The Reports

The Reports Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from The Reports, News & Media Website, Sitamarhi.

सेवा में,माननीय विधायक महोदय/महोदया[विधानसभा क्षेत्र – ………………विषय:  देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए जनसंख्या नियंत्रण कानून...
04/08/2026

सेवा में,
माननीय विधायक महोदय/महोदया
[विधानसभा क्षेत्र – ………………
विषय: देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करने हेतु निवेदन।
महोदय/महोदया,
हमारे देश की बढ़ती जनसंख्या आज सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है। सीमित संसाधनों के बीच बढ़ती आबादी से बेरोज़गारी, महँगाई, गरीबी और अपराध जैसे संकट विकराल रूप ले रहे हैं। यदि समय रहते कदम नहीं उठाए गए, तो आने वाली पीढ़ियाँ अंधकारमय भविष्य का सामना करेंगी।
आपसे विनम्र अनुरोध है कि जनहित और राष्ट्रहित में विधानसभा/संसद में जनसंख्या नियंत्रण कानून को जल्द से जल्द लागू करने की पहल करें। यह केवल एक कानून नहीं, बल्कि देश को बचाने की दिशा में उठाया गया ऐतिहासिक कदम होगा।
भवदीय,
नाम-
Mob-

अमेरिका स्थित भारतीय दूतावास ने अमेरिकी अखबार 'द न्यूयॉर्क टाइम्स' (NYT) की पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में हिं...
30/07/2026

अमेरिका स्थित भारतीय दूतावास ने अमेरिकी अखबार 'द न्यूयॉर्क टाइम्स' (NYT) की पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में हिंसा पर की गई रिपोर्ट की आलोचना की है। रिपोर्ट में इलाके को पाकिस्तानी कश्मीर कहे जाने पर भारतीय दूतावास ने कड़ी आपत्ति जताई है और इसे गुमराह करने वाला और गलत बताया है। NYT ने अपनी रिपोर्ट में पीओके में कथित विधानसभा चुनाव के दौरान हिंसक झड़पों का जिक्र किया गया था, जिसका शीर्षक था- 'स्थानीय चुनाव के लिए वोटिंग शुरू होते ही पाकिस्तानी कश्मीर में झड़पें।'

अमेरिका स्थित भारतीय दूतावास ने हेडलाइन के शब्दों पर आपत्ति जताते हुए X पर एक पोस्ट में कहा, "न्यूयॉर्क टाइम्स की हेडलाइन गुमराह करने वाली और गलत है। कोई पाकिस्तानी कश्मीर नहीं है और सिर्फ पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर है।"

दूतावास ने आगे लिखा, "जम्मू और कश्मीर और लद्दाख के केंद्र शासित प्रदेश भारत का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा रहे हैं, हैं और हमेशा रहेंगे। पाकिस्तान ने इन इलाकों के कुछ हिस्सों पर गैर-कानूनी तरीके से कब्जा कर रखा है और अब वह कब्जे वाले इलाकों के लोगों के खिलाफ हिंसा का इस्तेमाल कर रहा है।"

खाने में दो कीड़े मिलने पर होटल का लाइसेंस रद्द करने के FDA के फैसले को बॉम्बे हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है. कोर्ट ने कह...
30/07/2026

खाने में दो कीड़े मिलने पर होटल का लाइसेंस रद्द करने के FDA के फैसले को बॉम्बे हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है. कोर्ट ने कहा कि अधिकारियों को ऐसी कार्रवाई करते समय व्यावहारिक रवैया अपनाना चाहिए और हर छोटी बात पर कारोबार बंद नहीं कराना चाहिए.

