Takkar Today

Takkar Today Contact for any News & Paid
Promotion: 92552-29403, 94661-73732

10/05/2026

वो ऊपर बैठा क्या जाने, हम इंसानों पर क्या बीती है ❤️‍🩹

10/05/2026

हनुमान की विशाल गद्दा यात्रा आज पहुंची सावनपुरा ढाणी, सच्ची दाढ़ी धाम video by Jainil Rao

09/05/2026

सफ़ाई कर्मचारी vs पुलिस 🚨, हिसार में jcb बुला कर कूड़ा उठवाया गया पर सफ़ाई कर्मचारियो ने 20 sec. में सारा कचरा सड़क पर भिखेर दिया! 🤯🗑️

सिरसा में सगे भाई-बहन नशीली दवाएं बेचते पकड़े:ड्रग विभाग-पुलिस टीम ने मारा छापा, पिता जेल गए, ग्रामीण बोले-युवाओं को नशे ...
09/05/2026

सिरसा में सगे भाई-बहन नशीली दवाएं बेचते पकड़े:ड्रग विभाग-पुलिस टीम ने मारा छापा, पिता जेल गए, ग्रामीण बोले-युवाओं को नशे में धकेला...
सिरसा में सगे भाई-बहन को नशीली दवाएं बेचते हुए पकड़ा गया है। दोनों भाई-बहन पिछले काफी समय से नशीली दवाएं बेच रहे थे। इनमें से युवक स्वयं नशे का आदी है और उसकी बहन के बारे में पुलिस डिटेल खंगाल रही है।

ड्रग विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने युवक-युवती के घर पर छापा मारा। इस दौरान युवती पुलिस टीम को देखकर आना-कानी करने लगी। इस बीच युवती का भाई घर से भागने में कामयाब हो गया। विभागीय टीम ने युवती से पूछताछ की और घर खंगाला तो अलमारी में रखी प्रतिबंधित नशीली दवाएं 6600 सिग्नेचर कैप्सूल तथा 300 टपेंडाडॉल कैप्सूल मिली। जिनको टीम ने कब्जे में लिया और युवती ने दवाएं खरीदने के बारे में संतोषजनक जवाब नहीं दिया। युवती भावुक दिखी।

जानकारी के अनुसार, ये कार्रवाई जिले के गांव भूर्टवाला में शुक्रवार देर शाम को की है। जब विभागीय टीम छापा मारने पहुंची तो ग्रामीण ने शिकायत की और बताया, ये काफी समय से नशीली दवाएं बेच रहे हैं और गांव के युवाओं को नशे में धकेल दिया। इनके पिता पहले से किसी अन्य मामले में जेल जा चुके हैं। युवक नशे का आदी है और चोरी-चुपके नशा बेचते हैं।

सिरसा में निशानदेही पूरी, 25 फुट आगे मिले घर-दुकानें:मेन रोड और गलियों में भी अवैध निर्माण; टीम ने निशान लगाकर छोड़े..सिर...
09/05/2026

सिरसा में निशानदेही पूरी, 25 फुट आगे मिले घर-दुकानें:मेन रोड और गलियों में भी अवैध निर्माण; टीम ने निशान लगाकर छोड़े..
सिरसा के ऐलनाबाद शहर में प्रशासन की ओर से निशानदेही प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। शहर की शास्त्री मार्केट, वाल्मीकि चौक व टिब्बी अड्‌डा और नमस्ते चौक तक चार एरिया में यह निशानदेही की गई है और खसरा नंबर 580 से शुरू हुई थी। करीब तीन से चार दिन तक ये पैमाइश चली। पैमाइश किए जाने पर मेन रोड व बाजार में बनी दुकानें व घर गली या सड़क की जगह में निकल गए हैं।

कई एरिया में 20 से 25 फुट जगह अंदर तक रोड की जगह निकल आई है। एक तरह से लोगों ने अपनी जगह से आगे बढ़कर सड़क की जगह पर अवैध निर्माण किए हुए हैं। अब सवाल ये है कि क्या कोर्ट या प्रशासन इनको निर्माण को हटवाएगा। अगर इन पर पीला पंजा या कार्रवाई चली, तो काफी लोगों को नुकसान होगा, इसे लेकर संशय बना हुआ है।

