Wow Sitamarhi - Bihar

Wow Sitamarhi - Bihar Welcome To,

03/06/2023

किसी से जलन मत करो यार् 🥰

सीतामढी के लिए Proud Moment Wow Sitamarhi - Bihar
20/04/2023

सीतामढी के लिए Proud Moment
Wow Sitamarhi - Bihar

20/04/2023

तू भी कर सकता है 👊

प्रस्तावित शिवहर रेलवे स्टेशन का नक्शा । Wow Sitamarhi - Bihar
20/04/2023

प्रस्तावित शिवहर रेलवे स्टेशन का नक्शा ।
Wow Sitamarhi - Bihar

परीक्षा में गड़बड़ी पर केंद्रधीक्षक,  वीक्षक एवं मजिस्ट्रेट के विरुद्ध की जाएगी कार्रवाई : डीएम मनेश कुमार मीणापरीक्षा क...
30/01/2023

परीक्षा में गड़बड़ी पर केंद्रधीक्षक, वीक्षक एवं मजिस्ट्रेट के विरुद्ध की जाएगी कार्रवाई : डीएम मनेश कुमार मीणा

परीक्षा केंद्रों की सीसीटीवी कैमरे से की जाएगी निगरानी

सीतामढ़ी - जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा एवं पुलिस अधीक्षक हर किशोर राय ने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति पटना द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा- 2023 के सफल संचालन हेतु स्थानीय परिचर्चा भवन में केंद्राधीक्षकों, मजिस्ट्रेट जोनल, सुपर जोनल दंडाधिकारियों व पुलिस अधिकारियों की ब्रीफिंग की।

डीएम ने उपस्थित केंद्राधीक्षकों व प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। किसी भी तरह की गड़बड़ी पर तैनात केंद्रधीक्षक, वीक्षक, मजिस्ट्रेट के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने परीक्षा के सफल,
कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण संचालन हेतु उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों एवं दण्डाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया। उन्होंने परीक्षा के दौरान जिला प्रशासन को अलर्ट रहने का निर्देश दिया। परीक्षा केंद्र के आसपास 144 धारा लागू रहेगा। परीक्षा केंद्र के आसपास के फोटो स्टेट की दुकानें, साइबर कैफे, चाय -पान, किताब आदि की दुकान पूर्णता बंद रहेंगे। परीक्षा केंद्रों की सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जाएगी। परीक्षा केंद्रों के प्रवेश द्वार पर ही सख्त जांच की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया। परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार के साथ-साथ परीक्षा केंद्र के अंदर कड़ी निगरानी का उन्होंने निर्देश दिया। किसी भी परीक्षार्थी के पास मोबाइल और किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजट पाया जाता है तो संबंधित वीक्षकों /पदाधिकारियों पर जवाबदेही तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी स-समय निर्धारित स्थान पर पहुंचकर जिला नियंत्रण कक्ष को सूचित करेंगे। उन्होंने स्पष्ट कहा कि परीक्षा के सफल आयोजन के लिए दिए गए निर्देशों के अनुसार कार्य करना अत्यंत महत्वपूर्ण होगा। इंटरमीडिएट परीक्षा- 2023 के सफल आयोजन के मद्देनजर पूरी गंभीरता से अपने दायित्वों का निर्वहन करें। किसी भी सूरत में शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

वही पुलिस अधीक्षक हर किशोर राय ने उपस्थित दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि वे एक दूसरे से समन्वय बनाकर रखेंगे। किसी भी तरह की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि अफवाह फैलाने वाले असामाजिक तत्वों को चिन्हित करते हुए विधि सम्मत कठोर कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। सभी पुलिस अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने का निर्देश देते हुए परीक्षा के सफल आयोजन के मद्देनजर गंभीरता पूर्वक कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी प्रतिनियुक्त पुलिस अधिकारी पूरी प्रतिबद्धता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी के द्वारा जानकारी दी गई कि इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा
1 फरवरी 2023 से 11 फरवरी 2023 तक दो पालियों में 9:30 पूर्वाह्न से 12:45 अपराह्न तक और 1:45 अपराह्न से 5:00 बजे अपराह्न तक जिले के कुल 47 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। छात्राओं के परीक्षा हेतु केंद्रों की संख्या 27 है जबकि छात्रों के परीक्षा हेतु केंद्रों की संख्या 20 है। परीक्षा में भाग लेने वाले कुल परीक्षार्थियों की संख्या 31500 है जिसमें 16307 छात्राओं और 15193 छात्रों की संख्या है।

