30/08/2026
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर बड़ा बयान दिया है। आरक्षण को लेकर जारी बहस के बीच जब पत्रकार ने उनसे पूछा कि क्या मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को हटाने की बात चल रही है, तो मांझी ने कहा, "ये कहां से बात आ गई? किसने ऐसा कहा? सम्राट चौधरी को हटाने की बात कैसे आ सकती है?"
जीतन राम मांझी ने कहा कि सम्राट चौधरी विधिवत काम कर रहे हैं। उनके पास नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आशीर्वाद है और उन्हें NDA के सर्वसम्मत नेता के रूप में चुना गया है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी अच्छा काम कर रहे हैं। मांझी ने यह भी दावा किया कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पीछे भी कई लोग लगे हुए हैं और उन्हें परेशान करने की कोशिश की जा रही है।