14/09/2026
सिरसा में बकरियां चुराने वाले 2 युवक अरे-स्ट:पिकअप में लादकर भागे थे, घग्गर नदी क्षेत्र में बकरी चरा रहा था मालिक...
सिरसा जिले के रानियां थाना क्षेत्र में बकरियां चोरी के मामले में एबीटी स्टाफ सिरसा पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान अभोली निवासी प्रदीप सिंह और रानियां की ऑटो मार्केट निवासी कर्णवीर उर्फ गोबिंद के रूप में हुई है।
SBT स्टाफ प्रभारी ने बताया कि ओटू गांव के मलकीत सिंह ने रानियां थाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि, 10 अगस्त की दोपहर वह फिरोजाबाद ढाणी, प्रताप नगर के पास घग्गर नदी क्षेत्र में अपनी बकरियां चरा रहा था।
पिकअप में लादकर ले गए बकरियां
तभी कुछ बकरियां जोर से आवाज करने लगीं। वह तुरंत मौके पर पहुंचे तो देखा कि दो युवक एक पिकअप वाहन में बकरियां बांध रहे थे। जब तक वह उनके पास पहुंचता, दोनों युवक चार बकरियां लेकर फरार हो गए।
पीड़ित की शिकायत पर रानियां थाना में चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। जांच के दौरान एबीटी स्टाफ की टीम ने अहम जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को पकड़ लिया।
पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले में उनकी भूमिका की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि इस वारदात में जो भी व्यक्ति शामिल पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
#