30/07/2026
नीट पेपर लीक के विरोध और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर जंतर मंतर पर काकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) द्वारा किए ग...
30/07/2026

नीट पेपर लीक के विरोध और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर जंतर मंतर पर काकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में अपराधियों और असामाजिक तत्वों का आना जाना लगा रहा था। दिल्ली पुलिस की जांच में इसकी पुष्टि हुई है।

पुलिस के फेस रिकाग्निशन सिस्टम (एफआरएस) के कैमरे की जद में आने से प्रदर्शन में शामिल हुए 2,873 आपराधिक छवि के लोगों की की पहचान हुई है, जिनमें 989 अतिगंभीर अपराधों के आरोपित हैं। इस बारे में दिल्ली पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार द्वारा गृह मंत्रालय को भेजी गई रिपोर्ट को देखें तो स्पष्ट होता है कि प्रदर्शन में बड़ी संख्या में एसे तत्व शामिल होते रहे जो आदतन अपराधी रहे हैं यानी जिन पर एक से अधिक गंभीर मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। इनमें 42 पर हत्या के दो से अधिक मामले दर्ज हैं।

एफआरएस द्वारा 41 एसी महिलाएं भी पहचानी गई हैं जिन पर हत्या से लेकर अन्य गंभीर मामलो में केस दर्ज हैं। जबकि एक महिला पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है। पहचाने गए अपराधियों में हत्या के मामलों में 101, लूट और डकैती के मामलों में 284 तथा महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराधों में दर्ज मामले वाले 92 लोग शामिल हैं।

हत्या, दुष्कर्म व पोक्सो के आरोपित भी
पुलिस सूत्रों के अनुसार ये आपराधिक तत्व जंतर मंतर पर प्रदर्शन में मौजूद होने के अलावा 20 जुलाई को सीजेपी के संसद मार्च में भी शामिल हुए। बता दें कि बिना अनुमति के निकाले गए इस मार्च में भारी हिंसा और उपद्रव हुआ था और भीड़ संसद भवन के निकट तक पहुंच गई थी।

रिपोर्ट बताती है कि प्रदर्शन स्थल पर मौजूद असामाजिक तत्वों में से बड़ी संख्या ऐसे लोगों की थी, जो बार-बार और लगातार कई वारदात को अंजाम देने में शामिल रहे हैं। प्रदर्शन व मार्च में कुल 101 हत्यारोपित शामिल हुए। 12 पर 10 या उससे अधिक आपराधिक मामले दर्ज पाए गए। 61 पर दुष्कर्म, 25 पर छेड़छाड़ के मामले हैं जबकि छह पोक्सो के आरोपित हैं। हत्या के प्रयास के 62 आरोपितों में से 25 पर कई केस दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार कैमरे की जद में आने वाले और भी आपराधिक पृष्ठभूमि वाले लोगों की पहचान करने की कोशिश जारी है।

दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक बार फिर गहमागहमी बढ़ गई है. 'सिटीज़न्स फॉर जस्टिस एंड पीस' द्वारा केंद्र सरकार पर समझौते के उल...
30/07/2026

दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक बार फिर गहमागहमी बढ़ गई है. 'सिटीज़न्स फॉर जस्टिस एंड पीस' द्वारा केंद्र सरकार पर समझौते के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए दोबारा आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी गई है. इसके बाद दिल्ली पुलिस ने एहतियातन बैरिकेड्स को वेल्ड कर दिया है और रैपिड एक्शन फोर्स की तैनाती कर दी है.

*👉बड़ी खबर सीतामढ़ी-* सीतामढ़ी के मेजरगंज में शटडाउन लेने के बावजूद फिटर से बिजली किया गया सप्लाई बिजली मिस्त्री बुरी तर...
30/07/2026

*👉बड़ी खबर सीतामढ़ी-* सीतामढ़ी के मेजरगंज में शटडाउन लेने के बावजूद फिटर से बिजली किया गया सप्लाई बिजली मिस्त्री बुरी तरह से झुलसा ग्रामीणों ने रीगा मेजरगंज पथ को किया जाम मौके पर पहुंची पुलिस सब स्टेशन में ग्रामीण कर रहे हैं हंगामा

30/07/2026

🙏जय बाबा बैधनाथ 🙏

Address

Sitamarhi
843301

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when The Reports posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share