Siwan Breaking News

Siwan Breaking News आप अपनी समस्या को इस नंबर पर 7988564746 whatsapp करे SIWAN BREAKING NEWS

शिक्षा मंत्री के काफिले में बड़ा हादसा टला, सीवन थाना पुलिस की गाड़ी पर धड़ाम से गिरा बिजली का खंभासीवन, 4 जून (   ): हर...
04/06/2026

शिक्षा मंत्री के काफिले में बड़ा हादसा टला, सीवन थाना पुलिस की गाड़ी पर धड़ाम से गिरा बिजली का खंभा
सीवन, 4 जून ( ): हरियाणा के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा के काफिले के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई जब सीवन थाना पुलिस की गाड़ी पर अचानक बिजली का भारी खंभा गिर पड़ा। हादसा इतना खतरनाक था कि कुछ पल के लिए मौके पर चीख-पुकार मच गई। गनीमत रही कि पुलिस अधिकारी व कर्मचारी बाल-बाल बच गए, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।
जानकारी के अनुसार शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा सीवन में एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद चीका की ओर रवाना हुए थे। उनके काफिले के आगे सीवन थाना पुलिस की गाड़ी सुरक्षा व्यवस्था में चल रही थी। इसी दौरान तेज तूफान से सडक़ किनारे लगा बिजली का खंभा अचानक भरभराकर पुलिस वाहन पर गिर गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन में सवार पुलिस कर्मियों में हडक़ंप मच गया। बताया जा रहा है कि गाड़ी में थाना प्रभारी जय भगवान, एएसआई राजेश कुमार सहित कई अन्य पुलिस कर्मचारी मौजूद थे। हादसे में गाड़ी चालक तरसेम घायल हो गया, जिसके चेहरे पर चोटें आई हैं। उसे तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और कुछ समय के लिए यातायात भी बाधित रहा। स्थानीय लोगों ने प्रशासन की लापरवाही पर सवाल उठाते हुए कहा कि जर्जर बिजली खंभे लंबे समय से हादसे को न्योता दे रहे हैं, लेकिन संबंधित विभाग कोई ध्यान नहीं दे रहा।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यदि खंभा सीधे वाहन के बीचों-बीच गिरता तो बड़ा जानमाल का नुकसान हो सकता था। हादसे के बाद पुलिस प्रशासन ने स्थिति को संभाला और खंभा हटवाकर रास्ता दोबारा शुरू करवाया।

सीवन, 4 जून ( ): हरियाणा के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा के काफिले के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई जब सीवन थाना पुलिस की गाड़ी पर अचानक बिजली का भारी खंभा गिर पड़ा। हादसा इतना खतरनाक था कि कुछ पल के लिए मौके पर चीख-पुकार मच गई। गनीमत रही कि पुलिस अधिकारी व कर्मचारी बाल-बाल बच गए, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।
जानकारी के अनुसार शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा सीवन में एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद चीका की ओर रवाना हुए थे। उनके काफिले के आगे सीवन थाना पुलिस की गाड़ी सुरक्षा व्यवस्था में चल रही थी। इसी दौरान तेज तूफान से सडक़ किनारे लगा बिजली का खंभा अचानक भरभराकर पुलिस वाहन पर गिर गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन में सवार पुलिस कर्मियों में हडक़ंप मच गया। बताया जा रहा है कि गाड़ी में थाना प्रभारी जय भगवान, एएसआई राजेश कुमार सहित कई अन्य पुलिस कर्मचारी मौजूद थे। हादसे में गाड़ी चालक तरसेम घायल हो गया, जिसके चेहरे पर चोटें आई हैं। उसे तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और कुछ समय के लिए यातायात भी बाधित रहा। स्थानीय लोगों ने प्रशासन की लापरवाही पर सवाल उठाते हुए कहा कि जर्जर बिजली खंभे लंबे समय से हादसे को न्योता दे रहे हैं, लेकिन संबंधित विभाग कोई ध्यान नहीं दे रहा।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यदि खंभा सीधे वाहन के बीचों-बीच गिरता तो बड़ा जानमाल का नुकसान हो सकता था। हादसे के बाद पुलिस प्रशासन ने स्थिति को संभाला और खंभा हटवाकर रास्ता दोबारा शुरू करवाया। Police_kaithal Mahipal Dhanda

खेत से तार चोरी करने के मामले में थाना सीवन पुलिस द्वारा 2 आरोपी काबूसीवन, 4 जून (): खेतों से केबल चोरी करने वाले आरोपिय...
04/06/2026