अभी कोर्ट के आदेशानुसार निशानदेही हुई है, ये रिपोर्ट कोर्ट में भेजी जानी है। इसके बाद कोर्ट द्वारा अगला निर्णय सुनाए जाने का इंतजार है। इसके चलते नगर पालिका भी सवालों के घेरे में आ गई है। नगर पालिका द्वारा जो सड़कें या गली बनाई गई, वो क्या बिना पैमाइश ही बना दी गई। सड़क या गली बनने के बाद जो जगह बची, उस पर लोगों ने निर्माण कर लिए। जब निर्माण हुए तो नगर पालिका ने भी ध्यान नहीं दिया।

सिरसा शहर में सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक भारी वाहनों की एंट्री पूर्ण रूप से प्रतिबंध..सिरसा शहर सिरसा में बढ़ते ट्रैफिक ...
09/05/2026

सिरसा शहर में सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक भारी वाहनों की एंट्री पूर्ण रूप से प्रतिबंध..
सिरसा शहर सिरसा में बढ़ते ट्रैफिक दबाव और जाम की समस्या से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ एवं सुचारू बनाने हेतु विशेष मास्टर प्लान लागू किया गया है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर में आमजन को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध करवाने और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कई ठोस कदम उठाए गए हैं। एसपी दीपक सहारन ने बताया कि शहर के मुख्य बाजारों, व्यस्त मार्गों और चौक-चौराहों पर भारी वाहनों की आवाजाही के कारण अक्सर जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती थी, जिससे आम नागरिकों, व्यापारियों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। इसी समस्या के समाधान के लिए अब शहर में सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक भारी वाहनों की एंट्री पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया गया है।

09/05/2026

सिरसा की हालत बयां करती एक दुखद वीडियो, सफाई कर्मियों की हड़ताल के बाद सिरसा के हाल देखे क्या हो गया, ये वास्तव में हड़ताल का असर या माजरा कुछ ओर है, क्या सफाई कर्मियों की मांगे जायज? क्या उनको हक मिलना चाहिए? कमेंट करें..

बठिंडा पुलिस ने दो तस्करों को पकड़ा:98 किलो चूरा पोस्त और 50 हजार रुपए की ड्रग मनी बरामद, आरोपी हरियाणा के रहने वाला...ब...
08/05/2026

बठिंडा पुलिस ने दो तस्करों को पकड़ा:98 किलो चूरा पोस्त और 50 हजार रुपए की ड्रग मनी बरामद, आरोपी हरियाणा के रहने वाला...
बठिंडा पुलिस ने 98 किलोग्राम चूरा पोस्त के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 50,000 रुपए की ड्रग मनी और एक कार भी बरामद की है। यह कार्रवाई कोटफत्ता और सदर बठिंडा पुलिस स्टेशनों की संयुक्त टीम ने की।

एसपी सिटी नरिंदर सिंह ने बताया कि एक विशेष नाकाबंदी के दौरान, कोटफत्ता पुलिस स्टेशन और चौकी इंडस्ट्रियल एरिया, सदर बठिंडा की पुलिस टीमों को जस्सी चौक, बठिंडा पर सफलता मिली। पुलिस ने कार नंबर HR-25G-9720 में सवार लोगों को रोका।

पुलिस ने ड्रग मनी बरामद की
तलाशी के दौरान, कार से 98 किलोग्राम चूरा पोस्त के 7 बैग और 50,000 रुपए की ड्रग मनी बरामद की गई। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान हरचरण सिंह के बेटे बीला सरन और हरदेव सिंह के बेटे हरगोबिंद सिंह उर्फ घीला के रूप में हुई है। ये दोनों देसू योद्धा, सिरसा, हरियाणा के निवासी हैं।

ट्रेन के आगे कूदकर हरियाणा के युवक ने दी जा!न:साइकिल से अबोहर पहुंचा, आर्थिक तंगी से परेशान, दो बच्चों का पिता था....फाज...
08/05/2026

ट्रेन के आगे कूदकर हरियाणा के युवक ने दी जा!न:साइकिल से अबोहर पहुंचा, आर्थिक तंगी से परेशान, दो बच्चों का पिता था....

