News Aawaz

News Aawaz Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from News Aawaz, Media/News Company, Sitamarhi.

Available for Provide local national and international news education news entertainment news sports news On news Aawaz Join what's app group for PDF news paper

https://chat.whatsapp.com/Fd8tHIxq2myAj0wrCCiTi0

मार्च मेगा ऑफर अब आपके शहर सीतामढ़ी में। तो देर किस बात की आज ही पधारे अपने पास के होंडा शोरूम में और खरीदे अपना पसंदीदा...
17/03/2025

मार्च मेगा ऑफर अब आपके शहर सीतामढ़ी में।
तो देर किस बात की आज ही पधारे अपने पास के होंडा शोरूम में और खरीदे अपना पसंदीदा बाइक वो भी 5100*/- के डिस्काउंट के साथ तो देर किस बात की जल्दी करे कही मौका हाथ से न निकल जाए ।

📱 9955136491
📞 7294995543
☎️ 06226-254545,254646
NH-77Rajopatti Dumra Road sahu chowk Sitamarhi

04/08/2024
15/02/2022

महिंद्रा ट्रैक्टर शो-रूम में दिनदहाड़े हुई फायरिंग, एक स्टाफ की मौत

आरा के नवादा थाना क्षेत्र के जीरो माइल स्थित महिंद्रा ट्रैक्टर शो-रूम में अपराधियों ने दिनदहाड़े घुसकर फायरिंग की है

आराः बिहार में अपराधी बेखौफ हो चुके हैं. पुलिस प्रशासन को क्राइम कंट्रोल को लेकर सीएम नीतीश कुमार के सख्त आदेश देने के बावजूद अपराधियों पर लगाम लगाने की कोशिश नाकाम साबित हो रही है. सूबे में हर दिन एक के बाद एक घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है. लेकिन पुलिस केवल जांच में जुटी है.

ताजा मामला बिहार के आरा जिले का है. आरा के नवादा थाना क्षेत्र के जीरो माइल स्थित महिंद्रा ट्रैक्टर शो-रूम में अपराधियों ने दिनदहाड़े घुसकर फायरिंग की है. फायरिंग के दौरान अपराधियों ने शो-रूम के दो स्टाफों को गोली मार दी. वहीं, एक स्टाफ की मौत हो गई. जबकि एक स्टाफ की इलाज जारी है.

खबरों के मुताबिक, अपराधियों ने पहले शो-रूम स्टाफ से मालिक के बारे में पूछा और फिर ताबड़-तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. अपराधियों ने शो-रूम स्टाफ को भी गोली मार दी. वहीं, वारदात शो-रूम में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है.

गोली लगने के बाद दोनों स्टाफ को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. जिसमें से एक की मौत इलाज के दौरान हो गई. जबकि एक की गंभीर हालत में इलाज की जा रही है. वहीं, पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए अपराधियों की तलाश कर रही है. हालांकि अपराधी कौन थे यह खुलासा नहीं हुआ है.

बताया जाता है कि शो-रूम व्यवसायी प्रेम पंकज की है जिसे हथियार बंद अपराधी तलाश रहे थे. अपराधी बाइक सवार होकर शो-रूम पहुंचे थे. हालांकि प्रेम पंकज शो-रूम में मौजूद नहीं थे. इस वजह से उनकी जान बच गई.

मामले की जानकारी मिलते ही भोजपुर एसपी अवकाश कुमार व उदवंतनगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गये है. पुलिस के हाथ सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अहम सुराग लगे हैं. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की शिनाख्त कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

अब भूल जाए पुरानी गाड़ी  संपर्क करे राज टूर & ट्रेवल में और जल्दी बुक करे शादी में बुकिंग के लिए ऑफर इस महीना   और अगले ...
21/11/2021