इंटरमीडिएट परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्र परिसर में मीडिया का प्रवेश निषेध रहेगा

प्रथम पाली में परीक्षा के शुरुआत 9:30 पर होगी भाग लेने वाले परीक्षार्थी 9:20 तक एवं दूसरी पाली में जो कि 1:45 अपराहन से शुरू होगी 1:35 तक परीक्षार्थी अपना स्थान ग्रहण कर सकेंगे।

परीक्षा भवन में जूता -मोजा पहन कर जाना सर्वथा वर्जित होगा।

परीक्षा भवन में जूता मोजा पहन कर जाना सर्वथा वर्जित होगा अन्यथा परीक्षा भवन में प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी। परीक्षार्थी जूता मोजा की जगह चप्पल पहनकर ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश कर सकेंगे।

सोशल मीडिया का बेजा इस्तेमाल करने वाले पर पैनी नजर रखी जा रही है। इसके दुरुपयोग और इडके माध्यम से अफवाह फैलाने वाले तत्वों को चिन्हित किया जा रहा है।
ब्रीफिंग में अपर समाहर्ता विभागीय जांच, अपर संभालता राजस्व, उप विकास आयुक्त, तीनों अनुमंडल पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी सहित जिला स्तरीय सभी पदाधिकारी उपस्थित थे।

शाहरुख खान में मियाँ भाई की डेरिंग और बनिया का दिमाग दोनों है, जब सोशल मीडिया का दौर नहीं था तब शाहरुख खान अपनी फिल्म के...
24/01/2023

शाहरुख खान में मियाँ भाई की डेरिंग और बनिया का दिमाग दोनों है, जब सोशल मीडिया का दौर नहीं था तब शाहरुख खान अपनी फिल्म के रिलीज से पहले राज ठाकरे और शिवसेना से विरोध करवाते थे, अब आगया सोशल मीडिया का दौर भक्त बेवजह विरोध करके पठान फिल्म को रिलीज से पहले इतनी बड़ी हिट करा चुके हैं कि 6 लाख से अधिक एडवांस टिकट की बुकिंग हो चुकी है, जो कि अब तक का सबसे बड़ा रिकार्ड बन चुका है, इससे पहले बहुबली-2 का था जो कि टूट चुका है, मिलाजुला कर ये कि विरोध से शाहरुख को हमेशा फायदा मिला है, इस बार फायदा बहुत ज्यादा मिल रहा है, शाहरुख की जब-जब जिस मूवी का विरोध हुआ है उसने रिकार्ड तोड़ कमाई की है...

ODI क्रिकेट में तीसरे सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज और साथ ही एक लम्बे वक़्त बाद शतक  , आपका खेल लाजवाब है और आप...
24/01/2023

ODI क्रिकेट में तीसरे सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज और साथ ही एक लम्बे वक़्त बाद शतक , आपका खेल लाजवाब है और आप भी। बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।

Good Morning Sitamarhi 🌞
24/01/2023

Good Morning Sitamarhi 🌞

Good Afternoon 👍 Sitamarhi ❤️
23/01/2023

Good Afternoon 👍 Sitamarhi ❤️

रोहित शर्मा जब अपने छोटे फैन मिला, तो क्या हुआ?दीवानगी सरहदों और सुरक्षा घेरों की मोहताज नहीं होती। 21 जनवरी को रायपुर क...
22/01/2023

रोहित शर्मा जब अपने छोटे फैन मिला, तो क्या हुआ?

दीवानगी सरहदों और सुरक्षा घेरों की मोहताज नहीं होती। 21 जनवरी को रायपुर का शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम इस बात का गवाह बना। इस मुकाबले में एक ऐसा लम्हा आया, जब साबित हो गया कि रोहित आज भी पब्लिक का हिटमैन है। इस खूबसूरत मैदान पर पहला ODI खेला जा रहा था और न्यूजीलैंड की पूरी टीम टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए केवल 34.3 ओवरों में 108 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। स्टेडियम में मौजूद 65,000 लोग गहरी निराशा में डूब गए। उल्लास की कोई वजह नजर नहीं आ रही थी। इतने कम स्कोर के सामने तय था कि भारत 20 ओवर में मुकाबला जीत जाएगा। मैच किसी भी सूरत में अंतिम लम्हों तक नहीं जा पाएगा।

