Sitamarhi Prime News

Sitamarhi Prime News all things are here ... news, local news , comedy

05/09/2026
क्रिकेट इतिहास में पहली बार: 22 सितंबर को जापान से भिड़ेगी टीम इंडिया, BCCI का बड़ा ऐलानसीतामढ़ी प्राइम न्यूज़भारतीय क्र...
05/09/2026

क्रिकेट इतिहास में पहली बार: 22 सितंबर को जापान से भिड़ेगी टीम इंडिया, BCCI का बड़ा ऐलान
सीतामढ़ी प्राइम न्यूज़
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने शुक्रवार, 4 सितंबर को एक ऐतिहासिक द्विपक्षीय मुकाबले की घोषणा की है। एशियन गेम्स में अपने अभियान की शुरुआत से पहले भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम जापान के खिलाफ एक अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच खेलेगी। पुरुष क्रिकेट इतिहास में यह पहला मौका होगा जब भारत और जापान की सीनियर टीमें आमने-सामने होंगी।
मैच से जुड़े मुख्य बिंदु:
* तारीख और समय: मुकाबला मंगलवार, 22 सितंबर को भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे से शुरू होगा।
* मुकाबले का वेन्यू: जापान के टोचिगी प्रीफेचर स्थित सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड।
* मैच का उद्देश्य: भारत और जापान के कूटनीतिक रिश्तों की 75वीं सालगिरह के उपलक्ष्य में इस विशेष मैच का आयोजन किया जा रहा है।
* एशियन गेम्स की तैयारी: एशियन गेम्स में भारतीय टीम का पहला मैच 28 सितंबर को निर्धारित है। ऐसे में 6 दिन पहले होने वाला यह मैच टीम के लिए अहम अभ्यास साबित होगा।
बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक एक्स (ट्विटर) हैंडल पर जानकारी साझा करते हुए दोनों देशों के खेल संबंधों के लिए इसे ऐतिहासिक कदम बताया है।

05/09/2026

सोनबरसा सर्लाही- नुवाकोट के देवीघाट, ढुंगे बाजार और त्रिशूली समेत दर्जनों गांवों में तबाही का मंजर देख भावुक हुए पूर्व विधायक अशोक यादव, कहा—“ऐसा भयावह दृश्य कभी नहीं देखा”

05/09/2026

बिहार में बाढ़ का कहर: 14 जिलों में 8.56 लाख लोग प्रभावित।

05/09/2026

बक्सर में छात्राओं से दु**ष्कर्म मामले का आरोपी शिक्षक अरविंद गिरफ्तार

05/09/2026

बाजपट्टी में ब्रह्मकुमारी सेवा केंद्र में धूम धाम से मना कृष्णाष्टमी

सीतामढ़ी प्राइम न्यूज़कलयुगी बेटे ने बांस के टोटे से पीट-पीटकर की मां की निर्मम हत्या, चोरौत पुलिस ने आरोपी को दबोचासीता...
04/09/2026

सीतामढ़ी प्राइम न्यूज़
कलयुगी बेटे ने बांस के टोटे से पीट-पीटकर की मां की निर्मम हत्या, चोरौत पुलिस ने आरोपी को दबोचा
सीतामढ़ी/चोरौत:
चोरौत थाना क्षेत्र के चोरौत उत्तरी पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या एक में बुधवार की देर रात एक सनकी पुत्र द्वारा अपनी 60 वर्षीय वृद्ध मां की बेरहमी से हत्या करने का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। मृतका की पहचान स्थानीय निवासी रामकिशुन मुखिया की पत्नी पवित्री देवी उर्फ मन रखनी के रूप में हुई है। इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
घटना का विवरण
* आधी रात को वारदात: पवित्री देवी अपने फूस के घर में सो रही थीं। देर रात उनका पुत्र सिकंदर मुखिया घर की टाटी तोड़कर अंदर दाखिल हुआ।
* सिर पर ताबड़तोड़ वार: आरोपी ने बांस के टोटे (डंडे) से अपनी सोई हुई मां के सिर पर कई जानलेवा प्रहार किए, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
* वारदात के बाद फरार: हत्या को अंजाम देने के तुरंत बाद आरोपी गांव छोड़कर फरार हो गया था।
त्वरित पुलिस कार्रवाई
* सूचना मिलते ही चोरौत थानाध्यक्ष मोनी कुमारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सीतामढ़ी भेजा।
* पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी सिकंदर मुखिया को परिगमा पंचायत के योगिया गांव से गिरफ्तार कर लिया।
* थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी पुलिस हिरासत में है और परिजनों के लिखित आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
हैशटैग:

बाजपट्टो बिद्यायक रामेश्वर कुमार महतो ने बोखड़ा प्रखंड के विभिन्न गांवों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा स्थलों का भर्मण कर...
04/09/2026

बाजपट्टो बिद्यायक रामेश्वर कुमार महतो ने बोखड़ा प्रखंड के विभिन्न गांवों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा स्थलों का भर्मण कर दर्शन व पूजा अर्चना किया।मौके पर जदयू नेता संदीप कुमार पटेल, राममनोहर साह व अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

04/09/2026

बिहार की सड़कों पर दिन दहाड़े रंग*दारी

Address

At Raypur Bazar, Bajpatti
Sitamarhi
843301

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sitamarhi Prime News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Sitamarhi Prime News:

Shortcuts

Share

Category