SIRSA TV

SIRSA TV Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from SIRSA TV, Digital creator, Sirsa.

14/02/2026
14/02/2026

चोरों ने पार्षद सत्यनारायण पांडिया के घर को बनाया निशाना, नगदी व जेवरात चोरी
ऐलनाबाद (सिरसा), 13 फरवरी:
शहर के वार्ड नंबर 7 में चोरों ने पार्षद सत्यनारायण पांडिया के मकान को निशाना बनाते हुए नगदी और जेवरात चोरी कर लिए। घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पार्षद सत्यनारायण पांडिया के पुत्र मनीराम पारिक निवासी वार्ड नं. 7 ऐलनाबाद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुछ दिन पहले उनकी माता का देहांत हो गया था। जिसके चलते वे अपने घर को ताला लगाकर पूरे परिवार सहित पिछले 7 दिनों से अपने पैतृक गांव रिसालियाखेड़ा गए हुए थे।
शुक्रवार दोपहर लगभग 3 बजे जब वे वापस घर पहुंचे तो मकान का ताला टूटा हुआ मिला तथा मुख्य गेट खुला पड़ा था। अंदर जाकर देखा तो घर का सामान बिखरा हुआ था। संदूक की जांच करने पर उसमें रखे 25 चांदी के सिक्के, एक सोने की अंगूठी, एक सोने की मूर्ति, एक जोड़ी पाजेब तथा करीब 15 हजार रुपये नकद गायब मिले।
पीड़ित परिवार ने चोरी की घटना का सुराग लगाने और दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर बीएनएस 2023 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

14/02/2026

नौकरी पाने और ध्यान खींचने के लिए युवा किस हद तक जा सकते हैं, इसका हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक कैंडिडेट ने टेक कंपनी के CEO को 'आपका नाम एप्सटीन फाइल्स में है' सब्जेक्ट लाइन के साथ ईमेल भेज दिया। इस 'भद्दे मजाक' को देखकर फाउंडर बुरी तरह भड़क गए। जानिए पूरा मामला।

13/02/2026

👨🏻‍💻*हरियाणा बुढापा पेंशन हुई 3200 तीन महीने का बकाया जल्द डलेगा नवम्बर से लागू हुई बढ़ी पेंशन*
पेंशन आनी शुरू हु

07/02/2026

#बुढ़ापा_पेंशन बनी जी का झंझाल

Address

Sirsa
125055

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when SIRSA TV posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share