Sirsa Taza Khabar

Call Directions Contact the business

Sirsa Taza Khabar Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Sirsa Taza Khabar, News & Media Website, sirsa, Sirsa.

अपनी आस-पास की खबरें भेजने या सुझाव के लिए हमसे संपर्क करें। आपकी आवाज़, आपकी खबर — सीधे जनता तक।
📲 फेसबुक पेज को फॉलो कीजिए,और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें।
https://www.youtube.com/

https://www.facebook.com/share/15LHWRaxow/

08/10/2026

गांव जमाल में सोलर प्लांट ठेकेदार हत्याकांड में मुख्य आरोपी 24 घंटे में धर-दबोचा ।

हत्या में संलिप्त किसी भी अपराधी को बख्शा नही जाएगा :- एसपी दीपक सहारन ।

गांव जमाल में ठेकेदार को गोली मारकर उतारा था मौत के घाट, मुख्य आरोपी राहुल पुलिस के हत्थे चढ़ा ।

सिरसा। नाथूसरी चौपटा थाना क्षेत्र के गांव जमाल में सोलर प्लांट ठेकेदार की गोली मारकर हत्या करने के मामले में जमाल पुलिस चौकी ने तेजी से कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी राहुल पुत्र सुभाष चंद्र निवासी गांव जमाल को वारदात के महज 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने बताया कि पुलिस की टीमें हत्याकांड में शामिल अन्य आरोपियों पर भी शिकंजा कसने की लिए लगातार दबिश दे रही है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए एसपी साहब ने बताया कि गांव जमाल में राजस्थान सीमा के समीप हैक्सा सन एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड का सोलर प्लांट लगाया जा रहा है। सोलर प्लांट में ठेकेदारी का काम करने वाला मृतक सुभाष चंद्र (45) मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे प्लांट में बैठा हुआ था। इसी दौरान 2-3 युवक वहां पहुंचे और सुभाष चंद्र को गोली मारकर मौके से फरार हो गए।गोली लगने से सुभाष चंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए सिरसा के नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार मृतक के पिता भादर राम पुत्र माडूराम निवासी गांव जमाल की शिकायत पर मुख्य आरोपी राहुल सहित 10 अन्य लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। उन्होंने बताया कि जमान पुलिस चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर चरणजीत सिंह के संज्ञान में मामला आते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी राहुल पुत्र सुभाष चंद्र निवासी गांव जमाल को चौपटा थाना क्षेत्र से मात्र 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपी को आज अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से पूछताछ कर हत्या की वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की भूमिका और हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है। पुलिस का कहना है कि हत्याकांड में संलिप्त किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता नाना पाटेकर का नि+धन हो गया है। वह 75 वर्ष के थे। नाना पाटेकर अपने गोवा स्थित घर में बेहोश ...
08/10/2026

बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता नाना पाटेकर का नि+धन हो गया है। वह 75 वर्ष के थे। नाना पाटेकर अपने गोवा स्थित घर में बेहोश मिले थे। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृ+त घोषित कर दिया।

08/10/2026

ओटू हेड पर ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, युवाओं ने रेस्क्यू कर ड्राइवर को पहुंचाया अस्पताल

07/10/2026

ओटू हैड पर ट्रक हुआ दुर्घट+नाग्रस्त, घग्घर में गि-रने का वीडियो आया सामने। Viral video

#ओटूहेड #सिरसा #सड़कहादसा #घग्घर #वायरलवीडियो

07/10/2026

बाइक सवार दो युवक 21 ग्राम 70 मिलीग्राम हेरोइन सहित काबू ।

सिरसा। एसपी दीपक सहारन के निर्देशानुसार सिरसा पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सीआईए सिरसा पुलिस ने जोधकां क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए बाइक सवार दो युवकों को 21 ग्राम 70 मिलीग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी हेरोइन की सप्लाई के लिए क्षेत्र में घूम रहे थे।आरोपियों के खिलाफ थाना डिंग में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।सीआईए प्रभारी इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस टीम गश्त व चेकिंग के दौरान एनएच-9 हाईवे से होते हुए गांव जोधकां की तरफ जा रही थी। इसी दौरान जोधकां नहर पुल के पास सामने से बाइक पर दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस की गाड़ी को देखकर दोनों ने अचानक बाइक वापस मोड़कर मौके से भागने का प्रयास किया। शक होने पर पुलिस टीम ने पीछा कर दोनों युवकों को बाइक सहित काबू कर लिया।पुलिस ने नियमानुसार राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में दोनों की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 21 ग्राम 70 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अक्षय कुमार पुत्र रामस्वरूप निवासी सुखचैन कॉलोनी, शाहपुर तथा किशोर कुमार पुत्र देवी लाल निवासी गांव जोधकां के रूप में हुई है। सीआईए प्रभारी ने बताया कि आरोपियों से नशे की सप्लाई को लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले की आगामी जांच थाना डिंग पुलिस को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि नशे के कारोबार से जुड़े लोगों पर लगातार नजर रखी जा रही है और ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने आमजन से अपील की कि नशा तस्करी या किसी अन्य अपराध की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

