Bhim army sitapur

Bhim army sitapur भीम आमी॔ विधानसभा सिधौली सीतापुर उत्तर प्रदेश जय भीम जय भारत जय संविधान 💪

26/08/2025

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बहुजन किसान राम मिलन पासी के साथ हुई घटना इंसानियत को शर्मसार करने वाली है।

मिर्जापुर मस्तेमऊ गाँव में कब्ज़ा हटवाने पहुँचे नगर निगम के नायब तहसीलदार को किसान राम मिलन पासी ने अपनी ज़मीन को पुश्तैनी बताते हुए उसके कागज़ दिखाए। उन्होंने अफसरों को बताया कि “यह ज़मीन नवाबों के समय से उनके परिवार के पास है और तीन पीढ़ियों से चले आ रहे दस्तावेज़ इसके सबूत हैं।”

जब अधिकारी नहीं माने, तो किसान ने सिर्फ़ इतना निवेदन किया कि ज़मीन पर रखा भूसा सुरक्षित निकालने के लिए 1 घंटे का समय दे दिया जाए।

लेकिन इस मानवीय अपील पर सुनवाई करने के बजाय नायब तहसीलदार भड़क उठे और किसान को सबके सामने इतना जोरदार थप्पड़ मार दिया कि वे तुरंत ज़मीन पर गिर पड़े। उनके कान से खून निकलने लगा और कुछ ही देर में वे बेहोश हो गए।

इस दौरान उनकी बुजुर्ग पत्नी अपने पति को बचाने आगे आईं, लेकिन अफसरों और पुलिसकर्मियों ने मदद करने के बजाय किसान को पकड़कर धक्का दिया।

हालत बिगड़ने पर एंबुलेंस बुलाकर पहले किसान को गोसाईगंज CHC पहुँचाया गया। वहाँ से सिविल अस्पताल रेफर किया गया और अंततः गंभीर हालत होने पर डॉक्टरों ने उन्हें PGI ट्रॉमा सेंटर भेजा। अभी वह ज़िंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं।

सबसे शर्मनाक यह रहा कि किसान पर हमला करने के बाद नायब तहसीलदार और उनकी टीम मौके से भाग गई और घायल को अस्पताल तक पहुँचाने की ज़िम्मेदारी तक नहीं निभाई।

इससे भी बड़ी चिंता का विषय यह है कि पुलिस मामले पर शिकायत दर्ज नहीं कर रही है।

यह घटना सिर्फ़ एक किसान पर हमला नहीं, बल्कि बहुजन समाज और किसानों के अधिकारों पर सीधा हमला है।

हम उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रकृति से प्रार्थना करते हैं। और Government of UP से माँग करते है कि

1. दोषी नायब तहसीलदार और पूरी टीम पर SC/ST एक्ट और हत्या के प्रयास की धाराओं में तत्काल मुक़दमा दर्ज किया जाए।
2. पीड़ित किसान का सरकारी खर्च पर उच्चस्तरीय इलाज सुनिश्चित कराया जाए और परिवार को मुआवज़ा व सुरक्षा दी जाए।
3. ज़मीन से जुड़े विवाद की निष्पक्ष जाँच हो और किसान का हक़ छीने जाने से रोका जाए।

भीम आर्मी–आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) की लखनऊ टीम पीड़ित परिवार के साथ थाना सुशांत गोल्फ सिटी में धरने पर बैठी हुई है। यह धरना तभी उठेगा जब पीड़ित किसान को न्याय और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी।

Chief Minister Office Uttar Pradesh
MYogiAdityanath

17/05/2024

Address

Sitapur
261301

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bhim army sitapur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share