SATYA KI AWAZ

SATYA KI AWAZ NEWS

ला🦚 DPS स्कूल में धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमीसीतामढ़ी के नहर चौक स्थित DPS स्कूल में जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही भव्य और...
03/09/2026

ला

🦚 DPS स्कूल में धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी

सीतामढ़ी के नहर चौक स्थित DPS स्कूल में जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही भव्य और उत्साहपूर्ण माहौल में मनाया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में SDM साहब भी मौजूद रहे। स्कूल परिसर में बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण और राधा का रूप धारण कर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।

वहीं जन्माष्टमी का सबसे खास आकर्षण रहा दही-हांडी यानी मटकी फोड़ कार्यक्रम। बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ मटकी फोड़ने का प्रयास किया और इस दौरान स्कूल के प्रिंसिपल, डायरेक्टर और शिक्षक भी बच्चों का उत्साह बढ़ाते नजर आए।

कार्यक्रम में बच्चों के साथ-साथ उनके पेरेंट्स भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे और सभी ने जन्माष्टमी के इस खूबसूरत आयोजन का जमकर आनंद लिया।

स्कूल परिसर में कृष्ण भक्ति, बच्चों की मुस्कान और दही-हांडी के रोमांच ने पूरे माहौल को यादगार बना दिया।

DPS स्कूल का यह आयोजन बच्चों के मनोरंजन के साथ-साथ भारतीय संस्कृति और श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं से उन्हें जोड़ने का शानदार प्रयास रहा।

03/09/2026
सहयोग शिविर का आयोजनसहयोग शिविर का आयोजन कर आमजन की समस्याओं को सुना गया तथा संबंधित अधिकारियों द्वारा प्राप्त आवेदनों क...
01/09/2026

सहयोग शिविर का आयोजन

सहयोग शिविर का आयोजन कर आमजन की समस्याओं को सुना गया तथा संबंधित अधिकारियों द्वारा प्राप्त आवेदनों के त्वरित निष्पादन हेतु आवश्यक कार्रवाई की गई।

 #वरीय_पुलिस_अधीक्षक, पटना के निर्देश के आलोक में पटना पुलिस द्वारा जिले के सभी थानाक्षेत्रों में अपराध की रोकथाम के दृष...
31/08/2026

#वरीय_पुलिस_अधीक्षक, पटना के निर्देश के आलोक में पटना पुलिस द्वारा जिले के सभी थानाक्षेत्रों में अपराध की रोकथाम के दृष्टिकोण से विशेष सघन वाहन जाँच अभियान चलाया जा रहा है I

वाहन जांच में पुलिस का सहयोग करें, अपराध की रोकथाम में सहभागी बनें।

Bihar PoliceHome Department, Govt. of BiharDistrict Administration PatnaSP Central,PatnaSP Rural PatnaDD News BiharDDNewsLive

31/08/2026

अंचल कार्यालय, डुमरा सीतामढ़ी में जमकर चले चप्पल जूते, वीडियो वायरल।।
नोट: विस्तृत जानकारी थोड़ी देर में।



प्रेस विज्ञप्तिदिनांक–29–08–2026राष्ट्रीय खेल दिवस पर जिलाधिकारी श्री तनय सुल्तानिया ने डुमरा इंडोर स्टेडियम में खेल गति...
30/08/2026

