Bedhadak Haryana News

Call Directions Website Contact the business
पंजाब में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त, CM का बड़ा दावा-"पंजाब में बनेगी एकतरफा भाजपा सरकार"हरियाणा के मुख्यमंत्री जी ...
14/10/2026

पंजाब में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त, CM का बड़ा दावा-"पंजाब में बनेगी एकतरफा भाजपा सरकार"

हरियाणा के मुख्यमंत्री जी के इस ब्यान से आप कितने सहमत है..

इस फैसले से आप कितने सन्तुष्ट है....क्या इन लोगो को यही सजा मिली है
14/10/2026

इस फैसले से आप कितने सन्तुष्ट है....क्या इन लोगो को यही सजा मिली है

14/10/2026

ये वोट चोर गद्दी छोड़...मामले में कितनी सच्चाई है...

क्या शिक्षा मंत्री में इस्तीफा देने के बाद शिक्षा व्यवस्था में बदलाव हुआ है....अपनी अपनी राय जरूर दे

14/10/2026

मानसा में हुए ह*त्याकांड में पंजाब सरकार का बड़ा फैसला...आप पंजाब सरकार और पुलिस की कारवाई से कितने सहमत है..

कॉमेंट में जरूर बताएं...क्या ये घर पर बुलडोजर चलना सही है या गलत

क्या लगता है ग्वार में तेजी आएगी....
14/10/2026

क्या लगता है ग्वार में तेजी आएगी....

मीठी सुरेरा चौक पर मोटर साइकिल और स्कूटी से भरी ओवरलोड पिकअप गाड़ी की भिड़त से बाइक सवार धायल मोके पर राहगीरों ने एंबुलेंस...
14/10/2026

मीठी सुरेरा चौक पर मोटर साइकिल और स्कूटी से भरी ओवरलोड पिकअप गाड़ी की भिड़त से बाइक सवार धायल मोके पर राहगीरों ने एंबुलेंस से इलाज के लिए पहुंचाया ऐलनाबाद हॉस्पिटल

मानसा हत्याकांड: परविंदर सिंह झोटा की हत्या का मुख्य आरोपी राजस्थान के सालासर से गिरफ्तारमानसा । पंजाब के मानसा जिले में...
14/10/2026

मानसा हत्याकांड: परविंदर सिंह झोटा की हत्या का मुख्य आरोपी राजस्थान के सालासर से गिरफ्तार
मानसा । पंजाब के मानसा जिले में मंगलवार (13 अक्टूबर) को दिनदहाड़े एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की गोली मारकर हत्या करने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने बुधवार सुबह राजस्थान के सालासर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मेडिकल स्टोर संचालक अश्विनी (अश्वनी) कुमार को 24 घंटे के भीतर पकड़ने में पुलिस को सफलता मिली है। उसके पास से घटना में इस्तेमाल हथियार भी बरामद किया गया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, परविंदर सिंह झोटा (लगभग 45 वर्ष) मंगलवार सुबह अपने साथियों के साथ मानसा शहर के एक मेडिकल स्टोर पर पहुंचे थे। वे दुकान मालिक अश्विनी कुमार से नशीली दवाओं और प्रतिबंधित कैप्सूल की कथित बिक्री को लेकर पूछताछ कर रहे थे। इस दौरान झोटा फेसबुक पर लाइव भी थे। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल निकाली और झोटा पर तीन गोलियां चला दीं। दो गोलियां पेट में और एक जांघ में लगीं। एक गोली लीवर को चीरकर निकल गई, जिससे अत्यधिक रक्तस्राव हुआ। झोटा को मानसा सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना में झोटा के चार साथी—बलतेज सिंह, कुलविंदर सिंह, हैप्पी सिंह और गोबिंद सिंह—भी घायल हुए। आरोपी घटना के तुरंत बाद फरार हो गया था।
पुरानी रंजिश भी जांच का विषय
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी और झोटा के बीच 2023 से रंजिश चल रही थी। जुलाई 2023 में झोटा और उनके समर्थकों ने अश्विनी कुमार पर प्रतिबंधित दवाएं बेचने का आरोप लगाते हुए उसके गले में जूतों की माला पहनाई थी और बाजार में घुमाया था। उस समय अश्विनी के खिलाफ केस दर्ज हुआ था, जबकि झोटा पर भी कानून अपने हाथ में लेने का मामला दर्ज किया गया था।
मानसा के एसएसपी वैभव चौधरी और बठिंडा रेंज के डीआईजी हरजीत सिंह ने बताया कि घटना की सूचना सुबह करीब 10:30 बजे मिली थी। प्रारंभिक जांच में व्यक्तिगत दुश्मनी का पहलू सामने आया। आरोपी को फरार होने में मदद करने वाले एक साथी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी के परिवार के सदस्यों को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था।
पुलिस ने तकनीकी निगरानी और खुफिया जानकारी के आधार पर आरोपी का ठिकाना राजस्थान के सालासर में ट्रेस किया और राजस्थान पुलिस के सहयोग से उसे गिरफ्तार किया। एसएसपी ने पहले 24 घंटे के अंदर आरोपी को पकड़ने का आश्वासन दिया था, जिसे पुलिस ने पूरा कर दिखाया।
झोटा पिछले कई वर्षों से नशे और मेडिकल स्टोरों से नशीली दवाओं की अवैध बिक्री के खिलाफ अभियान चला रहे थे। वे अक्सर सोशल मीडिया पर लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए आरोपों का खुलासा करते थे।

