23/08/2026
सीतामढ़ी में स्वास्थ्य मंत्री का ऐतिहासिक दौरा
मां जानकी की जन्मभूमि सीतामढ़ी की पावन धरती पर पहली बार पहुंचे बिहार के स्वास्थ्य मंत्री श्री निशांत। इस दौरान उन्होंने परिहार विधानसभा क्षेत्र में डॉ. इंदल सिंह राम-जानकी डिग्री महाविद्यालय का विधिवत उद्घाटन किया।
स्वास्थ्य मंत्री के आगमन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा। स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया और महाविद्यालय के उद्घाटन को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।