Sitamarhi Times

Sitamarhi Times This is a News Portal and YouTube Channel Specially related to Sitamarhi News, You can find all news
(2)

07/09/2026

अगर आपका भी मोबाइल फोन गुम होगया है या चोरी होगया है तो सुनिए सीतामढ़ी के एसपी क्या कहते हैं
Sitamarhi Times District Administration Sitamarhi Meraj Alam Journlist Bihar Police Sitamarhi Police

07/09/2026

डुमरा थाना क्षेत्र के केथरिया में जिला पार्षद के घर पर फायरिंग पुलिस की ढ़ीली कार्रवाई से नाराज़ स्थानीय लोगों ने थाना परिसर में किया नारेबाजी Sitamarhi Police Sitamarhi Times District Administration Sitamarhi

07/09/2026

पुपरी में इलेक्ट्रिक ऑटो की की शानदार सुविधा उजाला ऑटोमोबाइल पर मिल रहा है मयूरी इलेक्ट्रिक ऑटो जो बेहतर माइलेज आधुनिक डिजाइन और आरामदायक सफर के लिए एक बेहतरीन विकल्प है
एस. जी. कॉम्पलेक्स, झाझिहट चौक,पुपरी

संपर्क नं 9234679304 / 9718289304

07/09/2026

मुस्कुराते हुए सीतामढ़ी पुलिस का धन्यवाद,ऑपरेशन मुस्कान के तहत दर्जनों लोगों को मिला मोबाइल फोन
Sitamarhi Times Bihar Police Sitamarhi Police Meraj Alam Journlist District Administration Sitamarhi Information & Public Relations Department, Government of Bihar

07/09/2026
सीतामढ़ी पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत दर्जनों मोबाइल फोन बरामद किया अब एसपी अमित रंजन मोबाइल फोन मालिकों के हवाले करेंग...
07/09/2026

सीतामढ़ी पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत दर्जनों मोबाइल फोन बरामद किया अब एसपी अमित रंजन मोबाइल फोन मालिकों के हवाले करेंगे फ़ोन सब लोग अपना अपना खोया हुआ मोबाइल लेने के लिए लाइन में हैं Sitamarhi Police Bihar Police Sitamarhi Times District Administration Sitamarhi

06/09/2026

मिथला समेत सभी देशवासियों से अपील

मधुबनी चित्रकला से बच्चों को पढ़ाएगी ‘निपुण चितरंगी’शिक्षक दिवस पर जिला शिक्षा कार्यालय में बिहार की पहली मधुबनी चित्रकल...
05/09/2026

मधुबनी चित्रकला से बच्चों को पढ़ाएगी ‘निपुण चितरंगी’

शिक्षक दिवस पर जिला शिक्षा कार्यालय में बिहार की पहली मधुबनी चित्रकला आधारित कॉमिक बुक का लोकार्पण

सीतामढ़ी। शिक्षक दिवस के अवसर पर जिला शिक्षा कार्यालय में बच्चों की सीखने की प्रक्रिया को सहज, सरल और रोचक बनाने की दिशा में अनूठी पहल की गई। इस अवसर पर बिहार की पहली मधुबनी चित्रकला आधारित कॉमिक बुक ‘निपुण चितरंगी’ का लोकार्पण किया गया। शिक्षा और कला के इस अभिनव संगम का उद्देश्य बच्चों को पढ़ाई से जोड़ना और कठिन विषयों को कहानी एवं चित्रों के माध्यम से आसान बनाना है।

‘निपुण चितरंगी’ की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें शैक्षणिक विषयों को बिहार की प्रसिद्ध मधुबनी चित्रकला के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है। रंग-बिरंगे चित्रों और रोचक कथानक के जरिए बच्चों को पाठ्य सामग्री समझाने का प्रयास किया गया है। इससे बच्चों के लिए सीखना अधिक मनोरंजक होने के साथ-साथ उन्हें अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को जानने और समझने का अवसर भी मिलेगा।

इस रचनात्मक पहल की रचयिता अजिता भटनागर हैं। पुस्तक का संरक्षण जिला शिक्षा पदाधिकारी राघवेंद्र मणि त्रिपाठी ने किया, जबकि मृदुला कुमारी के मार्गदर्शन में इसे तैयार किया गया। इसकी डिजाइनिंग मनीष कुमार ने की है। वहीं राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान प्राप्त शिक्षिका पुष्पा प्रसाद ने पुस्तक की समीक्षक के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

