हुई हैं। मूवी में उन्होंने रणवीर सिंह के कैरेकटर जसकीरत की एडवोकेट वीना का रोल निभाया है। कोर्ट रूम में उनके सीन की दर्शक भी जमकर सराहना कर रहे हैं . सुंबली मूल रूप से जम्मू कश्मीर की रहने वाली हैं। करीब छह साल पहले उनकी शादी नारनौल के रहने वाले एक्टर सुनील सोनी के साथ हुई थी। दोनों की मुलाकात NSD (नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा) में पढ़ाई के दौरान हुई थी।

घरेलू हिंसा का एक दिल द-हला देने वाला मामला: “मैंने इसे मार दिया..." यह कहते हुए फरार हो गया आरोपी पति ...फ्रांसवाला रोड...
21/03/2026

घरेलू हिंसा का एक दिल द-हला देने वाला मामला:
“मैंने इसे मार दिया..." यह कहते हुए फरार हो गया आरोपी पति ...
फ्रांसवाला रोड इलाके में पति ने पत्नी की गला घोंटकर की ह-त्या ....

चंदाना गेट स्थित फ्रांसवाला रोड की बाल्मीकि बस्ती में घरेलू हिंसा का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पति ने अपनी 30 वर्षीय पत्नी की गला घोंट-कर ह-त्या कर दी। परिजनों के अनुसार, घरेलू कलह इस हत्या-कांड की वजह बनी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार है।

मृतका की पहचान शालू के रूप में हुई है, जो पंजाब के बठिंडा की रहने वाली थी।
उसकी शादी वर्ष 2018 में आरोपी पति अरुण के साथ हुई थी और उनके दो छोटे बच्चे हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी नशे का आदी था और अक्सर पत्नी के साथ मारपीट करता था। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी अरुण ने सुबह शोर मचाते हुए खुद ही कहा कि उसने अपनी पत्नी को मा-र दिया है। पास के कमरे में सो रहे उसके छोटे भाई और पत्नी को घटना की भनक तक नहीं लगी।
सुबह जब पता लगा तो परिजनों ने करीब साढ़े 11 बजे पुलिस को फोन कर सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही सिटी थाना पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची। साथ में एफएसएल की टीम पहुंची। फॉरेंसिक एक्सपर्ट ने घर के अंदर से साक्ष्य जुटाए।

2 देश, 8 लोकेशन में शूट हुई 'धुरंधर', आदित्य धर का सेट देखकर खुद पाकिस्तानी भी दंग ...फिल्म 'धुरंधर' ने हर किसी को बात क...
21/03/2026

2 देश, 8 लोकेशन में शूट हुई 'धुरंधर', आदित्य धर का सेट देखकर खुद पाकिस्तानी भी दंग ...
फिल्म 'धुरंधर' ने हर किसी को बात करने पर मजबूर कर दिया है, फिर चाहे वो पहला पार्ट हो या दूसरा. लोग इसकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. आदित्य धर ने अपनी ..फिल्म में जो पाकिस्तान दिखाया है उसे देखकर ये कह पाना मुश्किल है कि इसे पाक में जाकर शूट नहीं किया है. क्योंकि इतना रियल है. 'धुरंधर' की कहानी अपने आप में चर्चा का विषय है. आदित्य धर ने अपनी फिल्म में दिखाया है कि कैसे एक इंडियन एजेंट, पाकिस्तान में घुसकर वहां के गैंग्स और आतंकियों के नापाक इरादों का खात्मा करता है.

एयरलाइंस बढ़ा सकती हैं हवाई किराया:बोलीं- मजबूरन लेना पड़ेगा फैसला, एक्स्ट्रा-चार्ज ना लेने के सरकार के निर्देश का विरोध क...
21/03/2026

एयरलाइंस बढ़ा सकती हैं हवाई किराया:बोलीं- मजबूरन लेना पड़ेगा फैसला, एक्स्ट्रा-चार्ज ना लेने के सरकार के निर्देश का विरोध कर रहीं....
इंडिगो, एअर इंडिया और स्पाइस जेट ने फ्लाइट्स की 60% सीटों पर एक्स्ट्रा चार्ज न वसूलने के सरकार के फैसले विरोध किया है। एयरलाइंस का कहना है कि इस कदम से उन्हें अपनी खोई हुई कमाई की भरपाई के लिए हवाई किराया बढ़ाने पर मजबूर होना पड़ेगा।

तीनों एयरलाइंस का प्रतिनिधित्व करने वाली फेडरेशन ऑफ इंडियन एयरलाइंस (FIA) ने सिविल एविएशन मिनिस्ट्री से इस फैसले को वापस लेने का आग्रह किया है। फेडरेशन ने कहा...

