Sitamarhi Now

Sitamarhi Now Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Sitamarhi Now, News & Media Website, Sitamarhi.
(1)

एक नई शुरुआत हमे Sitamarhi Now को फॉलो जरूर करे।
आप समर्थन कीजिए हम परिवर्तन लाएंगे धन्यवाद 🙏

Instagram I'd को फॉलो जरूर करें https://www.instagram.com/sitamarhi.now?igsh=ZHAxM2twcDR6M2Z0

हर घर तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, देशभक्ति के रंग में रंगा सीतामढ़ीप्रभारी मंत्री श्रेयसी सिंह के नेतृत्व में निकली...
14/08/2026

हर घर तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, देशभक्ति के रंग में रंगा सीतामढ़ी

प्रभारी मंत्री श्रेयसी सिंह के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों ने लिया हिस्सा

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत सीतामढ़ी में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। बिहार सरकार की उद्योग एवं खेल विभाग की मंत्री –सह– सीतामढ़ी की प्रभारी मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस यात्रा में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, युवाओं, विद्यार्थियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा लिए हजारों लोगों की सहभागिता से पूरा शहर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।

तिरंगा यात्रा जिला अतिथि गृह से प्रारंभ होकर कारगिल चौक तक पहुंची। यात्रा के दौरान राष्ट्रभक्ति के नारों और हाथों में लहराते तिरंगे ने पूरे वातावरण को राष्ट्रीय गौरव एवं देशप्रेम की भावना से भर दिया। यात्रा के मार्ग में जगह-जगह लोगों ने उत्साह के साथ इसका स्वागत किया। तिरंगे की छटा और लोगों का जोश देखते ही बन रहा था।

इस अवसर पर विधायक सुनील कुमार पिंटू, विधायक पंकज मिश्रा, विधायक रीगा बैद्यनाथ प्रसाद , विधायक गायत्री देवी, पूर्व विधायक राम नरेश यादव,वरीय अधिवक्ता विमल शुक्ला, जिलाधिकारी रिची पांडेय, पुलिस अधीक्षक अमित रंजन, उप विकास आयुक्त श्वेता भारती सहित जिले के अन्य वरीय पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे।

इस अवसर पर प्रभारी मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि तिरंगा केवल हमारे देश का राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि यह भारत की स्वतंत्रता, एकता, अखंडता, गौरव और बलिदान का प्रतीक है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान देश के प्रत्येक नागरिक को राष्ट्र के प्रति अपने दायित्व और गौरव से जोड़ने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि सीतामढ़ी की धरती से जिस उत्साह और उमंग के साथ हजारों लोग तिरंगा यात्रा में शामिल हुए हैं, वह जिले की देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि आजादी हमें अनेक वीरों के त्याग और बलिदान से मिली है। हमारा दायित्व है कि हम स्वतंत्रता के मूल्यों को आत्मसात करें और देश की एकता एवं अखंडता को और मजबूत बनाने में अपना योगदान दें। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने-अपने घरों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराएं और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का अभियान बनाएं।

यात्रा के दौरान लोगों ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने तथा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा फहराने का संकल्प लिया। कार्यक्रम ने जिले में राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता और देशभक्ति की भावना को और मजबूत करने का संदेश दिया।

जिला प्रशासन की ओर से आयोजित इस तिरंगा यात्रा का उद्देश्य राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान एवं देशप्रेम की भावना को जन-जन तक पहुंचाना तथा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में अधिकाधिक नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना रहा।

सीतामढ़ी में बनेगी 90 किमी लंबी मानव श्रृंखला, 16 अगस्त को तिरंगे के साथ जुटेंगे हजारों लोगसीतामढ़ी। ‘हर घर तिरंगा अभिया...
14/08/2026

सीतामढ़ी में बनेगी 90 किमी लंबी मानव श्रृंखला, 16 अगस्त को तिरंगे के साथ जुटेंगे हजारों लोग

सीतामढ़ी। ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ के तहत 16 अगस्त को सीतामढ़ी जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में करीब 90 किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला बनाई जाएगी। सुबह 7 से 8 बजे तक आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में सीमावर्ती पांच प्रखंडों के हजारों लोग तिरंगा लेकर एक साथ खड़े होंगे।
कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी रिची पांडेय ने शुक्रवार को समाहरणालय स्थित विमर्श सभा कक्ष में प्रेस ब्रीफिंग की। इस दौरान उप विकास आयुक्त श्वेता भारती भी मौजूद रहीं।