फाजिल्का जिले के अबोहर में आर्थिक तंगी से जूझ रहे एक युवक ने वीरवार रात अबोहर के सीतो रोड रेलवे फाटक के पास ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान डबवाली, सिरसा हरियाणा निवासी विक्रम उर्फ विक्की पुत्र कृष्ण के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, विक्रम मेहनत-मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। पिछले लंबे समय से उसे नियमित काम नहीं मिल रहा था, जिस कारण वह गंभीर आर्थिक परेशानियों से घिरा हुआ था।
परिजनों और परिचितों ने बताया कि खराब आर्थिक हालात के चलते विक्रम मानसिक तनाव में रहने लगा था। वह वीरवार शाम से ही घर से लापता था और परिवार के सदस्य उसकी तलाश कर रहे थे।
सूत्रों के मुताबिक, विक्रम साइकिल पर डबवाली से अबोहर पहुंचा। देर रात उसने सीतो रोड रेलवे फाटक के पास एक रेलगाड़ी के आगे छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

सिरसा में दो बाइकों की टक्कर में व्यक्ति की मौ.त:पांच बच्चों का पिता, होटल पर काम करता, कचरा फेंकने जा रहे थे भाई-बहन..स...
08/05/2026

सिरसा में दो बाइकों की टक्कर में व्यक्ति की मौ.त:पांच बच्चों का पिता, होटल पर काम करता, कचरा फेंकने जा रहे थे भाई-बहन..
सिरसा जिले के डबवाली में चौटाला रोड पर गुरुवार देर रात एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर थाना शहर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया।

जानकारी के अनुसार, चौटाला रोड पर फास्ट फूड का काम करने वाले भाई-बहन गुरमीत और अंजलि रात के समय अपनी बाइक पर कचरा लेकर सब्जी मंडी रोड की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही एक अन्य बाइक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद दूसरी बाइक का सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस हादसे में गुरमीत और अंजलि सुरक्षित रहे।

होटल पर रोटी बनाता था मृतक युवक
मृतक की पहचान डबवाली के कबीर नगर निवासी बिट्टू पुत्र जगराम के रूप में हुई है। बिट्टू एक होटल में रोटी बनाने का काम करता था। मृतक के पांच बच्चे हैं, जिनमें तीन लड़के और दो लड़कियां शामिल हैं।

सिरसा में ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ी कार, महिला की मौ+त:4 घायल, गाड़ी में बुरी तरह फंसे रहे; 2 गंभीर हालत में बठिंडा एम्स ...
08/05/2026

सिरसा में ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ी कार, महिला की मौ+त:4 घायल, गाड़ी में बुरी तरह फंसे रहे; 2 गंभीर हालत में बठिंडा एम्स रेफर...
सिरसा जिले में नेशनल हाइवे-9 पर एक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। बताया जा रहा है कि डबवाली गांव के पास एक कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर हो गई।

यह हादसा डबवाली गांव के जलघर के पास कालावाली कैंचियों पर हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार पांचों लोग बुरी तरह फंस गए। आसपास के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला।

दो गंभीर हालत में बठिंडा एम्स रेफर

हादसे में राजपाल कौर नामक महिला की मौत हो गई। परमजीत कौर (56), जयवीर सिंह, राजपाल कौर घड़साना (60) और जसपाल कौर (70) घायल हुए हैं। घायलों को डबवाली के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल 2 लोगों को बठिंडा एम्स रेफर किया गया है, जबकि दो अन्य का इलाज डबवाली के नागरिक अस्पताल में चल रहा है।

Address

Begu Road
Sirsa
125055

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Takkar Today posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Takkar Today:

Share