प्रेस विज्ञप्ति

दिनांक–29–08–2026

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जिलाधिकारी श्री तनय सुल्तानिया ने डुमरा इंडोर स्टेडियम में खेल गतिविधियों का किया उद्घाटन। मेजर ध्यानचंद जी के चित्र पर जिलाधिकारी ने किया माल्यार्पण ,पुष्प अर्पित किए।
मेजर ध्यानचंद जी की जयंती के अवसर पर आज राष्ट्रीय खेल दिवस–2026 के अंतर्गत फिट इंडिया अभियान के तहत स्थानीय डुमरा इंडोर स्टेडियम में जिलाधिकारी, सीतामढ़ी श्री तनय सुल्तानिया ने विभिन्न खेल एवं फिटनेस गतिविधियों का उद्घाटन किया। इस अवसर पर खिलाड़ियों एवं उपस्थित युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करते हुए उन्होंने स्वयं भी खेल गतिविधियों में सहभागिता की।
राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर जिले के सभी शैक्षणिक संस्थानों में 28 से 30 अगस्त 2026 तक विभिन्न खेल-कूद एवं फिटनेस गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष राष्ट्रीय खेल दिवस का प्रमुख संदेश “एक घंटा खेल के मैदान में” निर्धारित किया गया है। इसके तहत विद्यार्थियों एवं युवाओं को प्रतिदिन कम से कम एक घंटा खेल एवं शारीरिक गतिविधियों के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
अभियान के दौरान जिले में कबड्डी, भारोत्तोलन, बैडमिंटन, क्रिकेट सहित विभिन्न आउटडोर एवं इंडोर खेल गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इन गतिविधियों का उद्देश्य युवाओं में खेल के प्रति रुचि विकसित करने के साथ-साथ स्वस्थ जीवनशैली, अनुशासन, टीम भावना और शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देना है।
इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री तनय सुल्तानिया ने कहा कि “खेल केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए ही महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि यह अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का भी विकास करता है। राष्ट्रीय खेल दिवस हमें यह संदेश देता है कि स्वस्थ और सशक्त समाज के निर्माण के लिए खेलों को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाना आवश्यक है। ‘एक घंटा खेल के मैदान में’ का संदेश जिले के प्रत्येक युवा और विद्यार्थी तक पहुंचे, यही इस अभियान का उद्देश्य है।”
उन्होंने कहा कि जिले में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और युवाओं को खेल गतिविधियों से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों, युवाओं एवं आमजनों से खेल एवं फिटनेस गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की।
कार्यक्रम के दौरान उप विकास आयुक्त श्वेता भारती,अपर समाहर्ता विभागीय जांच राहुल कुमार,जिला शिक्षा पदाधिकारी ,जिला खेल पदाधिकारी के साथ अन्य संबंधित पदाधिकारी, प्रशिक्षक, खिलाड़ी एवं बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।

सामाजिक न्याय के पुरोधा, मंडल आयोग के अध्यक्ष एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री माननीय श्री बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल जी की जय...
25/08/2026

सामाजिक न्याय के पुरोधा, मंडल आयोग के अध्यक्ष एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री माननीय श्री बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल जी की जयंती पर कोटिशः नमन।

सामाजिक समानता और वंचितों के अधिकारों के लिए उनका संघर्ष एवं योगदान सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा। उन्होंने अपने विचारों और कर्मों से सामाजिक न्याय की दिशा में एक अमिट छाप छोड़ी।

आज हमारे पुपरी में एक नए प्रतिष्ठान *Rameshwars Sweets & Restaurant (Haldiram Bhujiawala - Auth. Dealer: Nandipat Enterp...
24/08/2026

आज हमारे पुपरी में एक नए प्रतिष्ठान *Rameshwars Sweets & Restaurant (Haldiram Bhujiawala - Auth. Dealer: Nandipat Enterprises)* का ग्रैंड उद्घाटन कार्यक्रम संपन्न हुआ।

*पता - Shop No. 1, Ashoka Complex, Near Krishna Complex, Pupri Bazar, Sitamarhi*

इस शुभ अवसर पर बिहार सरकार की सामाजिक न्याय विभाग की माननीय मंत्री श्रीमती श्वेता गुप्ता जी, सुप्रसिद्ध चिकित्सक बड़े भाई डॉ. वरुण जी, जिला परिषद सदस्य संजय प्रमुख जी, श्री नवल किशोर राउत जी, डॉ. सुधांशु जी, चिंटू किसलय जी, जानकी प्रसाद जी, सौरभ अभिषेक जी सहित पुपरी एवं सीतामढ़ी के सभी पत्रकार बंधुओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।

* *

24/08/2026

आज पुपरी में Rameshwars Sweets & Restaurant (Haldiram Bhujiawala) के भव्य शुभारंभ समारोह में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। 🎉

पुपरी में इस प्रतिष्ठित प्रतिष्ठान की नई शुरुआत क्षेत्र में बढ़ती व्यावसायिक गतिविधियों और आधुनिक सुविधाओं की दिशा में एक सुखद कदम है। यह स्थानीय लोगों को गुणवत्तापूर्ण मिठाइयों एवं खाद्य पदार्थों का बेहतर विकल्प उपलब्ध कराने के साथ-साथ रोजगार और व्यापार के नए अवसरों को भी बढ़ावा देगा।

इस नई शुरुआत के लिए नंदीपत एंटरप्राइजेज एवं पूरी टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। ईश्वर से प्रतिष्ठान की निरंतर सफलता एवं समृद्धि की कामना करती हूँ। 🙏

📍 पता: शॉप नं. 1, अशोका कॉम्प्लेक्स, कृष्णा कॉम्प्लेक्स के पास, पुपरी बाजार, सीतामढ़ी।

पुपरी के विकास की नई राह—नई सुविधाओं और नए अवसरों के साथ।

Address

Nahar Chowk
Sitamarhi
843302

Telephone

+919308435530

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when SATYA KI AWAZ posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to SATYA KI AWAZ:

Shortcuts

Share