चूरू जिले में चुनाव लड़ने की जिद में पिता ने बेटे-बहू की गाड़ी से कु*चलकर ह*त्या कर दी घटना तारानगर तहसील के चंगोई गांव ...
14/10/2026

चूरू जिले में चुनाव लड़ने की जिद में पिता ने बेटे-बहू की गाड़ी से कु*चलकर ह*त्या कर दी घटना तारानगर तहसील के चंगोई गांव की है 😭

कुम्हारिया के सती दादी मन्दिर में आयोजित वार्षिक मेले में हरियाणा तथा राजस्थान के श्रद्धालुओं ने लगाई धोक व मांगी मन्नते...
14/10/2026

कुम्हारिया के सती दादी मन्दिर में आयोजित वार्षिक मेले में हरियाणा तथा राजस्थान के श्रद्धालुओं ने लगाई धोक व मांगी मन्नतें, भजन कीर्तन व भंडारे का आयोजन

चोपटा।- गांव कुम्हारिया के सती दादी मंदिर में आयोजित वार्षिक मेले में बुधवार वार को आसोज शुदी चतुर्थी को हजारों श्रद्धालुओं ने सती दादी की प्रतिमा के समक्ष पूजा अर्चना कर प्रसाद चढाया व मन्नत मांगी। मन्दिर परिसर में विशाल मेला लगा व सती दादी सेवा समिति कुम्हारिया के तत्वावधान में भजन कीर्तन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमे गायकों विक्रम ग्रोवर, रितु राठौड़ ने भजनों द्वारा सतीदादी की महिमा का गुणगान किया। व सुन्दर झांकी निकाल कर हजारों की संख्या में आए भक्तों को भाव विभोर कर दिया। मन्दिर में हवन-यज्ञ व भंडारे का आयोजन किया गया। हरियाणा-राजस्थान सीमा स्थित गांव कुम्हारिया में सती दादी मंदिर में बुधवार को शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को मेला लगा। सती दादी की प्रतिमा के सामने धोक लगााने के लिए दूर-दूर से बङी संख्या मे श्रद्धालु आते हैं। इनमें महिलाओं की संख्या अधिक होती है। मन्नत पूरी होने पर श्रद्धालुओं द्वारा प्रसाद चढाया जाता है। बुधवार सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी लंबी कतारें लग गई थी, उँट गाङियों, ट्रैक्टरों, जीपों व अन्य वाहनों में सवार होकर श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला पूरे दिन जारी रहा। इसमें महिलाओं और बच्चों ने विशेष उत्साह के साथ भाग लिया। मन्दिर परिसर में लगी स्टालों पर महिलाओं ने मनिहारी का सामान व बर्तनों कि खरीददारी की तथा बच्चों ने खिलौने खरीदे। मन्दिर में हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। भंडारा लगाकर हजारों श्रद्धालुओं को प्रसाद ग्रहण कराया। मंदिर में प्रसाद के रूप में दूध, घी, पतासे, नमक, झाङू, चुनरी व चूङियाँ आदि चढाए। सतीदादी मन्दिर में आयोजित वार्षिक जागरण में सबसे पहले सतीदादी की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाया गया। भजन गायकों ने गणेश वन्दना व सरस्वती वन्दना से कार्यक्रम की शुरूआत की गई। इनके द्वारा गाए भजन भजन दादी सती आ ज्या म्हानै दर्श दिखा ज्या ..पर श्रोता झूम उठे। इसके अलावा रितु राठौड़ ओर विक्रम ग्रोवर ने ओ मैया तेरी महिमा अपरम्पार.... व आ जा मां शेरावाली...भजन सुनाया। इसी बीच भगवान शिव पार्वती, राधा कृष्ण, हनुमानजी पर झांकी निकाली गई। सुन्दर झांकी ने भक्तों को भाव विभोर कर दिया। इस अवसर पर पुजारी रघुवीर शर्मा, सतीदादी सेवा समिति के सदस्य राजकुमार सिहाग,, साहब राम न्यौल, पृथ्वी सिंह, महेन्द्र सिंह सहित हजारों सती दादी के भक्त उपस्थित थे। इसमें महिलाओं की संख्या ज्यादा थी। मेले में लोगों ने जमकर खरीददारी भी की। मेले में व्यवस्था ग्रामीणों व श्री महारानी सती दादी सेवा समिति कुम्हारिया द्वारा कि गई।

