Good News Haryana

Good News Haryana ना काहू से दोस्ती,ना काहू से बैर…
निष्पक्ष और बेबाक खबरों का आपका अपना डिजिटल मीडिया प्लेटफार्म।

घर में घुसकर बुजुर्ग महिला की सोने की बालियां छीनने वाले दो आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार सिरसा:ऐलनाबाद थाना क्षेत्र में ...
25/09/2026

घर में घुसकर बुजुर्ग महिला की सोने की बालियां छीनने वाले दो आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार
सिरसा:ऐलनाबाद थाना क्षेत्र में महिलाओं के कपड़े पहनकर नकाब लगाकर घर में घुसकर बुजुर्ग महिला से सोने की बालियां छीनने की वारदात को पुलिस ने चंद घंटों में सुलझा लिया। ऐलनाबाद थाना पुलिस ने वारदात में शामिल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से छीनी गई सोने की बालियां बरामद कर ली हैं। ऐलनाबाद थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर प्रगट सिंह ने बताया कि बीती शाम ऐलनाबाद निवासी बुजुर्ग महिला ने पुलिस को शिकायत दी थी कि रात करीब आठ बजे घर के अन्य सदस्य काम से बाहर गए हुए थे। इसी दौरान महिलाओं के कपड़े पहने दो नकाबपोश युवक उसके घर में घुसे। एक युवक घर के अंदर आया, जबकि दूसरा बाहर निगरानी करने लगा। शिकायत के अनुसार, घर के अंदर आए युवक ने महिला से जेवरात देने की मांग की। महिला के चारपाई से उठने का प्रयास करने पर आरोपी ने उसे धक्का दिया तथा उसके बाएं हाथ पर तेजधार हथियार से वार कर दिया। इसके बाद आरोपी महिला के कानों में पहनी सोने की बालियां झपटकर फरार हो गए। थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ छीना-झपटी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए वारदात में शामिल दोनों आरोपियों को कुछ ही घंटों में काबू कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर छीनी गई सोने की बालियां भी बरामद कर ली गई हैं। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजे जाने की कार्रवाई की जाएगी।

देश के पूर्व उप-प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी देवी लाल जी की जयंती पर सादर नमन।
25/09/2026

देश के पूर्व उप-प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी देवी लाल जी की जयंती पर सादर नमन।

25/09/2026

पाखंड के ख़िलाफ़ लगातार गायक Masoom Sharma का तीसरा गाना..

24/09/2026

कॉकरोचों का अल्टीमेटमः भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेस कुमार 48 घंटे में इस्तीफा दे। वरना होगा बड़ा आंदोलन: दीपके

24/09/2026

जब मासूम बच्ची ने लिए मुख्यमंत्री Nayab Saini का इंटरव्यू

24/09/2026

कथावाचक anirudracharya ji maharaj से मिले पूर्व मंत्री Gopal Kanda

24/09/2026

अगर तुम्हारा झूठा चालान करे तो उसका नाम नोट कर लो,पुलिस वाला रिटायर हो गया तो भी नहीं छोड़ूँगा - Hanuman Beniwal

24/09/2026

सिरसा में भीषण सड़क हादसा:
मल्लेका के पास ट्रक, ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक की ट्रिपल भिड़ंत, 3 की मौत और 5 की हालत गंभीर,कई घायल

23/09/2026

BJP नेता का बयान इंटरनेट पर जमकर वायरल - केंद्र और प्रदेश दोनों में बीजेपी की सरकार है,जितना लूट सको,उतना लूटो

Address

Sirsa

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Good News Haryana posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share