07/10/2025
भगवान श्री वाल्मीकि जी ने अच्छे कर्म करने की दी दुनिया को सीख: हरभजन सिंह
अमृतसर, 7 अक्तूबर कुमार सोनी
पंजाब के लोक निर्माण मंत्री स हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने भगवान वाल्मीकि जी के प्रकट दिवस के पावन अवसर पर सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान वाल्मीकि जी की शिक्षाओं पर चलकर ही व्यक्ति अपने जीवन को खुशहाल बना सकता है। उन्होंने कहा कि भगवान वाल्मीकि जी ने रामायण के माध्यम से संसार को अच्छे कर्म करने की शिक्षा दी थी और हम सबका यह कर्तव्य बनता है कि उनके दिखाए मार्ग पर चलें, तभी हम समाज में भाईचारे और सौहार्द की भावना पैदा कर सकते हैं। आज प्रकट दिवस के अवसर पर कैबिनेट मंत्री स हरभजन सिंह ई.टी.ओ.ने भगवान वाल्मीकि जी के मंदिर में नतमस्तक होकर भगवान वाल्मीकि जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि आज हमारे समाज की सबसे बड़ी आवश्यकता यह है कि हम अपने बच्चों को शिक्षित करें। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी ने शिक्षा प्राप्त करके ही हमें संविधान दिया, जिस पर चलकर हम अपना और अपने देश का नाम रोशन कर रहे हैं। इस अवसर पर भगवान वाल्मीकि श्राइन ट्रस्ट की ओर से कैबिनेट मंत्री स हरभजन सिंह ई.टी.ओ, विधायक स जसबीर सिंह संधू, विधायक स दलबीर सिंह टौंग, विधायक इंदरबीर सिंह निज्जर, चेयरमैन नगर सुधार ट्रस्ट स करमजीत सिंह रिंटू, नगर निगम में सीनियर डिप्टी मेयर प्रियंका शर्मा, हलका इंचार्ज राजासांसी मैडम सोनिया मान, डायरेक्टर एस.सी. वेलफेयर रविंदर हंस ने भी संगत को संबोधित किया और भगवान वाल्मीकि जी के प्रकट दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर मंदिर ट्रस्ट की ओर से सभी अतिथियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अन्य गणमान्य व्यक्तियों में डिप्टी कमिश्नर श्रीमती साक्षी सहनी, एस.डी.एम. लोपोके संजीव शर्मा, सतपाल सोखी, डॉ. इंदरपाल सिंह, मुखविंदर सिंह विरदी, हसनप्रीत सिंह स्यालका, पल्लव श्रेष्ठ, जनरल मैनेजर श्री वाल्मीकि तीर्थ स्थल सुखमनदीप सिंह, सतिंदर सिंह, कैबिनेट मंत्री स. ई.टी.ओ. की माता श्रीमती सुरिंदर कौर, सतनाम सिंह मठारू, हरप्रीत सिंह बेदी, तरसेम कल्याण, युवा नेता रेशम सिंह वड़ैच, सुखदीप सिंह छीना, डॉ. भगवंत सिंह, गुरशरण सिंह निटा, मैडम रवलीन कौर आदि सहित बड़ी संख्या में भक्तजन उपस्थित थे। भगवान वाल्मीकि जी का प्रकाशोत्सव शहर व आसपास के क्षेत्रों में बड़ी श्रद्धा,उत्साह व धूमधाम से मनाया गया।