RIGA MILL BAZAR

RIGA MILL BAZAR सबसे तेज और विश्वसनीय खबर।

13/09/2026

कार्यक्रम • चीनी मिल परिसर में मुख्यमंत्री गन्ना विकास योजना के तहत कृषक प्रशिक्षण ને उन्नत तकनीक से गन्ने की खेती करें किसान, इससे उत्पादन बढ़ेगा, साथ ही लागत में काफी कम रहेगी

11/09/2026

पंचायतनामा: नल-जल ठप, सड़क पर पानी और टूटी नालियां... पांच साल में कहां गया विकास?

रीगा। पंचायत में विकास के दावे तो खूब होते हैं, लेकिन रीगा द्वितीय पंचायत के कई वार्डों में जमीनी तस्वीर इन दावों पर सवाल खड़े कर रही है। कहीं नल-जल योजना वर्षों से बंद है तो कहीं सड़क पर जलजमाव लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है। बीच सड़क में बनी नालियों के टूटे स्लैब हादसे को न्योता दे रहे हैं। ग्रामीणों का सवाल है—जब बुनियादी सुविधाएं ही नहीं सुधरीं तो आखिर पंचायत में विकास किसका और कहां हुआ?

वार्ड 14 के मनमोहन श्रीवास्तव बताते हैं कि उनके वार्ड में नल-जल की सुविधा ही नहीं है। नाली के पानी की निकासी की भी व्यवस्था नहीं है। वार्ड 17 के ढकल राय के अनुसार घर तक जाने वाली करीब चार फीट चौड़ी सड़क के बीच नाली बनी है। करीब तीन वर्षों से नाली का अधिकांश स्लैब टूटा पड़ा है, लेकिन मरम्मत नहीं हुई।

वार्ड 15 के ललित कुमार ने जर्जर सड़कों की समस्या बताई। वहीं सरोज कुमार का कहना है कि नल-जल योजना सिर्फ शोभा की वस्तु बनकर रह गई है।

वार्ड 18 के पंकज कुमार के मुताबिक मोहल्ले के नाले का स्लैब टूट चुका है और पानी की निकासी नहीं होती। उनकी गली में नल-जल का पाइप तक नहीं बिछाया गया।

वार्ड 16 के अयोध्य राम ने बताया कि करीब दो वर्षों से नल-जल योजना का लाभ नहीं मिल रहा। उनका आरोप है कि पांच वर्षों में वार्ड में कोई काम नहीं हुआ और पंचायत प्रतिनिधि समस्या देखने तक नहीं पहुंचे।

वार्ड 19 के अमरनाथ कुमार ने आरोप लगाया कि उनके वार्ड को राजनीतिक भेदभाव के कारण विकास से वंचित रखा गया।

सवाल यह है...

क्या पांच साल में टूटी नालियों और जर्जर सड़कों की मरम्मत नहीं हो सकती थी? नल-जल योजना बंद है तो इसकी जिम्मेदारी किसकी है? क्या ग्रामीणों को बुनियादी सुविधाओं के लिए भी शिकायतों का इंतजार करना होगा?

10/09/2026

रीगा थाना को मिली बड़ी कामयाबी सुबह-सुबह बड़ी मात्रा में शराब लदी गाड़ी पकड़ी गई

10/09/2026
कांटी के भूतपूर्व बीडीओ आनंद कुमार के 5 ठिकानों पर ईओयू छापागाड़ियों के शौकीन बीडीओ ने 12 साल की नौकरी में 1.72 करोड़ की...
09/09/2026

कांटी के भूतपूर्व बीडीओ आनंद कुमार के 5 ठिकानों पर ईओयू छापा

गाड़ियों के शौकीन बीडीओ ने 12 साल की नौकरी में 1.72 करोड़ की संपत्ति बनाई
ZEE TV

09/09/2026

फसलों की बर्बादी की दो दास्तां...

एक बाढ़ में बह गई... दूसरी प्यास से मर गई
ABP News

08/09/2026

यूएन मैप विवाद • अक्साई चिन भी गलत दिखाया

अरुणाचल में खींची 'चीनी रेखा', असम-सीमा से नगालैंड गायब !

07/09/2026

12 जिलों के 23 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित

सीतामढ़ी • इलाज कराने आई थी युवती, 5 घंटे बाद केसयुवती से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस पांच घंटे सीमा विवाद में उलझी
06/09/2026

सीतामढ़ी • इलाज कराने आई थी युवती, 5 घंटे बाद केस

युवती से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस पांच घंटे सीमा विवाद में उलझी

मिल चौक के शंकर मंदिर में धूमधाम से मनाया जा रहा जन्माष्टमी पर्वरीगा। स्थानीय मिल चौक स्थित शंकर मंदिर परिसर में विगत कई...
04/09/2026

मिल चौक के शंकर मंदिर में धूमधाम से मनाया जा रहा जन्माष्टमी पर्व

रीगा। स्थानीय मिल चौक स्थित शंकर मंदिर परिसर में विगत कई वर्षों से चली आ रही परंपरा के तहत इस वर्ष भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व भव्य एवं श्रद्धापूर्ण माहौल में मनाया जा रहा है। आयोजन को लेकर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। पर्व को लेकर आसपास के लोगों में उत्साह और खुशी का माहौल है।

आयोजकों के अनुसार, रात्रि 12 बजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दौरान भगवान श्रीकृष्ण की विधिवत पूजा-अर्चना एवं आरती की जाएगी। श्रद्धालुओं के बीच पंचामृत और प्रसाद का वितरण किया जाएगा। भक्तों को नए वस्त्र धारण कराने की भी व्यवस्था की गई है।

जन्माष्टमी भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का पर्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, श्रीकृष्ण के जन्म की यह तिथि साधना और उपासना के लिए विशेष मानी जाती है। यह पर्व केवल धार्मिक उत्सव ही नहीं, बल्कि भगवान श्रीकृष्ण के जीवन, उनकी लीलाओं और उनके उपदेशों को स्मरण करने का अवसर भी है।

भगवान श्रीकृष्ण ने श्रीमद्भगवद्गीता के माध्यम से मानव जीवन में धर्म, कर्म और सत्य के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। हिंदू धर्म में श्रीकृष्ण का विशेष महत्व है। पूरे देश में जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाता है

Address

Riga Mill Bazar
Sitamarhi

Telephone

+918092183394

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when RIGA MILL BAZAR posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to RIGA MILL BAZAR:

Shortcuts

Share