दूसरे ओवर की पांचवीं गेंद...शिप्ले ने शॉर्ट डाली और रोहित ने ताकतवर पुल शॉट पर स्क्वायर लेग से चौका बटोर लिया। यह भारतीय पारी की पहली बाउंड्री थी। चौथे ओवर में फिर शिप्ले और रोहित ने जगह बनाकर पांचवीं गेंद पर कवर्स के ऊपर से चौका प्राप्त कर लिया। पांचवां ओवर लेकर आए लॉकी फर्ग्यूसन और चौथी गेंद पर उनके आते ही आ गया पूरे मैच का अबतक का पहला छक्का। हिटमैन का ट्रेडमार्क हुक शॉट। रोहित गेंद की लाइन में आए और बॉल को फाइन लेग बाउंड्री के ऊपर से रवाना कर दिया। अबतक का सबसे खूबसूरत शॉट। एक पल को पुराना हिटमैन आंखों में उतर आया।

8वें ओवर की पांचवीं गेंद टिकनर ने शॉर्ट पिच डाली, बदले में पॉइंट की दिशा से करारा चौका। स्टेडियम रोहित-रोहित के नारों से गूंज उठा। नवें ओवर की फर्ग्यूसन की दूसरी गेंद आउटसाइड ऑफ फुलर लेंथ की थी। हिटमैन ने पॉइंट के ऊपर से स्लाइस कर बाउंड्री अपने नाम कर ली। 10वें ओवर की तीसरी गेंद टिकनर ने जैसे ही शॉर्ट पिच डाली, मिड विकेट की दिशा से चौका आ गया। अगली गेंद लेंथ बॉल और एक्स्ट्राकवर के ऊपर से छक्का। रोहित शर्मा 37* रनों पर बल्लेबाजी कर रहे थे। जिस पिच पर अबतक कोई बल्लेबाज 1 छक्का नहीं जड़ सका था, रोहित 2 लगाकर खेल रहे थे।

यह देखकर उनका एक 11 साल का फैन दीवाना हो गया। सुरक्षा घेरे को तोड़ते हुए अपने हिटमैन को गले लगाने दौड़ पड़ा। उसकी आंखों में जुनून था और कदमों में दुनिया नाप लेने की जिद। वह दौड़ता हुआ हिटमैन से लिपट गया। रोहित ने शिद्दत वाली मोहब्बत महसूस की। सिक्युरिटी गार्ड्स को सख्त हिदायत दी कि बच्चे को ध्यान से ले जाएं और उसपर किसी किस्म की कार्रवाई न करें। जब बच्चा रोहित से मिलने की खातिर बीच मैदान दौड़ रहा था, तब न्यूजीलैंड के तमाम खिलाड़ी आश्चर्यचकित थे। उन्होंने शायद कभी किसी खिलाड़ी के लिए इस हद तक जुनून नहीं देखा।

इधर बच्चा खुशी-खुशी लौटा और उधर सैंटनर के 11वें ओवर की पहली गेंद पर रोहित ने स्वीप शॉट खेलकर बैकवर्ड स्क्वायर लेग की तरफ से चौका अपने नाम कर लिया। हिटमैन इतने उत्साहित हो गए कि 13वें ओवर की पहली गेंद पर रिवर्स स्वीप पर बाउंड्री हासिल कर ली। ओवर की चौथी बॉल पर रोहित का 48वां वनडे अर्धशतक। 51 बनाकर रोहित LBW जरूर हो गए लेकिन उनकी पारी में पुराने हिटमैन की झलक नजर आई। उम्मीद है कि रोहित अपनी फॉर्म जरूर बरकरार रख पाएगा। हिटमैन नन्हे फैन की उम्मीदों पर खरा उतरेगा और भारत को वर्ल्ड कप जिताएगा।

यूं ही रोहित से बेशुमार मोहब्बत करेंगे उसके फैन
भारत को ODI वर्ल्ड कप जरूर जिताएगा हिटमैन ❤️

Address

Village/Ramnagra, Post Office/Sirauli 2, Police Station/Riga, District/Sitamarhi (843302)
Sitamarhi
843302

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Wow Sitamarhi - Bihar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Wow Sitamarhi - Bihar:

Share