27/08/2026
बिहार में बड़ा प्रशासनिक फैसला | SP-IG-DIG को मिली मजिस्ट्रेट पावर | SNLIVE
त्योहारों से पहले कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए बिहार सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। गृह विभाग की अधिसूचना के अनुसार, रेंज और प्रक्षेत्र में तैनात IG, DIG समेत जिलों के SP/SSP को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) के तहत विशेष कार्यपालक दंडाधिकारी की शक्तियां दी गई हैं। अब पुलिस अधिकारी शांति-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक प्रतिबंधात्मक कार्रवाई, सुरक्षा बांड और जमानत संबंधी प्रक्रिया में अधिक प्रभावी भूमिका निभा सकेंगे।
त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था और शांति बनाए रखने को लेकर सरकार का यह फैसला अहम माना जा रहा है।