Sach Aap Tak

Sach Aap Tak Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Sach Aap Tak, Media/News Company, Sitamarhi.

06/09/2026

बैरगनिया प्रखंड में शनिवार को आयोजित ऐतिहासिक महावीरी झंडोत्सव के अवसर पर श्रद्धालुओं में खास उत्साह देखने को मिला। विभिन्न अखाड़ों से निकले महावीरी झंडे और शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। जय श्रीराम और बजरंगबली के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। अखाड़ों के युवाओं ने पारंपरिक कला एवं करतबों का प्रदर्शन कर लोगों का मन मोह लिया

05/09/2026

बैरगनिया महावीरी झंडा!

05/09/2026
04/09/2026

बैरगनिया। ऐतिहासिक महावीरी झंडा मेला के आयोजन की पूर्व संध्या पर शुक्रवार की शाम बैरगनिया में पुलिस एवं एसएसबी के जवानों ने संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च के माध्यम से लोगों को सुरक्षा व्यवस्था का भरोसा दिलाते हुए शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने का संदेश दिया गया।
फ्लैग मार्च के दौरान प्रमुख मार्गों एवं मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनील कुमार गौड़ एवं थानाध्यक्ष अरविंद कुमार गिरी सहित पुलिस एवं एसएसबी के जवान मौजूद रहे।
अधिकारियों ने लोगों से महावीरी झंडा मेले के दौरान आपसी भाईचारा एवं शांति बनाए रखने की अपील की। वहीं, प्रशासन की ओर से असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने की बात कही गई है।

04/09/2026

आप सभी को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं।

01/09/2026

किन्नर समाज का जत्था पहुंचा बैरगनिया, फर्जी किन्नरों पर कार्रवाई की मांग।
***********************
बैरगनिया। मंगलवार को बैरगनिया में पहुंच कर किन्नर समाज का एक जत्था पहुंचा। समाज की गुरु एवं अध्यक्ष ज्योति किन्नर के नेतृत्व में पहुंचे किन्नरों ने बैरगनिया थानाध्यक्ष से मुलाकात कर कथित रूप से फर्जी किन्नर बनकर लोगों से बधाई के नाम पर पैसे मांगने और ठगी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
किन्नर समाज की अध्यक्ष ज्योति किन्नर ने बताया कि उन्हें लगातार स्थानीय लोगों से शिकायत मिल रही थी कि कुछ लोग किन्नर का रूप धारण कर बैरगनिया एवं आसपास के क्षेत्रों में घूम रहे हैं। आरोप है कि ये लोग लोगों के घरों में पहुंचकर कथित रूप से दबाव बनाकर बधाई मांगते हैं और किन्नर समाज के नाम पर पैसे वसूलते हैं।
शिकायत मिलने के बाद ज्योति किन्नर जांच के लिए बैरगनिया पहुंचीं। इसके बाद उन्होंने अपने चेले मुन्ना किन्नर, पूजा किन्नर, रूबी किन्नर और मुस्कान किन्नर के साथ बैरगनिया थाना पहुंचकर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार गिरी को पूरे मामले की जानकारी दी।
किन्नर समाज ने पुलिस से मांग की कि किन्नर समाज के नाम का गलत इस्तेमाल करने वाले कथित फर्जी किन्नरों की पहचान कर उनके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि समाज की प्रतिष्ठा प्रभावित न हो और आम लोगों को भी परेशानी का सामना न करना पड़े।
पुलिस ने मामले की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

आज दिनांक 30.08.2026 को सुप्पी थाना परिसर में मजिस्ट्रेट के उपस्थिति में 25 अलग-अलग कांडों में कुल 5227.8 लीटर शराब का व...
30/08/2026

आज दिनांक 30.08.2026 को सुप्पी थाना परिसर में मजिस्ट्रेट के उपस्थिति में 25 अलग-अलग कांडों में कुल 5227.8 लीटर शराब का विधिवत् विनष्टीकरण किया गया

30/08/2026

बैरगनिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, छह साइकिल सहित 2126 बोतल शराब बरामद
*********************************
बैरगनिया पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के मुबारक पेट्रोल पंप के पीछे से पांच साइकिल पर लदी 2126 पीस नेपाली शराब बरामद की है। हालांकि, पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही सभी छह तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार, रविवार की सुबह करीब 4 बजे पुलिस को सूचना मिली कि पांच तस्कर नेपाल से छह साइकिलों पर नेपाली शराब लेकर बैरगनिया की ओर आ रहे हैं। रात्रि गश्ती पर निकले सहायक अवर निरीक्षक दिनेश पासवान ने सूचना का सत्यापन किया और मौके पर पुलिस टीम के साथ पहुंचे।
पुलिस को अपनी ओर आता देख तस्कर साइकिल छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गए। पुलिस ने घटनास्थल से छह साइकिलों को जब्त कर लिया। तलाशी के दौरान साइकिलों पर लदी गई 2126 बोतल शराब बरामद हुई जिसमें 1766 बोतल नेपाली देशी रिलैक्स सौफी एवं 360 बोतल नेपाली सौफी बरामद हुई।
पुलिस ने बरामद शराब और सभी छह‌ साइकिलों को जब्त कर थाने ले आई है। फरार तस्करों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। सीमा क्षेत्र में शराब तस्करी पर रोक लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है।

🎀 रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं 🎀भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और स्नेह का यह पावन पर्व आपके जीवन में खुशियां, समृद्ध...
28/08/2026

🎀 रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं 🎀

भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और स्नेह का यह पावन पर्व आपके जीवन में खुशियां, समृद्धि और सुख-शांति लेकर आए।
ईश्वर से प्रार्थना है कि भाई-बहन का यह प्यारा रिश्ता हमेशा प्रेम और विश्वास के धागे से मजबूत बना रहे।
💐 आप सभी को रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! 💐

Address

Sitamarhi

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sach Aap Tak posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share