06/10/2026

सोलर प्लांट में घुसकर ठेकेदार की हत्या, #सिरसा में बाइक सवार 3 बद+माशों ने मारीं गो+लियां.!

हरियाणा के सिरसा में मंगलवार दोपहर सोलर प्लांट में काम कर रहे 45 वर्षीय ठेकेदार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दो से तीन अज्ञात युवक प्लांट के भीतर घुसे और ठेकेदार पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। उसकी पीठ में कई गोलियां लगीं, जो शरीर के आर-पार निकल गईं। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। प्लांट में मौजूद कर्मचारियों ने गंभीर रूप से घायल ठेकेदार को नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान गांव जमाल निवासी सुभाष चंद्र (45) के रूप में हुई है। वह अविवाहित था और चार बहनों का इकलौता भाई था। जमाल गांव में राजस्थान सीमा के पास 'हैक्सा सन एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड' का सोलर प्लांट लगाया जा रहा है, जहां सुभाष ठेकेदारी का काम संभाल रहा था। सौजन्य-DB

06/10/2026

5 ग्राम 96 मिलीग्राम हेरोइन सहित युवक काबू ।

सिरसा। जिले में नशा तस्करों पर शिकंजा कसने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए सिरसा पुलिस ने गांव अली मोहमद क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक युवक को 5 ग्राम 96 मिलीग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना नाथूसरी चौपटा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीआईए सिरसा प्रभारी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार सीआईए सिरसा की टीम गश्त और चेकिंग के दौरान गांव अली मोहमद क्षेत्र मे मौजूद थी। इसी दौरान सामने से एक युवक आता दिखाई दिया। जैसे ही उसकी नजर पुलिस टीम पर पड़ी तो वह अचानक वापस मुड़कर वहां से निकलने का प्रयास करने लगा। शक के आधार पर पुलिस टीम ने उक्त युवक को काबू कर राजपत्रित अधिकारी को मौजूदगी में तलाशी ली तो उसके कब्जे से 5 ग्राम 96 मिलीग्राम हेरोइन सहित आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी पहचान रोहित पुत्र कृष्ण कुमार निवासी गांव अली मोहमद,जिला सिरसा के रूप में हुई है। बरामद हेरोइन को लेकर पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी नशीला पदार्थ कहां से लेकर आया था और इसे आगे किसे सप्लाई किया जाना था। पुलिस का कहना है कि तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी मिलने पर उनके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

06/10/2026

सिरसा पुलिस ने 1850 रुपए की सट्टा राशि सहित व्यक्ति दबोचा ।
नोट: ये AI द्वारा बनाई गई फोटो है।

सिरसा ......पुलिस द्वारा गैर कानूनी धंधा करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला की सिविल लाइन थाना पुलिस गश्त व चेकिंग के दौरान महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चतरगढ़ पट्टी सिरसा क्षेत्र में सार्वजनिक जगह पर सट्टा खाईवाली करने वाले एक व्यक्ति को काबू कर उसके कब्जा से 1850 रुपए की सट्टा राशि बरामद की है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए सिविल लाइन थाना प्रभारी ने बताया कि सिविल लाइन थाना की एक पुलिस टीम ने गश्त के दौरान नजदीकी रेलवे फाटक चतरगढ़ पट्टी सिरसा क्षेत्र में मौजूद थी । इस दौरान पुलिस पार्टी को महत्वपूर्ण सूचना मिली की एक व्यक्ति सार्वजनिक जगह पर सरेआमा नंबरों पर पैसे लगवाकर सट्टा खाईवाली कर रहा हैं । उक्त सूचना के आधार पुलिस पार्टी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नजदीकी रेलवे फाटक चतरगढ़ पट्टी सिरसा क्षेत्र मे दबिश देकर आरोपी मंगत राम पुत्र चुन्नी लाल निवासी रानिंया गेट सिरसा को गिरफ्तार कर उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जा से 1850 रूपए की सट्टा राशि,एक पेन व एक डायरी बरामद हुई जिसमें कुछ नंबर लिखए हुए थे । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी के खिलाफ थाना सिविल लाइन में जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस प्रशासन ने आमजन से भी अपील की है कि गैर कानूनी धंधा करने वालों की सूचना बेखौफ होकर पुलिस को दें,ताकि उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके ।

