27/08/2023
2022 में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वतंत्रता दिवस के मौकै पर पटना के गांधी मैदान से ऐलान किया था कि साल भर में 10 लाख नौकरी ही नहीं बल्कि 20 लाख रोजगार का इंतजाम करेंगे। अब इस ऐलान के एक साल पूरे हो चुके हैं। लेकिन, अब तक उनका ये वादा हवा-हवाई ही साबित हुआ है। वहीं, अब प्रशांत किशोर ने नीतीश-तेजस्वी की पोल खोलते हुए कहा कि ये लोग सत्ता में रहने के लिए कुछ भी बोलते रहते हैं। 10 लाख नौकरियों का वादा कभी भी पूरा नहीं हो सकता।