Rana News Network

Rana News Network !! Stay Tuned On Rana News Network
Updated News Daily, Breaking News
Digital Media Registration - UK-12-0091977
विज्ञापन व ख़बरों के लिए संपर्क करे
(1)

29/07/2026

सितारगंज तहसील में विजिलेंस का बड़ा एक्शन: रिश्वत लेते अमीन और वरिष्ठ सहायक गिरफ्तार

ऊधमसिंहनगर जिले की सितारगंज तहसील में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। हल्द्वानी विजिलेंस टीम ने राजस्व विभाग के एक अमीन और वरिष्ठ सहायक को कथित तौर पर रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमीन मदन लाल शर्मा और वरिष्ठ सहायक भूपेन्द्र सिंह राणा के रूप में हुई है। आरोप है कि किसान के केसीसी (किसान क्रेडिट कार्ड) लोन से संबंधित आरसी समाप्त कराने के नाम पर उससे रिश्वत की मांग की जा रही थी।

शिकायत के मुताबिक, अमीन मदन लाल शर्मा पर किसान से ₹10 हजार और वरिष्ठ सहायक भूपेन्द्र सिंह राणा पर ₹6 हजार की रिश्वत मांगने का आरोप है। किसान ने इसकी शिकायत विजिलेंस से की, जिसके बाद मामले की जांच कर ट्रैप की कार्रवाई की गई।

बताया जा रहा है कि हल्द्वानी विजिलेंस की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए दोनों कर्मचारियों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद दोनों से पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

विजिलेंस की इस कार्रवाई के बाद सितारगंज तहसील और राजस्व विभाग में हड़कंप की स्थिति है। मामले में जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

नोट: आरोपों की अंतिम पुष्टि न्यायिक प्रक्रिया और संबंधित जांच के निष्कर्ष के अधीन होगी।

#उत्तराखंड #सितारगंज #ऊधमसिंहनगर #विजिलेंस #भ्रष्टाचार #रिश्वत #ब्रेकिंगन्यूज

28/07/2026

रुद्रपुर गैंगरे* केस: घटनास्थल पर भागने की कोशिश आरोपी, भीड़ ने की पिटाई;

28/07/2026

हर्ष और गौरव का पल

खटीमा क्षेत्र के बीएसएफ जवान श्री मोहन सिंह राणा जी ने विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट (8848.86) मी को फतह किया है

आज वरिष्ठ समाजसेवी (पूर्व अध्यक्ष राणा थारु परिषद) एडवोकेट श्रीमान रमेश राणा जी ने श्री मोहन राणा जी से शिष्टाचार भेंट की एवं उन्हें सॉल उढा कर सम्मानित किया साथ ही एडवोकेट रमेश राणा जी ने कहा कि समाज के युवाओं के लिए मनोज राणा जी एक प्रेरणा स्रोत है मनोज जी थारू जनजाति के पहले और खटीमा के दूसरे नंबर के व्यक्ति बन गए हैं जिन्होंने माउंट एवरेस्ट पर फतह हासिल की है

रमेश जी के साथ श्री चरण सिंह, नागेंद्र कुमार जी, सूरज चंद्र जी, राजा गौतम, पप्पू गौतम, अरुण राणा जी तथा अन्य साथी लोग मौजूद थे

27/07/2026

*देवभूमि उत्तराखंड-हल्द्वानी से चोरगलिया मार्ग में आजकल हाथियों का आना जाना बहुत हो रहा है। रविवार को भी काफी मात्रा में हाथियों का झुंड दानीबंगर से आगे नदी की तरफ दिखाई दिए!!

25/07/2026
24/07/2026

दिल्ली जंतर मंतर से उत्तराखंड पुलिस के सिपाही का सोशल मीडिया में वायरल हो रहे वीडियो के संबंध में आईजी कुमाऊं का बयान।


Almora Police Uttarakhand
Udham Singh Nagar Police Uttarakhand
Pithoragarh Police Uttarakhand
Bageshwar Police Uttarakhand
Champawat police

23/07/2026

Delhi Protest ::अच्छे दिन? ट्रैकिंग नंबर तो बताइए! "मोदी जी, हम अभी भी इंतज़ार कर रहे हैं।"

23/07/2026

Jantar-Mantar ::अच्छे दिन? ट्रैकिंग नंबर तो बताइए! "मोदी जी, हम अभी भी इंतज़ार कर रहे हैं।"

23/07/2026

मोहन सिंह राणा (BSF) द्वारा माउंट एवरेस्ट और ल्होत्से में फतेह!! राणा थारू युवा मंच द्वारा सम्मानित

23/07/2026

Delhi Protest : हमारा नेता कैसा हो सोनम वांगचुक जैसा हो!! हाथों में फ्लेक्स लेकर साथ जय भीम के नारों के साथ युवा!!

Address

SITARGANJ
Sitarganj
262405

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Rana News Network posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Rana News Network:

Shortcuts

Share