नशे के खिलाफ पुलिस की दबिश, डिंग व भावदीन में 17 घरों की तलाशी सर्च अभियान ।डिंग थाना प्रभारी की अगुवाई में सुबह 10 से द...
14/10/2026

नशे के खिलाफ पुलिस की दबिश, डिंग व भावदीन में 17 घरों की तलाशी सर्च अभियान ।

डिंग थाना प्रभारी की अगुवाई में सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक चला सर्च अभियान, डॉग स्क्वायड की भी ली मदद ।

सिरसा। जिले में नशे के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए सिरसा पुलिस ने गांव-गांव जाकर संदिग्ध लोगों की जांच शुरू कर दी है। इसी कड़ी में डिंग थाना पुलिस ने गांव डिंग और भावदीन में नशे की गतिविधियों में संलिप्त लोगों के घरों पर सर्च अभियान चलाया। थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर जसवंत सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम ने सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक करीब 17 घरों में तलाशी ली। इस दौरान डॉग स्क्वायड की मदद से घरों और आसपास के क्षेत्रों की जांच की गई। डिंग थाना प्रभारी जसवंत सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देश पर जिले में नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसका मकसद नशे का कारोबार करने वालों पर शिकंजा कसना और नशे की गतिविधियों पर प्रभावी ढंग से रोक लगाना है। पुलिस की ओर से ऐसे लोगों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है, जिनके नशे के कारोबार में शामिल होने की आशंका है।
नशा बेचने वालों की सूचना पुलिस को दें । थाना प्रभारी ने बताया कि सर्च अभियान के दौरान लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक भी किया गया। आमजन से अपील की गई कि उनके आसपास कोई व्यक्ति नशे का कारोबार करता है तो बिना किसी डर के पुलिस को सूचना दें। सूचना के आधार पर ऐसे लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि कोई युवा नशे की गिरफ्त में आ गया है तो उसे धिक्कारने के बजाय नशा छोड़ने के लिए प्रेरित करें। ऐसे युवाओं की जानकारी पुलिस को दें, ताकि स्थानीय प्रशासन के सहयोग से उनके इलाज और पुनर्वास की व्यवस्था कर उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ा जा सके। पुलिस ने लोगों से नशामुक्त समाज बनाने में सहयोग देने की अपील की।

Address

Shakkar Mandori
Sirsa
125110

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bedhadak Haryana News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Bedhadak Haryana News:

Shortcuts

Share