अब भूल जाए पुरानी गाड़ी संपर्क करे राज टूर & ट्रेवल में और जल्दी बुक करे शादी में बुकिंग के लिए ऑफर इस महीना और अगले महीना में शोरूम से निकलने वाली गाड़ी बुकिंग के लिए उपलब्ध है। कभी कही किसी अवसर पर जाने के लिए गाड़ी उपलब्ध है मात्र 11₹/KM*शर्ते लागू। हमारे यहां सभी तरह के इंश्योरेंस के लिए संपर्क करे यहां सभी कम्पनी का इंश्योरेंस किया जाता है।
Contact No 9955136491,7070054529
E-mail:- [email protected]

राज इंश्योरेंस और राज टूर & ट्रेवल्स की तरफ से आप सभी को छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं,
10/11/2021

राज इंश्योरेंस और राज टूर & ट्रेवल्स की तरफ से आप सभी को छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं,

नवरात्रि में ये संकेत मिलने का मतलब है मां लक्ष्मी की आप पर हो सकती है कृपा, जानिए क्या है मान्यतानवरात्रि (Navratri 202...
13/10/2021

नवरात्रि में ये संकेत मिलने का मतलब है मां लक्ष्मी की आप पर हो सकती है कृपा, जानिए क्या है मान्यता

नवरात्रि (Navratri 2021) की शुरुआत के पहले दिन लोग अपने घर में कलश स्थापना करते हैं और उस कलश के नीचे जौ बोए जाते हैं। ज्योतिष अनुसार ये जौ हमें हमारे भविष्य के बारे में बताते हैं।

नवरात्रि (Navratri 2021) के पावन दिन चल रहे हैं। इन दिनों मां दुर्गा के भक्त उन्हें प्रसन्न करने के लिए उनके नौ अलग-अलग स्वरूपों की अराधना करते हैं। 7 अक्टूबर से शुरू हुए इस त्योहार का समापन 15 अक्टूबर को होगा। नवरात्रि की शुरुआत के पहले दिन लोग अपने घर में कलश स्थापना करते हैं और उस कलश के नीचे जौ बोए जाते हैं। ज्योतिष अनुसार ये जौ हमें हमारे भविष्य के बारे में बताते हैं जानिए कैसे?

ज्योतिष शास्त्र अनुसार नवरात्रि के दौरान बोये गए जौ का भविष्य से गहरा संबंध होता है। अगर जौ तीन दिन में उगने लग जाती है और छह दिन में अच्छी और हरी हो जाती है तो ये शुभ संकेत है। इसका मतलब है कि आपको धनलाभ होगा और घर परिवार में जिन लोगों का विवाह होने वाला है उनके विवाह में आने वाली सभी दिक्कतें दूर होने लगेंगी। इसके अलावा ऐसे जौ से इस बात का भी संकेत मिलता है कि घर-परिवार के लोगों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। अगर जौ घनी और हरी उगती है तो इसका मतलब है पूरा साल आपका अच्छा बीतेगा।

अगर उगे हुए जौ की जड़ों की शुरुआत में सफेदी दिखाई देती है यानी ये हल्के हरे कलर में बढ़ते दिखाई देते हैं तो इसका मतलब है कि आने वाला नया साल आपके लिए शुरुआत में कष्टकारी रहेगा लेकिन धीरे-धीरे परेशानियां कम होती चली जाएंगी। वहीं अगर सातवें और आठवें दिन जौ उगकर नीचे की ओर झुकने लगती हैं तो इसका मतलब है कि साल की शुरुआत तो अच्छी रहेगी लेकिन साल के अंतिम समय में आपको कष्टों का सामना करना पड़ेगा। (यह भी पढ़ें- इन 3 राशि के लोग किस्मत के माने जाते हैं धनी, इनकी सुख सुविधाओं में नहीं रहती कोई कमी)

अगर जौ काले रंग टेढ़े-मेढ़े उगते हैं तो ये अच्छा संकेत नहीं है। यदि जौ उग नहीं पाई हैं तो इसका मतलब है कि आपको आने वाले साल में धनहानि होने की आशंका रहेगी। ऐसे में आपको मां दुर्गा की अराधना कर हवन पाठ करवाना चाहिए। (यह भी पढ़ें- इस राशि वालों पर अपने अंतिम चरण में है शनि साढ़े साती, अब धीरे-धीरे लाभ मिलना होगा शुरू।