06/10/2026

सिरसा में जुआरियों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 लोग गिरफ्तार



शहर थाना पुलिस की जुआरियों पर दबिश 50,850 रुपए की जुआ राशि सहित 6 लोग काबू ।

सिरसा......पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार सिरसा पुलिस द्वारा जिले में गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना शहर सिरसा पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए जुआ खेल रहे 6 व्यक्तियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 50,850 रुपये की नकद जुआ राशि तथा ताश के पत्ते बरामद किए हैं। थाना शहर सिरसा प्रभारी इंस्पेक्टर संतोख सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस टीम नियमित गश्त के दौरान गौशाला मोहल्ला सिरसा क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान उन्हें विश्वसनीय गुप्त सूचना मिली की गौशाला मौहल्ला सिरसा क्षेत्र में सार्वजनिक जगह पर ताश के पत्तों से अवैध रूप से बड़े स्तर पर जुआ खेला जा रहा है। अवैध कार्य कर रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश दी। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 6 व्यक्तियों को मौके पर ही काबू कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान संजय पुत्र रमेश कुमार व मनीष पुत्र चिमनलाल निवासियान थैहड़ मौहल्ला सिरसा, महेंद्र पुत्र सतपाल सिंह निवासी पीर बस्ती सिरसा, ,सिद्धार्थ पुत्र संजय आर्य समाज रोड़ सिरसा , बंटी पुत्र हंसराज व स्वर्ण कुमार पुत्र चंदू राम निवासियानं गौशाला मौहल्ला सिरसा के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से कुल 50,850 रुपये की नकदी तथा ताश के पत्ते बरामद किए गए। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत थाना शहर सिरसा में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सिरसा पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाती रहेगी।

05/10/2026

चतरगढ़ पट्टी में भंडारे का सामान चोरी करने वाले गिरोह के पांच सदस्य काबू ।

गोदाम का ताला तोड़कर लाखों रुपये के बर्तन व अन्य सामान पर किया था हाथ साफ ।

सिरसा। जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर शिकंजा कसने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एबीटी स्टाफ सिरसा पुलिस ने भंडारे का सामान चोरी करने के मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को शहर सिरसा क्षेत्र से काबू किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ के दौरान चोरी की अन्य वारदातों का भी खुलासा हो सकता है। एबीटी स्टाफ प्रभारी ने बताया कि शनि भंडारा संघ ट्रस्ट सिरसा के संचालकों की ओर से पुलिस को शिकायत दी गई थी। शिकायत में बताया गया कि चतरगढ़ पट्टी में ट्रस्ट की ओर से भंडारे का सामान रखने के लिए गोदाम बनाया हुआ है। बीती 27 सितंबर की रात अज्ञात युवक गोदाम में घुस गए और वहां रखा भंडारे में इस्तेमाल होने वाला लाखों रुपये कीमत का बर्तन व अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए। शिकायत मिलने के बाद सिविल लाइन थाना की बस स्टैंड पुलिस चौकी में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस टीम ने आसपास के क्षेत्र में सुराग जुटाने के साथ-साथ संदिग्ध लोगों पर नजर रखी। इसी दौरान पुलिस को सफलता हाथ लगी और चोरी की वारदात में संलिप्त पांच आरोपियों को शहर सिरसा क्षेत्र से दबोच लिया गया।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चतरगढ़ पट्टी निवासी साहिल उर्फ भालू पुत्र राकेश कुमार, साहिल पुत्र मनोज कुमार, मोनू पुत्र अशोक कुमार, विकास उर्फ छोटू पुत्र गिरधारी लाल तथा कपिल पुत्र गिरधारी लाल के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान आरोपियों से गहनता से पूछताछ कर चोरी किया गया सामान बरामद करने के प्रयास किए जाएंगे। साथ ही यह भी पता लगाया जाएगा कि गिरोह ने इससे पहले कहीं और तो चोरी की वारदातों को अंजाम नहीं दिया। मामले की जांच जारी है।

#सिरसा #चतरगढ़पट्टी #चोरी

Address

Sirsa
Sirsa
125055

Telephone

+918642000786

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sirsa Taza Khabar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Sirsa Taza Khabar:

Shortcuts

Share