Awaj Aapki

Awaj Aapki Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Awaj Aapki, News & Media Website, Sitamarhi.
(1)

आपके शहर–कस्बे की हर छोटी-बड़ी खबर आप तक।
अगर आपके शहर में कोई खबर है, हम उसे सामने लाएँगे।
📞 संपर्क करें: [7870825464]
हमारा यूट्यूब चैनल )👇
https://youtube.com/?si=n2KDqNQ4MBxcTGjj

I love My india ❤️🇮🇳

25/08/2026

सोनबरसा से नेपाल तक ईद-उल-मिलाद-उन-नबी की तैयारी जोरों पर, राजा मोहल्ला और त्रिभुवन नगर में दिखा खासा उत्साह
+




 #सोनबरसा में ईद-उल-मिलादुन्नबी की तैयारी तेज, रज़ा कमेटी जुटी तैयारियों में+सोनबरसा में  िलादुन्नबी को लेकर रज़ा कमेटी ...
25/08/2026

#सोनबरसा में ईद-उल-मिलादुन्नबी की तैयारी तेज, रज़ा कमेटी जुटी तैयारियों में
+
सोनबरसा में िलादुन्नबी को लेकर रज़ा कमेटी की तैयारियां जोरों पर हैं। मोहम्मद नसीब, मोहम्मद मेराज समेत कमेटी के सभी सदस्य कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे हुए हैं।
+

25/08/2026

पवन सिंह को मिला लालू यादव का आशीर्वाद
R.J.D - राष्ट्रीय जनता दल Lalu Prasad Yadav

मेहसौल ओवरब्रिज का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, मार्च 2027 तक पूरा होगा शेष कार्य+सीतामढ़ी डीएम तनय सुल्तानिया ने मेहसौल ओ...
24/08/2026

मेहसौल ओवरब्रिज का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, मार्च 2027 तक पूरा होगा शेष कार्य
+
सीतामढ़ी डीएम तनय सुल्तानिया ने मेहसौल ओवरब्रिज निर्माण स्थल का औचक निरीक्षण कर कार्य की प्रगति, गुणवत्ता, सुरक्षा, जलजमाव और अतिक्रमण की समीक्षा की। डीएम ने एजेंसी को मैनपॉवर व मशीनरी बढ़ाकर तय मानकों के अनुसार काम तेजी से पूरा करने का निर्देश दिया। एजेंसी ने मार्च 2027 तक शेष कार्य पूरा करने की जानकारी दी।

24/08/2026

सीतामढ़ी सदर अस्पताल में मंत्री का औचक निरीक्षण, 6 डॉक्टर-कर्मियों पर कार्रवाई के निर्देश

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री श्री निशांत कुमार ने रविवार देर रात सीतामढ़ी सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। मंत्री के अचानक पहुंचने से अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान कई डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी ड्यूटी से नदारद मिले, जबकि वार्डों में गंदगी, बेडशीट नहीं बदलने और मरीजों के लिए पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं की कमी सामने आई।

मंत्री ने लापरवाही पर सख्त रुख अपनाते हुए करीब आधा दर्जन डॉक्टरों व कर्मियों को निलंबित करने के निर्देश दिए। साथ ही ड्यूटी से गायब कर्मचारियों और जिम्मेदार अधिकारियों की सूची मांगी गई है। एम्बुलेंस, रेडियोलॉजिस्ट और आउटसोर्स स्ट्रेचर सेवाओं से जुड़ी निजी एजेंसियों के कामकाज की भी समीक्षा करने के निर्देश दिए गए।
District Administration Sitamarhi Nitish Kumar

23/08/2026

परसा मोड़ पर जीवन आशा हॉस्पिटल का उद्घाटन, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर इलाज की सुविधा
District Administration Sitamarhi

 #परिहार में पहली बार पहुंचे  #निशांत कुमार, प्रतिमा अनावरण समारोह में बने मुख्य अतिथि+बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री  #नीती...
23/08/2026

#परिहार में पहली बार पहुंचे #निशांत कुमार, प्रतिमा अनावरण समारोह में बने मुख्य अतिथि
+
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री #नीतीश_कुमार के पुत्र निशांत कुमार 23 अगस्त की शाम परिहार के भवनियापुर पहुंचे। श्री इंदल सिंह रामजानकी डिग्री कॉलेज में आयोजित प्रतिमा अनावरण समारोह में उन्होंने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। निशांत कुमार के आगमन को लेकर क्षेत्र में लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम में मौजूद रहे।

District Administration Sitamarhi

23/08/2026

नेहा सिंह राठौर का तीखा हमला, बोलीं— तुमसा कोई झूठा और बेईमान नहीं, हिंदुस्तान किसी एक की बपौती नहीं!

भारत-नेपाल की खुली सीमा पर शांति, सुरक्षा और बेहतर सीमा प्रबंधन को लेकर नेपाल के महोत्तरी जिले में भारत-नेपाल जिला सीमा ...
22/08/2026

भारत-नेपाल की खुली सीमा पर शांति, सुरक्षा और बेहतर सीमा प्रबंधन को लेकर नेपाल के महोत्तरी जिले में भारत-नेपाल जिला सीमा समन्वय समिति की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में दोनों देशों के अधिकारियों ने सीमा पर अपराध और तस्करी रोकने, अवैध हथियार, ड्रग्स, शराब व प्रतिबंधित सामान की आवाजाही पर नियंत्रण, मानव तस्करी रोकने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने को लेकर चर्चा की।
बैठक में सीतामढ़ी के नव नियुक्त डीएम तनय सुल्तानिया, एसपी अमित रंजन समेत दोनों देशों के करीब 50 अधिकारी शामिल हुए। अधिकारियों ने सीमा सुरक्षा मजबूत करने और किसी भी आपात स्थिति में आपसी तालमेल के साथ तेजी से कार्रवाई करने पर सहमति जताई।



District Administration Sitamarhi

22/08/2026

भारत-नेपाल सीमा सुरक्षा को लेकर बड़ी बैठक, तस्करी और अपराध पर रोक के लिए अधिकारियों ने बनाई रणनीति
+
District Administration Sitamarhi



Address

Sitamarhi
843330

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Awaj Aapki posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Awaj Aapki:

Shortcuts

Share