डीएम ने बताया कि मानव श्रृंखला में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों-कर्मचारियों, विद्यार्थियों, स्वयंसेवी संगठनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने कहा कि सीमा क्षेत्र में करीब 90 किलोमीटर तक बनने वाली यह मानव श्रृंखला राष्ट्रीय एकता, अखंडता, भाईचारे और देशभक्ति का संदेश देगी।

उन्होंने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान केवल घरों पर तिरंगा फहराने तक सीमित नहीं है। इसका उद्देश्य तिरंगे के प्रति सम्मान के साथ स्वतंत्रता, त्याग, बलिदान, लोकतंत्र और राष्ट्रीय एकता के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाना है।
डीएम ने जिलेवासियों से अपील की कि वे 16 अगस्त की सुबह 7 से 8 बजे तक पूरे उत्साह, अनुशासन और राष्ट्रप्रेम के साथ मानव श्रृंखला में शामिल हों। उन्होंने कहा कि सभी लोग तिरंगे के नीचे एक साथ खड़े होकर देश की एकता और अखंडता को सर्वोपरि रखने का संकल्प लें।

व्यापक स्तर पर तैयारियां
डीडीसी श्वेता भारती ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संबंधित प्रखंडों और विभागों के बीच समन्वय स्थापित किया जा रहा है। यातायात, सुरक्षा, पेयजल, चिकित्सा समेत अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

प्रशासन का कहना है कि यह आयोजन सीतामढ़ी के लिए गौरव का अवसर होगा। 16 अगस्त की सुबह सीमावर्ती क्षेत्र में तिरंगे की छांव में एक साथ खड़े हजारों लोग सीतामढ़ी से राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति का मजबूत संदेश देश-दुनिया तक पहुंचाएंगे।

दस हजार रुपये रिश्वत लेते शिक्षक-सह-समन्वयक को गिरफ्तार किया गया औरंगाबाद जिले में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने रिश्...
14/08/2026

दस हजार रुपये रिश्वत लेते शिक्षक-सह-समन्वयक को गिरफ्तार किया गया

औरंगाबाद जिले में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए केशव उच्च विद्यालय, बारूण के शिक्षक-सह-समन्वयक शशिभूषण लाल को ₹10,000 रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।

निगरानी ब्यूरो के अनुसार, शिकायतकर्ता संतोष कुमार ने आरोप लगाया था कि उनकी पत्नी के बिहार मुक्त विद्यालयी शिक्षण एवं परीक्षा बोर्ड के तहत 10वीं कक्षा पास करने के बाद अंक पत्र, एसएलसी और मूल प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने के एवज में आरोपी द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही थी।

शिकायत मिलने के बाद ब्यूरो ने उसका सत्यापन कराया। सत्यापन के दौरान रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि होने पर निगरानी थाना कांड संख्या-097/26, दिनांक 12 अगस्त 2026 दर्ज किया गया।

इसके बाद पुलिस उपाधीक्षक रिशिता स्नेह के नेतृत्व में धावादल का गठन किया गया। टीम ने 13 अगस्त को कार्रवाई करते हुए शशिभूषण लाल को केशव उच्च विद्यालय स्थित खेल-कूद कक्ष से ₹10,000 रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ पूरी होने के बाद उसे विशेष न्यायालय, निगरानी, पटना में पेश किया जाएगा।

ऋतु जायसवाल जी 2005 से सरकार आप की है फिर ये सवाल किससे पूछ रही है आप कही विपक्ष से तो नहींआप को शायद पता होगा आप का जिल...
14/08/2026

ऋतु जायसवाल जी 2005 से सरकार आप की है फिर ये सवाल किससे पूछ रही है आप कही विपक्ष से तो नहीं

आप को शायद पता होगा आप का जिला सीतामढ़ी में इससे भी बुरा है।

14/08/2026

बेगूसराय अस्पताल की ‘गजब’ व्यवस्था! फ्रैक्चर पैर पर प्लास्टर की जगह बांधा गत्ता, वीडियो वायरल

14/08/2026

गिरिराज सिंह, अनर्गल बयानबाजी बंद कीजिए! वरना आपकी भी कुंडली खोलते देर नहीं लगेगी प्रशांत किशोर

कुर्सी देखिए और कुछ बोलिए
14/08/2026

कुर्सी देखिए और कुछ बोलिए

परिहार की अंचलाधिकारी मोनी कुमारी के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई शुरू, प्रशासनिक महकमे में चर्चा तेजसीतामढ़ी : परिहार की अं...
13/08/2026

परिहार की अंचलाधिकारी मोनी कुमारी के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई शुरू, प्रशासनिक महकमे में चर्चा तेज

