Aapki Baat

Aapki Baat जनसमस्याओं का समाधान करने की कोशिश करना है । समाचारों को आपके समक्ष रखने का एक माध्यम । News and media

अपना सीतामढ़ी 😊 #सीतामढ़ी     #
13/08/2026

अपना सीतामढ़ी 😊

#सीतामढ़ी #

25/07/2026

NEET पेपर लीक मामले में आज सीतामढ़ी में विरोध प्रदर्शन हुआ ।

विरोध प्रदर्शन के दौरान एक कार में तोड़ फोड़ करने के बाद आग लगा दिया गया । वहीं आरक्षी अधीक्षक अमित रंजन को प्रदर्शनकारियों के द्वारा किये गए हमले में पैर में चोट लगने की खबर आ रही है ।

विधिसम्मत मांग विद्यार्थियों का अधिकार है और उसका समर्थन किया जाना चाहिए, लेकिन हिंसात्मक व्यवहार बिल्कुल उचित नहीं है ।

कृपया ध्यान रखें
25/07/2026

कृपया ध्यान रखें

पंचायत चुनाव 23 सितंबर से चुनावी मौसम चुनावी बिगुल बज गया है,चार चरणों में होगा मतदान (प्रस्तावित कार्यक्रम)पंचायती राज ...
22/07/2026

पंचायत चुनाव
23 सितंबर से चुनावी मौसम चुनावी बिगुल बज गया है,चार चरणों में होगा मतदान (प्रस्तावित कार्यक्रम)

पंचायती राज चुनाव—

23 सितंबर: अधिसूचना—
◆ 13, 23, 29 अक्टूबर व 3 नवंबर: चार चरणों में मतदान—

◆ 12 नवंबर: जिला परिषद/पंचायत समिति सदस्य मतगणना—

◆ 14-15 नवंबर: प्रमुख-प्रधान व उपप्रमुख-उपप्रधान चुनाव—

पंचायत सचिवों का स्थानांतरण
30/06/2026

पंचायत सचिवों का स्थानांतरण

27/05/2026
सीतामढ़ी में भीषण गर्मी को लेकर बड़ा आदेश, 31 मई तक स्कूलों में 11:30 बजे के बाद पठन-पाठन बंदसीतामढ़ी। जिले में लगातार ब...
24/05/2026

सीतामढ़ी में भीषण गर्मी को लेकर बड़ा आदेश, 31 मई तक स्कूलों में 11:30 बजे के बाद पठन-पाठन बंद
सीतामढ़ी। जिले में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी, लू एवं तापमान में अत्यधिक वृद्धि को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिला दंडाधिकारी, सीतामढ़ी द्वारा जारी आदेश के अनुसार बच्चों के स्वास्थ्य एवं जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव की आशंका को ध्यान में रखते हुए जिले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों, प्री-स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्रों तथा कोचिंग संस्थानों में 11:30 बजे के बाद शैक्षणिक गतिविधियों पर रोक लगा दी गई है।
जारी आदेश में कहा गया है कि भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत यह निर्णय लिया गया है। हालांकि परीक्षा हेतु संचालित विशेष कक्षाएं एवं परीक्षाएं इस आदेश से मुक्त रहेंगी। विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिया गया है कि वे शैक्षणिक गतिविधियों को आदेश के अनुरूप पुनर्निर्धारित करें।
यह आदेश 25 मई 2026 से 31 मई 2026 तक पूरे सीतामढ़ी जिले में प्रभावी रहेगा। आदेश 24 मई 2026 को जिला दंडाधिकारी के हस्ताक्षर एवं न्यायालय की मुहर के साथ जारी किया गया।
जिला प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं शिक्षा विभाग को आदेश का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है।

पुलिस नेशनल गेम्स 2026 में ​सीतामढ़ी के लाल सर्वेश कुमार सुमन ने  बैडमिंटन में गाड़े झंडे, जीते 02 गोल्ड सहित 3 पदक​सीता...
14/05/2026

पुलिस नेशनल गेम्स 2026 में ​सीतामढ़ी के लाल सर्वेश कुमार सुमन ने बैडमिंटन में गाड़े झंडे, जीते 02 गोल्ड सहित 3 पदक