इस निर्देश से एयरलाइंस की वित्तीय स्थिति काफी प्रभावित होगी। इसके परिणामस्वरूप सभी यात्रियों को, जिनमें वे लोग भी शामिल हैं, जो शायद पहले से सीटें नहीं चुनना चाहते, उन्हें भी अधिक किराया देना पड़ेगा।

दरअसल, एविएशन मिनिस्ट्री ने बुधवार को भारत में हवाई यात्रा को ज्यादा सुविधाजनक बनाने के लिए नए नियम जारी किए थे। नए आदेश के मुताबिक एयरलाइंस की हर फ्लाइट में कम से कम 60% सीटें बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के बुक होंगी। ये निर्देश घरेलू फ्लाइट्स पर लागू होंगे।

LIVEमथुरा में साधु की मौत पर हाईवे पर हंगामा, पथराव:पुलिसकर्मी घायल; आरोप- गौतस्करों ने ट्रक से कुच-लकर मारा, पुलिस बोली...
21/03/2026

LIVE
मथुरा में साधु की मौत पर हाईवे पर हंगामा, पथराव:पुलिसकर्मी घायल; आरोप- गौतस्करों ने ट्रक से कुच-लकर मारा, पुलिस बोली- एक्सीडेंट...

मथुरा में गौरक्षक चंद्रशेखर बाबा (65) की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। वह फरसा वाले बाबा के नाम से मशहूर थे। बाबा के एक साथी ने दावा किया- शनिवार तड़के बाबा 2 साथियों के साथ ट्रक का पीछा कर रहे थे। ट्रक में गौवंश होने की सूचना थी। ट्रक को ओवरटेक कर बाबा ने सामने बाइक खड़ी कर दी। तभी अचानक ड्राइवर ने रफ्तार बढ़ा दी और बाबा को कुचलते हुए फरार हो गया। बाबा की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी इलाके में आग की तरह फैली। देखते-ही-देखते हजारों की भीड़ दिल्ली-मथुरा हाईवे पर जमा हो गई। बाबा के शव को रखकर हाईवे जाम कर दिया। आरोपियों के एनकाउंटर की मांग करने लगे। शव कब्जे में लेने और जाम खुलवाने पहुंची पुलिस को लोगों ने खदेड़ दिया। पथराव भी किया, जिसमें कुछ पुलिसकर्मी लहूलुहान हो गए।

लोगों ने पुलिस की 5 से 6 गाडियों में तोड़फोड़ की। शीशे तोड़ दिए। इस दौरान फायरिंग भी हुई। हालात बेकाबू होता देख पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। आंसू गैस के गोले छोड़े। इस बीच, CM योगी ने मामले का संज्ञान लिया। अफसरों को सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया। कहा- आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा।

फ्लाइट में एक ही पीएनआर पर साथ-साथ मिलेगी सीट.....एक ही पीएनआर पर बुक कराए गए टिकट पर अब यात्रियों को फ्लाइट में एक साथ ...
18/03/2026

फ्लाइट में एक ही पीएनआर पर साथ-साथ मिलेगी सीट.....
एक ही पीएनआर पर बुक कराए गए टिकट पर अब यात्रियों को फ्लाइट में एक साथ सीट देना अनिवार्य कर दिया गया है। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने सभी विमान सेवा कंपनियों को इस संबंध में निर्देश जारी किया है। इसमें कहा गया कि कम से कम 60 प्रतिशत सीटों का आवंटन बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के करना अनिवार्य होगा।
साथ ही एक ही पीएनआर पर बुक कराए गए टिकट के लिए यात्रियों को एक साथ सीट देनी होगी, जहां तक संभव हो उन्हें अगल-बगल की सीट प्रदान करने के लिए कहा गया है। आमतौर पर ऐसी बहुत सारी घटनाएं सामने आई हैं जिनमें एक ही परिवार के लोगों को एक ही पीएनआर पर बुक कराए गए टिकट पर काफी दूर-दूर बैठने के लिए सीट आवंटित की जाती थी, जिससे लोगों को परेशानी होती थी। एयरलाइंस एक साथ पसंदीदा सीट के चयन पर मोटा शुल्क वसूलती थीं।

चंडीगढ़ में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर ह1त्या....पंजाब एवं हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बुधवार को सेक्टर-9 में दिनदहाड़...
18/03/2026

चंडीगढ़ में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर ह1त्या....
पंजाब एवं हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बुधवार को सेक्टर-9 में दिनदहाड़े एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर ह!त्या कर दी गई। मृतक की पहचान चरणप्रीत सिंह (31) के रूप में हुई, जो मुल्लांपुर का रहने वाला है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, चरणप्रीत सिंह जिम से निकलकर आज अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी में बैठ रहा था, तभी मोटरसाइकिल पर सवार हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमलावरों ने करीब आठ राउंड गोलियां चलार्इं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर ड्राईविंग सीट पर ही लुढ़क गए। घटना के बाद उनके साथियों ने उन्हें तुरंत पीजीआई अस्पताल ले जाने का प्रयास किया लेकिन अधिक खून बह जाने के कारण चरणजीत ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी।

