SirsaLive24

SirsaLive24 SirsaLive24

हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री दुष्यंत चौटाला जी के दो दिवसीय दौरे के दौरान आज दूसरा दिन भी कार्यकर्ताओ ने पुरे जोर...
30/08/2026

हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री दुष्यंत चौटाला जी के दो दिवसीय दौरे के दौरान आज दूसरा दिन भी कार्यकर्ताओ ने पुरे जोर शोर से हर गांव मै स्वागत किया गया और JJP पार्टी का परिवार बढ़ता गया।। दिल से साथ देने के लिए सभी कार्यकर्ताओ का धन्यवाद।।
✌️✌️✌️✌️

 #हरियाणा के पूर्व  #उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला शनिवार को सिरसा में ऐलनाबाद हलके के दौरे पर रहे। गांव शक्कर मंदौरी में...
30/08/2026

#हरियाणा के पूर्व #उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला शनिवार को सिरसा में ऐलनाबाद हलके के दौरे पर रहे। गांव शक्कर मंदौरी में जनसंपर्क अभियान के दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। दुष्यंत ने कहा कि आज देश में संसद से लेकर हरियाणा विधानसभा तक की गरिमा प्रभावित हुई है। विपक्ष की आवाज सुनी नहीं जा रही और सदस्यों को सदन से बाहर करने तथा सदस्यता रद्द करने तक की बातें सामने आ रही हैं।
उन्होंने कहा कि वह खुद संसद और विधानसभा में रहे हैं और उन्होंने वह दौर भी देखा है, जब विपक्ष की आपत्तियों पर चर्चा होती थी और सरकार जवाब देती थी।

‘मुद्दों की लड़ाई में उतर चुका युवा’
दुष्यंत ने कहा कि भाजपा सरकार विषयों से ध्यान भटकाना जानती है, लेकिन मुद्दों पर चर्चा नहीं करना चाहती। उन्होंने कहा कि जो लोग कहते थे कि उनकी सरकार में इस्तीफे नहीं होते, पहला इस्तीफा हो चुका है और अब यह शुरुआत है। देश का युवा अब मुद्दों की लड़ाई के लिए मैदान में उतर चुका है।

‘जजपा जीरो’ के बयान पर दिया जवाब
इनेलो नेता और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्‌डा के ‘जजपा जीरो’ वाले बयान पर दुष्यंत ने कहा कि उनके खिलाफ इस तरह का प्रचार उस समय से हो रहा है, जब वह सांसद और उपमुख्यमंत्री थे। उन्होंने कहा कि उस समय भी लोग उनके साथ थे और आज भी साथ हैं। दुष्यंत ने कहा कि जनता की राजनीतिक सोच को भ्रमित किया जा सकता है, लेकिन उसे वंचित नहीं किया जा सकता।
उन्होंने कहा कि चौधरी देवीलाल की सोच को आम लोगों तक पहुंचाने और किसान, कमेरा वर्ग, मजदूर तथा गरीब को मजबूत करने की लड़ाई आगे जारी रहेगी।
तेल के दामों और महंगाई पर सरकार को घेरा
दुष्यंत ने कहा कि दुनियाभर में कच्चे तेल के दाम कम हुए हैं, लेकिन देश में गैस और तेल की कीमतें बढ़ाई जा रही हैं। इससे आम लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। उन्होंने हरियाणा में खेलों को लेकर भी सरकार पर कटाक्ष किया और कहा कि प्रदेश ने देश को सबसे ज्यादा मेडल दिए हैं, लेकिन खेलों से जुड़े आयोजन हरियाणा से बाहर किए जा रहे हैं।

नहरी पानी की कटौती और फसल खराबे का मुआवजा मांगा
ऐलनाबाद क्षेत्र के गांवों के दौरे के दौरान दुष्यंत ने किसानों की स्थिति का भी जायजा लिया। उन्होंने कहा कि मानसून की कमी के बीच नहरी पानी में भी कटौती की गई है। किसानों ने घग्गर में पानी आने की उम्मीद में धान की फसल लगाई थी, लेकिन खेत प्रभावित हो गए।
दुष्यंत ने सरकार से मांग की कि जिन क्षेत्रों में फसल खराब हुई है, वहां किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए। उन्होंने कहा कि अगर बाढ़ की स्थिति नहीं है तो सूखे जैसी स्थिति में प्रभावित किसानों को आपदा प्रबंधन बजट से सहायता मिलनी चाहिए।
👍👍👍👍
Dushyant Chautala
Digvijay Chautala

16/08/2026

15 अगस्त 2026 सेलिब्रेशन नुहियाँवाली

👌👌

09/08/2026

चंडीगढ़ मे इनसो के 24 वे स्थापना दिवस के मोके पर दिग्विजय चौटाला ने सरकार को इनसो के चुनाव पर क्या कहा ??








👌👌👌

HKRN जॉब सिक्योरिटी।क्या 15 अगस्त तक सभी को मिल जाएगी।।        😋😋
09/08/2026

HKRN जॉब सिक्योरिटी।
क्या 15 अगस्त तक सभी को मिल जाएगी।।



😋😋

डबवाली हलका के गांव देसूजोधा में खराब पानी पीकर बीमार हुए बच्चों को लेकर चल रहे धरना प्रदर्शन में शामिल हुए जननायक जनता ...
08/08/2026

डबवाली हलका के गांव देसूजोधा में खराब पानी पीकर बीमार हुए बच्चों को लेकर चल रहे धरना प्रदर्शन में शामिल हुए जननायक जनता पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजय सिंह चौटाला। इस मौके उन्होंने उपायुक्त सिरसा से बात करके गांव में पानी की खराब सप्लाई होने का मुद्दा उठाया और तुरंत प्रभाव से बीमार बच्चों के ईलाज के प्रबंध करने को कहा। जिस पर उपायुक्त सिरसा ने डबवाली अस्पताल में स्पेशल वार्ड बना कर बीमार बच्चों का ईलाज शुरू करवाया।

Address

Sirsa

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when SirsaLive24 posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share