06/04/2026
दरभंगा के हर प्रखंड से साथी “नौजवानों की आवाज” से जुड़ चुके हैं, परसों हमारी पहली बैठक होनी है। कम समय और कम संसाधन में भी हमलोग अपने लक्ष्य के क़रीब बढ़ते जा रहे हैं। परसों की ये संगठनात्मक बैठक बेहद जरूरी है। हर प्रखंड के साथियों से निवेदन है कि समय पर पहुँचे। हमलोग मिलजुलकर आगे की रणनीति तय करेंगे। युवाओं को आगे बढ़ाने से लेकर पलायन जैसी समस्या का हल क्या हो सकता है इसपर बात होगी। मिथिला की इस पवन धरा के लिए भी हमारा योगदान क्या हो सकता है, इसपर भी बात होगी।