चेक बाउंस मामला: राजपाल यादव पैसा लौटाए : दिल्ली हाईकोर्ट...चेक बाउंस मामले में फंसे बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव की अंतर...
18/03/2026

चेक बाउंस मामला: राजपाल यादव पैसा लौटाए : दिल्ली हाईकोर्ट...
चेक बाउंस मामले में फंसे बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव की अंतरिम जमानत की अवधि खत्म होने के दिन दिल्ली हाईकोर्ट में बुधवार को सुनवाई हुई। इस दौरान कोर्ट ने माना कि अभिनेता की तरफ से काफी रकम जमा की जा चुकी है लेकिन अदालत ने कहा कि अगर पूरा बकाया चुकाया जाता है तो मामला खत्म हो सकता है। सुनवाई के दौरान राजपाल यादव के वकील ने अदालत को बताया कि हमने नियमित जमानत के लिए याचिका दाखिल कर दी है। साथ ही, यह भी जानकारी दी कि संबंधित कंपनी मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड को अब तक 4.45 करोड़ रुपए का भुगतान किया जा चुका है और 25 लाख रुपए का डिमांड ड्राफ्ट दिया जा रहा है।

JIO Payment Bank ने शुरू की यूपीआई आधारित नकद निकासी सेवाजियो पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (जेपीबीएल) ने मंगलवार को यूपीआई आधार...
17/03/2026

JIO Payment Bank ने शुरू की यूपीआई आधारित नकद निकासी सेवा
जियो पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (जेपीबीएल) ने मंगलवार को यूपीआई आधारित नकद निकासी सेवा शुरू करने की घोषणा की।
कंपनी ने बताया कि ग्राहक अब बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट टचपॉइंट्स पर क्यूआर कोड स्कैन कर नकद निकाल सकेंगे। उन्हें अपना पैसा निकालने के लिए डेबिट कार्ड या पारंपरिक एटीएम कार्ड की अब जरूरत नहीं होगी। बैंक के अनुसार, नई सेवा विशेष रूप से ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों के ग्राहकों को ध्यान में रखकर शुरू की गयी है, जहां एटीएम की पहुंच सीमित है। ग्राहक अपने यूपीआई ऐप के माध्यम से अपने लेनदेन को आॅथराइज कर आसानी से नकद प्राप्त कर सकेंगे।

एलपीजी लेकर दूसरा जहाज ‘नंदा देवी’ भी भारत पहुँचा भारतीय जहाज नंदा देवी मंगलवार को एलपीजी लेकर भारत पहुंच गया। अधिकारियो...
17/03/2026

एलपीजी लेकर दूसरा जहाज ‘नंदा देवी’ भी भारत पहुँचा
भारतीय जहाज नंदा देवी मंगलवार को एलपीजी लेकर भारत पहुंच गया। अधिकारियों ने पुष्टि करते हुए कहा कि भारतीय जहाज नंदा देवी एलपीजी लेकर मंगलवार को सुबह लगभग 11.25 बजे गुजरात के वडीनार बंदरगाह पर पहुंचा। इस हफ्ते एलपीजी लेकर पश्चिमी तट पर पहुंचने वाला ‘नंदा देवी’ दूसरा जहाज है। इससे एक दिन पहले 'शिवालिक' मुंद्रा बंदरगाह पर पहुंचा था। दोनों जहाज होर्मुज जलडमरूमध्य से होकर भारत पहुंचे हैं। जलडमरूमध्य ईरान, अमेरिका और इजराइल के बीच चल रहे संघर्ष के कारण बाधित है। नंदा देवी के पहुंचने के साथ ही, संयुक्त अरब अमीरात से लगभग 81,000 टन कच्चा तेल लेकर आ रहा एक अन्य जहाज ‘जग लाडकी’ रास्ते में है।

रील के चक्कर में गई युवक की जान-चचेरे भाई की पिस्टल से खुद को मारी गोलीराष्ट्रीय राजधानी के पूर्वी दिल्ली इलाके में रील ...
17/03/2026

रील के चक्कर में गई युवक की जान
-चचेरे भाई की पिस्टल से खुद को मारी गोली
राष्ट्रीय राजधानी के पूर्वी दिल्ली इलाके में रील बनाने के चक्कर में एक युवक को गोली लग गई, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार दिल्ली के दल्लुपुरा इलाके में सोशल मीडिया पर स्टंट और वीडियो बनाने के चक्कर में एक युवक ने अनजाने में खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचे और मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतक की पहचान पवन के रूप में हुई है। घटना के वक्त पवन अपने चचेरे भाई के साथ बैठा हुआ था।

Address

Sirsa
125055

Telephone

+919466173732

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Public Post posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Public Post:

Share