बिहार के 13 जिलों में जारी हुआ हाईअलर्ट, भीड़भाड़ वाले जगह और रेलवे स्टेशन निशाने पर!संदिग्ध आतंकियों ने कथित तौर पर कबू...
22/09/2021

बिहार के 13 जिलों में जारी हुआ हाईअलर्ट, भीड़भाड़ वाले जगह और रेलवे स्टेशन निशाने पर!
संदिग्ध आतंकियों ने कथित तौर पर कबूल किया है कि इनके निशाने पर पुल-पुलिया, रेलवे ट्रैक व भीड़भाड़ वाले स्थान शामिल हैं. इस कारण अलर्ट जारी कर दिया गया है.
यूपी पुलिस और दिल्ली पुलिस के संयुक्त कार्रवाई में बीते दिनों 6 आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद अब सुरक्षा एजेंसियों ने बिहार के लिए भी हाई अलर्ट जारी कर दिया है. आतंकियों से पूछताछ में सामने आया है कि संदिग्ध आतंकियों के निशाने पर बिहार के रेलवे स्टेशन, रेलवे ट्रैक और शहर में अन्य भीड़भाड़ वाली जगहें शामिल हैं. इस कारण रेलवे सुरक्षा बल ने उत्तर बिहार के 13 जिलों को अलर्ट जारी किया है. साथ ही उत्तर बिहार में पड़ने वाले दो रेल पुलिस जिला को भी विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है.

समस्तीपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, सुपौल, मोतिहारी, बेतिया, मुजफ्फरपुर, खगड़िया, मधुबनी, बेगूसराय, सहरसा, मधेपुरा और पूर्णिया जिलों के एसपी और एसएसपी को समस्तीपुर आरपीएफ के मंडल सुरक्षा आयुक्त द्वारा इस बाबत पत्र भी लिखा गया है. बता दें कि दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आतंकियों के ISI एजेंट होने की आशंका जताई गई है. ऐसे में संदिग्ध आतंकियों ने कथित तौर पर कबूल किया है कि इनके निशाने पर पुल-पुलिया, रेलवे ट्रैक व भीड़भाड़ वाले स्थान शामिल हैं. इस कारण अलर्ट जारी कर दिया गया है

जानकारी के मुताबिक संदिग्ध आतंकियों के निशाने पर खासतौर पर रेलवे स्टेशन और रेलवे ट्रैक बताए जा रहे हैं. आतंकी मंसूबे के मद्देनजर हिदायत देने के बाद इन जिलों में चौकसी को और बढ़ा दिया गया है. ऐसे में पुल, रेलवे ट्रैक और रेलवे स्टेशनों पर अतिरिक्त सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं. भीड़ भाड़ वाले इलाकों में पुलिस ने गश्त बढ़ा दी है और एस्पी स्तर के आदेश को जिले में जारी कर दिया गया है.

75 साल से अधिक उम्र के पेड़ों को अब मिलेगी 'पेंशन', 2500 रुपये सलाना पेंशन देने की योजना
18/08/2021

75 साल से अधिक उम्र के पेड़ों को अब मिलेगी 'पेंशन', 2500 रुपये सलाना पेंशन देने की योजना

DESK:जिन पेड़ों की उम्र 75 साल से अधिक हो गयी है वैसे करीब ढाई हजार वृक्षों को अब हरियाणा सरकार पेंश

रक्षाबंधन पर परिवहन विभाग की सौगात, राखी के दिन सिटी सर्विस की बसों में महिलाएं कर सकेंगी फ्री यात्राPATNA: 22 अगस्त को ...
12/08/2021

रक्षाबंधन पर परिवहन विभाग की सौगात, राखी के दिन सिटी सर्विस की बसों में महिलाएं कर सकेंगी फ्री यात्रा