सीतामढ़ी : परिहार की अंचलाधिकारी मोनी कुमारी के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई शुरू किए जाने की खबर सामने आने के बाद प्रशासनिक महकमे में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। विभागीय स्तर पर उनके कार्यकाल से जुड़े मामलों की समीक्षा के बाद कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू किए जाने की बात सामने आ रही है। हालांकि, कार्रवाई के वास्तविक कारणों और आरोपों का विस्तृत आधिकारिक ब्यौरा सामने आने के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

विभागीय कार्रवाई की खबर के बाद स्थानीय स्तर पर भी तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। अंचल प्रशासन की जिम्मेदारियों में भूमि विवाद, दाखिल-खारिज, राजस्व वसूली, सरकारी भूमि की सुरक्षा समेत कई महत्वपूर्ण कार्य शामिल होते हैं। ऐसे में अधिकारियों से पारदर्शिता, निष्पक्षता और नियमानुकूल कार्य करने की अपेक्षा रहती है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासनिक पद पर बैठे अधिकारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और जवाबदेही के साथ करना चाहिए। यदि किसी स्तर पर नियमों की अनदेखी या कर्तव्य में लापरवाही की पुष्टि होती है, तो विभागीय जांच और कार्रवाई की प्रक्रिया स्वाभाविक है।
परिहार क्षेत्र अपनी धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत के लिए भी जाना जाता है। ऐसे में अंचलाधिकारी के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की खबर को लेकर क्षेत्र में चर्चाएं बनी हुई हैं। हालांकि, किसी भी अधिकारी के संबंध में अंतिम निष्कर्ष विभागीय जांच पूरी होने और आधिकारिक निर्णय सामने आने के बाद ही निकाला जाना उचित होगा।

इस कार्रवाई को प्रशासनिक व्यवस्था में जवाबदेही और पारदर्शिता से जोड़कर देखा जा रहा है। वहीं, विभागीय जांच के निष्कर्ष और आधिकारिक आदेश सामने आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि अंचलाधिकारी के विरुद्ध लगाए गए आरोपों की वास्तविक स्थिति क्या है।

बिहार में ‘डस्टबिन घोटाले’ पर बवाल: ₹1,500 वाला डस्टबिन ₹15,490 में खरीदने का आरोपबिहार में कथित “डस्टबिन घोटाला” को लेक...
13/08/2026

बिहार में ‘डस्टबिन घोटाले’ पर बवाल: ₹1,500 वाला डस्टबिन ₹15,490 में खरीदने का आरोप

बिहार में कथित “डस्टबिन घोटाला” को लेकर सियासी घमासान मचा है। विपक्ष का आरोप है कि करीब ₹1,500 में मिलने वाले डस्टबिन को ₹15,490 प्रति यूनिट की दर से खरीदा गया और पूरी खरीद का आंकड़ा करीब ₹300–306 करोड़ बताया जा रहा है।

चोरौत हत्याकांड का पुलिस ने किया सफल उद्भेदन, रंजीता कुमारी गिरफ्तारसीतामढ़ी : चोरौत थाना क्षेत्र के सपहा/बनटोलवा चौर स्...
13/08/2026

चोरौत हत्याकांड का पुलिस ने किया सफल उद्भेदन, रंजीता कुमारी गिरफ्तार

सीतामढ़ी : चोरौत थाना क्षेत्र के सपहा/बनटोलवा चौर स्थित धान के खेत से 9 अगस्त 2026 को बरामद हुए एक व्यक्ति के शव के मामले का पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है। मामले में पुलिस ने रंजीता कुमारी नामक महिला को गिरफ्तार किया है।

घटना के संबंध में चोरौत थाना कांड संख्या 150/26 दर्ज किया गया था। हत्याकांड की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुपरी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।

गठित पुलिस टीम ने मानवीय एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर एक महिला को चिह्नित कर उसे हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान महिला ने बताया कि वह झाड़-फूंक के बहाने किए जा रहे कथित यौन शोषण और धमकी से परेशान थी। इसी कारण उसने हत्या की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की।

पुलिस ने गिरफ्तार महिला की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कैंची, मृतक का मोबाइल फोन और घटना के समय अभियुक्ता द्वारा पहना गया कपड़ा बरामद किया है। बरामद सभी सामान को विधिवत जब्त कर लिया गया है।

पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्ता रंजीता कुमारी को न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए भेज दिया है। मामले में अग्रेतर विधिसम्मत कार्रवाई जारी है।

बरामद सामान:

घटना में प्रयुक्त कैंची

मृतक का मोबाइल फोन

घटना के समय अभियुक्ता द्वारा पहना गया कपड़ा

पुलिस की त्वरित कार्रवाई से चोरौत हत्याकांड का खुलासा होने के बाद मामले की जांच आगे भी जारी है।

Address

Sitamarhi
843333

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sitamarhi Now posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share