जिला शिक्षा पदाधिकारी राघवेंद्र मणि त्रिपाठी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में किए जाने वाले ऐसे नवाचार बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि कला और शिक्षा के समन्वय से तैयार ‘निपुण चितरंगी’ आने वाले समय में बिहार के अन्य जिलों के लिए भी प्रेरणादायक मॉडल बन सकती है।

लोकार्पण के अवसर पर डीईओ राघवेंद्र मणि त्रिपाठी, डीपीओ स्थापना प्रियदर्शी सौरभ, डीपीओ सुजीत कुमार दास, डीपीओ नीलम राज एवं मो. अरमान अली समेत अन्य लोगों को ‘निपुण चितरंगी’ की प्रति प्रदान की गई।

शिक्षा के साथ स्थानीय कला और संस्कृति को जोड़ने वाली यह पहल बच्चों के लिए पढ़ाई को बोझिल प्रक्रिया के बजाय रचनात्मक, आनंददायक और यादगार अनुभव बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
Meraj Alam Journlist
District Administration Sitamarhi Sitamarhi Times
Bihar Education Department

शिक्षक दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन शिक्षक दिवस के अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक, सीतामढ़ी शाखा में रक्तदान शिविर का आयोजन...
05/09/2026

शिक्षक दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन

शिक्षक दिवस के अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक, सीतामढ़ी शाखा में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन जिलाधिकारी श्री तनय सुल्तानिया ने बतौर मुख्य अतिथि किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने लोगों से जरूरतमंदों की सहायता के लिए रक्तदान करने की अपील की।
शिविर के आयोजन में प्रारंभिक शिक्षक कल्याण संघ बिहार, बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ, माध्यमिक शिक्षक संघ तथा इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी, सीतामढ़ी का सहयोग रहा। कार्यक्रम के दौरान इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा उपलब्ध कराए गए रक्त संग्रहण वाहन को भी जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वाहन रक्त संग्रहण एवं संबंधित सेवाओं के लिए उपयोग किया जाएगा।
जिलाधिकारी श्री तनय सुल्तानिया ने कहा, “रक्तदान एक नेक और मानवीय कार्य है। हमारे द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। अधिक से अधिक लोगों को इस पुनीत कार्य के लिए आगे आना चाहिए।”

District Administration Sitamarhi Meraj Alam Journlist DK Bharat Live

रुन्नीसैदपुर डिग्री कॉलेज में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस, समाज निर्माण का लिया संकल्परुन्नीसैदपुर (सीतामढ़ी):स्थानीय राजक...
05/09/2026

रुन्नीसैदपुर डिग्री कॉलेज में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस, समाज निर्माण का लिया संकल्प
रुन्नीसैदपुर (सीतामढ़ी):
स्थानीय राजकीय डिग्री महाविद्यालय में शनिवार को शिक्षक दिवस हर्षोल्लास व गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अरविंद कुमार ने की।
संबोधन के दौरान प्राचार्य डॉ. कुमार ने कहा कि शिक्षक केवल किताबी ज्ञान देने वाले व्यक्ति नहीं, बल्कि समाज व राष्ट्र के भविष्य के सच्चे निर्माता होते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों के चरित्र व व्यक्तित्व निर्माण में गुरुओं की भूमिका को सर्वोपरि बताया।
कार्यक्रम में डॉ. अंजलि, डॉ. प्रणव, डॉ. दीपशिखा, डॉ. अपराजिता, डॉ. मेधा, डॉ. पावेल, डॉ. पराग एवं डॉ. बरुण ने विचार रखे और शिक्षा को नैतिक व बौद्धिक विकास का आधार बताया। मंच संचालन करते हुए डॉ. आदित्य पाठक ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के योगदान को रेखांकित किया।
मौके पर कॉलेज कर्मी श्यामसुन्दर यादव व आशीष कुमार सहित कई लोग उपस्थित रहे। अंत में सभी ने शिक्षा के जरिए राष्ट्र निर्माण का संकल्प लिया।

Meraj Alam Journlist

Address

Sitamarhi

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sitamarhi Times posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Sitamarhi Times:

Shortcuts

Share