PATNA: 22 अगस्त को रक्षा बंधन का त्योहार है। रक्षाबंधन का त्योहार बहन-भाई के बीच प्रेम का प्रतीक है। इसमें बहन भाई को तिलक लगाकर उसके दीर्घायु की कामना करती है। भाई भी जीवन भर बहन के सुख-दुख में साथ निभाने का वादा करता है और स्नेह स्वरूप बहन को उपहार भी देता है। रक्षा बंधन के दिन परिवहन विभाग भी महिलाओं को एक सौगात देने जा रही है। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की सिटी सर्विस की बसों पर रक्षा बंधन के दिन महिलाएं निशुल्क यात्रा कर सकेंगी। राखी के दिन बस से सफर करने पर उनसे बस का किराया नहीं लिया जाएगा।

परिवहन विभाग मंत्री शीला कुमारी ने बताया कि रक्षाबंधन के मौके पर महिलाओं के नि:शुल्क यात्रा के लिए कई संगठनों ने विभाग से अनुरोध किया गया था। राखी के दिन सिटी सर्विस की बसों में महिलाओं की भागीदारी को प्रोत्साहित करने एवं सुरक्षित सफर के लिए विशेष सुविधा प्रदान की जाएगी।

वही परिवहन विभाग के सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि निगम द्वारा राजधानी में कुल 125 सिटी सर्विस की बसों का परिचालन किया जा रहा है। इसमें 70 बसें सीएनजी और 14 इलेक्ट्रिक बसें शामिल हैं। इन सभी बसों में रक्षाबंधन के दिन महिलाओं एवं युवतियों के लिए बस सेवा पूरी तरह निशुल्क रहेगी। इन बसों में यात्रा के दौरान किसी तरह का टिकट नहीं कटाना पड़ेगा।

बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के प्रशासक श्याम किशोर ने बताया कि सिटी बसों में सफर के लिए महिलाओं को मंथली पास में पहले से ही विशेष छूट दी जा रही है। साथ ही सभी बसों में 65% सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित किये गए हैं। बसों में सफर के दौरान महिलाएं सुरक्षित महसूस कर सकें। इसके लिए बसों में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। रक्षा बंधन के दिन अब महिलाएं निशुल्क यात्रा कर सकेंगी।

12/08/2021

Required camera person and daily news reporter for sitamarhi

तीसरी लहर ने दे दी दस्तक?कम्प्लीट लॉकडाउन?  की आहट हो चुकी है? देश के 23 राज्यों में आंशिक और 8 में कम्प्लीट लॉकडाउन जैस...
03/08/2021

तीसरी लहर ने दे दी दस्तक?
कम्प्लीट लॉकडाउन?
की आहट हो चुकी है?

देश के 23 राज्यों में आंशिक और 8 में कम्प्लीट लॉकडाउन जैसी पाबंदी, क्या तीसरी लहर ने दे दी दस्तक?

क्या आपको पता है कोरोना की तीसरी लहर की आहट हो चुकी है? क्या आपको पता है कुछ राज्यों में लॉकडाउन वापसी कर रहा है? 31 जुलाई को देश में कोरोना के 41,786 नए मामले दर्ज किए गए कोरोना संक्रमण के चलते 542 मरीजों की जान गई, जबकि 39,304 लोगों ने संक्रमण को मात दी अब एक्टिव मामलों की संख्या 4,04,804 हो गई है,

देश में कोरोना के कुल 3.16 करोड़ मामले हो गए हैं, अब तक कुल 3.08 करोड़ लोग रिकवर हुए हैं, अब तक कुल 4.24 लाख लोगों की जान जा चुकी है.