​सीतामढी जिले के राधाउर गांव से निकलकर देश सेवा में जुटे स्वर्गीय जिनिस प्रसाद साह के सुपुत्र, सीआरपीएफ कमांडेंट सर्वेश कुमार सुमन ने एक बार फिर खेल के मैदान में जिले व प्रदेश का नाम रोशन किया है।
लखनऊ में आयोजित अखिल भारतीय पुलिस बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए सर्वेश ने 02 स्वर्ण 🥇🥇(गोल्ड) और 01 कांस्य 🥉 (ब्रॉन्ज) पदक अपने नाम किया है। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर उनके पैतृक गांव राधाउर सहित पूरे सीतामढ़ी जिले में हर्ष का माहौल है।

​उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा 09 मई से 13 मई तक लखनऊ में आयोजित इस भव्य प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया था। इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में देश भर की पुलिस, अर्धसैनिक बलों (पैरामिलिट्री) और अन्य पुलिस संगठनों की कुल 44 टीमों ने हिस्सा लिया, जिसमें मुकाबला बेहद कड़ा रहा।
​कड़े मुकाबलों में दी दिग्गजों को शिकस्त

​सर्वेश कुमार सुमन ने अपनी खेल प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए उत्तर प्रदेश, केरल, इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB), असम राइफल्स, CISF और मेघालय पुलिस जैसी दिग्गज टीमों के खिलाड़ियों को परास्त किया।

उन्होंने प्रतियोगिता में निम्नलिखित सफलताएं हासिल कीं:
​मेन्स डबल्स: स्वर्ण पदक (Gold Medal)
​मिक्सड डबल्स: स्वर्ण पदक (Gold Medal)
​मेन्स सिंगल्स: कांस्य पदक (Bronze Medal)

​डीजीपी ने किया सम्मानित
​प्रतियोगिता के समापन पर लखनऊ स्थित बाबू बनारसी दास बैडमिंटन अकादमी में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (DGP) ने सर्वेश को पदक पहनाकर सम्मानित किया।

​रिकॉर्ड्स की झड़ी:
अब तक जीत चुके हैं 08 पदक

​यह पहली बार नहीं है जब सर्वेश ने अपनी चमक बिखेरी हो। इससे पहले भी वह ऑल इंडिया पुलिस चैंपियनशिप में 05 पदक जीत चुके हैं। इस वर्ष के 03 पदकों को मिलाकर उनके पास अब कुल 08 पदक हो गए हैं।

​सर्वेश की इस स्वर्णिम सफलता पर सीआरपीएफ के अधिकारियों के साथ-साथ उनके गृह जनपद सीतामढ़ी के खेल प्रेमियों और ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की है। लोगों का कहना है कि सर्वेश ने अपनी मेहनत से यह साबित कर दिया है कि दृढ़ इच्छाशक्ति हो तो खाकी की जिम्मेदारी के साथ-साथ खेल की दुनिया में भी शिखर तक पहुँचा जा सकता है।

02/05/2026

महत्वपूर्ण सूचना

भारत सरकार की National Disaster Management Authority (NDMA) द्वारा 02 मई 2026 को पूरे देश में Cell Broadcast Alert System का परीक्षण किया जाएगा।

🔔 इस दौरान आपके मोबाइल पर अलर्ट/सायरन जैसी ध्वनि आ सकती है।

👉 यह केवल टेस्ट है, कृपया घबराएं नहीं और कोई कार्रवाई करने की आवश्यकता नहीं है।

🙏 कृपया इस संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाएं और अफवाहों से बचें।

हनुमान जन्मोत्सव की मंगलमय बधाई 🚩आप सभी को हनुमानजी महाराज के जन्मोत्सव की मंगलमय शुभकामनाएं । हनुमानजी का कृपा सदा आपके...
02/04/2026

हनुमान जन्मोत्सव की मंगलमय बधाई 🚩

आप सभी को हनुमानजी महाराज के जन्मोत्सव की मंगलमय शुभकामनाएं । हनुमानजी का कृपा सदा आपके साथ रहे ।

जय श्री राम

Address

Sitamarhi

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Aapki Baat posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Aapki Baat:

Shortcuts

Share