LIVE Sitamarhi news

LIVE Sitamarhi news Welcome to our family,
join us for new updates.

विश्व तंबाकू निषेध दिवस।
31/05/2026

विश्व तंबाकू निषेध दिवस।


11/05/2026

05/05/2026

सीतामढ़ी नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत नारायण पेट्रोलियम एवं गणेश पेट्रोलियम पेट्रोल पंपों का आज दिनांक 5 मई 2026 को अनुमंडल पदाधिकारी, सीतामढ़ी सदर के नेतृत्व में औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी एवं प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
निरीक्षण के क्रम में कुछ कमियां पाई गईं, जिनके लिए संबंधित पेट्रोल पंप संचालकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा सभी पेट्रोल पंप संचालकों को यह निर्देश दिया गया कि किसी भी प्रकार की अनियमितता या मनमानी की शिकायत मिलने पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
इसके अतिरिक्त, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अनुमंडल क्षेत्र के सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों एवं पेट्रोल पंप संचालकों के साथ बैठक की गई। बैठक में सभी को नियमों के अनुसार कार्य करने तथा कालाबाजारी रोकने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

04/05/2026

दिनांक :- 04.05.2026 को जिले के सभी पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता सूची :⤵️

04/05/2026

रुन्नी सैदपुर में जबरदस्त आंधी तूफान।
#सीतामढ़ी

01/05/2026

महत्वपूर्ण सूचना :- ⤵️📢
भारत सरकार की National Disaster Management Authority (NDMA) द्वारा 02 मई 2026 को पूरे देश में Cell Broadcast Alert System का परीक्षण किया जाएगा।
🔔 इस दौरान आपके मोबाइल पर अलर्ट/सायरन जैसी ध्वनि आ सकती है।
👉 यह केवल टेस्ट है, कृपया घबराएं नहीं और कोई कार्रवाई करने की आवश्यकता नहीं है।
🙏 कृपया इस संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाएं और अफवाहों से बचें।

24/04/2026

राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल आप के तीन राज्यसभा सांसदों ने बीजेपी में जाने का ऐलान किया. ये आप में बड़ी फूट।

23/04/2026

बिहार के 11 जिलों में जमीन की रजिस्ट्री पर रोक!
बिहार सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए राज्य के 11 जिलों में जमीन की रजिस्ट्री पर रोक लगा दी है।
यह रोक सैटेलाइट टाउनशिप योजना के तहत लगाई गई है, जहां पटना, मुजफ्फरपुर, Sitamarhi समेत कई शहरों में नई टाउनशिप विकसित की जाएगी।

21/04/2026

AEdo परीक्षा में हाईटेक नकल का भंडाफोड़, ब्लूटूथ डिवाइस के साथ अभ्यर्थी गिरफ्तार।
छपरा में सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (AEdo) परीक्षा के तीसरे चरण के दौरान एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है।
20 अप्रैल को साधुलाल पृथ्वी चंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परीक्षा केंद्र पर कड़ी जांच के दौरान एक अभ्यर्थी को हाईटेक तरीके से नकल करते हुए पकड़ा गया।
पकड़ा गया अभ्यर्थी रोहित कुमार, जो सिवान जिला के बगहा गांव का निवासी है, ने नकल के लिए अनोखा तरीका अपनाया था। उसने अपनी हवाई चप्पल में ब्लूटूथ डिवाइस छिपा रखा था, जबकि उसकी कलम में माइक्रोफोन लगा हुआ था, जिससे बाहर से मदद ली जा सके।
फ्रिस्किंग के दौरान जब सुरक्षा कर्मियों को शक हुआ, तो जांच में पूरा मामला उजागर हो गया। इसके बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
इस घटना ने परीक्षा में नकल के बढ़ते आधुनिक तरीकों और सुरक्षा व्यवस्था की चुनौतियों को एक बार फिर उजागर कर दिया है।

20/04/2026

जिला परिवहन पदाधिकारी सीतामढ़ी एवं पुलिस उपाधीक्षक, यातायात ,सीतामढ़ी के द्वारा ऑटो /ई रिक्शा संघ के प्रतिनिधि के साथ बैठक की गई।बैठक में सर्व समिति से वाहनों की संख्या एवं रूट निर्धारण किए जाने का निर्णय लिया गया। इस संबंध में विस्तृत दिशा निर्देश निम्नांकित है:–👇

Address

Sitamarhi

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when LIVE Sitamarhi news posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share