नॉटिंघम टेस्ट की पिच देख, टीम इंडिया की टेंशन बढ़ीभारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच बुधवार स...
02/08/2021

नॉटिंघम टेस्ट की पिच देख, टीम इंडिया की टेंशन बढ़ी

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच बुधवार से नॉटिंघम के ट्रेंटब्रिज (भारत बनाम इंग्लैंड नॉटिंघम टेस्ट) मैदान पर खेला जाएगा। इस मैच से पहले एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जो टीम इंडिया की टेंशन बढ़ा सकती है. दरअसल, बीसीसीआई ने नॉटिंघम की पिच की एक तस्वीर शेयर की है, जो टीम इंडिया को परेशान कर सकती है। पिच पर काफी घास है। अगर इसी पिच पर पहला टेस्ट खेला जाता है तो विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम इंडिया के लिए मुसीबत खड़ी हो सकती है.

वैसे भी इंग्लैंड में हालात तेज गेंदबाजों के पक्ष में हैं। वहां सीम और स्विंग गेंदबाजों को काफी मदद मिलती है। ऐसे में अगर पिच पर घास है तो तेज गेंदबाज ज्यादा खतरनाक साबित हो सकते हैं। इस बीच टीम इंडिया डरहम से नॉटिंघम पहुंच गई है और वहां ट्रेनिंग शुरू कर दी है। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के बाद भारतीय खिलाड़ियों को 20 दिन का ब्रेक मिला। इसके बाद टीम इंडिया ने 20 से 22 जुलाई तक काउंटी सिलेक्ट इलेवन के खिलाफ अभ्यास मैच खेला, जो ड्रॉ पर समाप्त हुआ।

ट्रेंटब्रिज में एंडरसन ने लिए 64 विकेटअभ्यास मैच में विराट कोहली नहीं खेले। भारत के लिए इस मैच में केएल राहुल ने पहली पारी में 101 और रवींद्र जडेजा ने 75 रन बनाए। वहीं, उमेश यादव तीन विकेट लेने में सफल रहे। नॉटिंघम में तेज गेंदबाजों का प्रदर्शन हमेशा अच्छा रहा है. ऐसे में अगर ग्रीन टॉप विकेट है तो इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड भारत के लिए घातक साबित हो सकते हैं। ट्रेंटब्रिज में उनका रिकॉर्ड भी कुछ ऐसा ही इशारा कर रहा है. एंडरसन ने इस मैदान पर 10 टेस्ट में 19.62 की औसत से 64 विकेट लिए हैं। उन्होंने नॉटिंघम में 7 बार 5 विकेट और 2 बार 10 विकेट लिए हैं।

एंडरसन और ब्रॉड बढ़ा सकते हैं भारत की परेशानीट्रेंटब्रिज में विकेट लेने के मामले में ब्रॉड तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 6 टेस्ट में 20.21 की औसत से 41 विकेट लिए हैं। उन्होंने एक बार 10 और 4 बार 5 विकेट लिए हैं। इस मैदान पर खेले गए 4 टेस्ट मैचों में बेन स्टोक्स ने 14 विकेट भी लिए हैं। हालांकि टीम इंडिया के लिए राहत की बात यह है कि वह टेस्ट सीरीज नहीं खेल रही है। भारत के लिए इशांत शर्मा ने इस मैदान पर 3 टेस्ट में 12 विकेट लिए हैं। वह एक बार भी पांच विकेट नहीं ले पाए हैं।

भारत ने नॉटिंघम में आयोजित आखिरी टेस्ट जीताभारत के लिए अच्छी बात यह रही कि 2018 के इंग्लैंड दौरे पर भारत पांच टेस्ट मैचों की सीरीज 1-4 से हार गया। लेकिन एक टेस्ट जिसमें उन्होंने जीत हासिल की थी। ऐसा नॉटिंघम में ही हुआ था। तब भारत ने इंग्लैंड को 203 रन से हरा दिया था। उस मैच में विराट कोहली ने पहली पारी में 97 और दूसरी में 103 रन बनाए थे। वहीं, गेंदबाजी की बात करें तो जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या ने मैच में पांच-पांच विकेट लिए। भारत ने 2014 के इंग्लैंड दौरे के दौरान ट्रेंटब्रिज में एक टेस्ट भी खेला था और वह भी ड्रॉ रहा था.

Address

Sitamarhi

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when News Aawaz posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to News Aawaz:

Share