खेत से तार चोरी करने के मामले में थाना सीवन पुलिस द्वारा 2 आरोपी काबू
सीवन, 4 जून (): खेतों से केबल चोरी करने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना सीवन पुलिस ने 2 आरोपियों को काबू किया गया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया की सीवन निवासी अमरजीत सिंह की शिकायत अनुसार 5 मई की रात अज्ञात चोर उसके खेत में बने कोठे का ताला तोडक़र करीब 60 फुट केवल चोरी कर ले गए। शिकायतकर्ता के अनुसार पड़ोसी किसानों अंकुश की करीब 70 फुट तथा सलिंद्र सिंह की 65 फुट केबल भी अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई थी। शिकायत पर थाना सीवन में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की जांच थाना सीवन प्रभारी एसआई जयभगवान सिंह की अगुवाई में एचसी जरनैल सिंह की टीम द्वारा करते हुए आरोपी सीवन निवासी सुखविंद्र सिंह व मोनू को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों द्वारा उक्त चोरी की वारदातो को अंजाम देना कबूल किया गया। आरोपियों के कब्जे से करीब 862 ग्राम तार बरामद की गई। आरोपियों को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

04/06/2026

सीवन में तेज बारिश और आंधी..🌧️

01/06/2026

रसूलपुर से ककराला सड़क निर्माण पर विधायक .hans की रेड

*झार मामले में प्रशासन पर लीपापोती का आरोप, किसान यूनियन भड़की*  *गेहूं की जगह भेजी झार की बोरियां, मीडिया के खुलासे के ...
01/06/2026

*झार मामले में प्रशासन पर लीपापोती का आरोप, किसान यूनियन भड़की*
*गेहूं की जगह भेजी झार की बोरियां, मीडिया के खुलासे के बाद भी अधिकारी नरम*
*फर्म ने सेक्रेटरी सतबीर रविश व इंस्पेक्टर सुरेंद्र जांगड़ा से मिलीभगत कर मामला दबाया: किसान नेता*
*4 दिन का लाइसेंस रद्द करना 'खानापूर्ति', चढूनी ग्रुप ने सरकार को लिखा पत्र*
*फर्म का लाइसेंस रद्द करने और दोनों अधिकारियों को निलंबित करने की मांग*

*गुहला चीका, कैथल, 01 जून 😗 बहुचर्चित *झार मामले* में प्रशासन पर *गंभीर लीपापोती* के आरोप लगे हैं। *भारतीय किसान यूनियन चढूनी ग्रुप* ने आरोप लगाया है कि *फर्म ओम प्रकाश सुभाष चंद* ने *मार्केट कमेटी सेक्रेटरी सतबीर रविश* और *खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर सुरेंद्र जांगड़ा* से मिलीभगत कर पूरे मामले को रफा-दफा करा दिया।

*कैसे हुआ खुलासा:*
सूत्रों के मुताबिक *ओम प्रकाश सुभाष चंद फर्म* ने *खाद्य आपूर्ति विभाग* में *गेहूं की जगह झार की बोरियां* भेज दी थीं। इसकी भनक लगते ही *मीडिया कर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे*। जांच में *गेहूं की जगह झार की बोरियां* मिलीं। मीडिया ने तुरंत इसकी *सूचना अधिकारियों को दी*, लेकिन आरोप है कि अधिकारियों ने *कार्रवाई की बजाय फर्म से मिलीभगत कर सरकार को चूना लगाया*।

*नाममात्र की कार्रवाई:*
मामला सामने आने के बाद *मार्केट कमेटी सेक्रेटरी सतबीर रविश* ने कार्रवाई के नाम पर *फर्म का लाइसेंस सिर्फ चार दिन के लिए रद्द* कर दिया। किसान नेताओं का कहना है कि यह कार्रवाई सिर्फ *खानापूर्ति* है ताकि मामले को दबाया जा सके और फर्म को बचाया जा सके।

*किसान यूनियन का आरोप:*
*भारतीय किसान यूनियन चढूनी ग्रुप के नेता किंदर सिंह* ने *हरियाणा सरकार* को पत्र लिखकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा, *"मीडिया के खुलासे के बावजूद अधिकारियों ने फर्म पर सख्ती नहीं की। सतबीर रविश और सुरेंद्र जांगड़ा ने फर्म से साठगांठ कर ली। चार दिन का लाइसेंस रद्द करना दिखावा है। असल में फर्म को बचाने के लिए प्रशासन ने लीपापोती की है।"*

*सरकार से तीन मांगें:*
किंदर सिंह ने पत्र में साफ कहा है:
1. *फर्म ओम प्रकाश सुभाष चंद का लाइसेंस स्थायी रूप से रद्द किया जाए।*
2. *खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर सुरेंद्र जांगड़ा को तत्काल निलंबित किया जाए।*
3. *मार्केट कमेटी सेक्रेटरी सतबीर रविश को निलंबित कर मामले की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए।*

*आंदोलन की चेतावनी:*
किसान नेता ने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने *7 दिन में ठोस कार्रवाई नहीं की* तो यूनियन *गुहला चीका, कैथल में जिला स्तरीय बड़ा आंदोलन* शुरू करेगी। उन्होंने कहा कि *"सरकारी अनाज में हेराफेरी और भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा।"*

*अधिकारियों का पक्ष:*
इस मामले में *मार्केट कमेटी सेक्रेटरी सतबीर रविश* से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी। वहीं *इंस्पेक्टर सुरेंद्र जांगड़ा* ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा, *"नियमानुसार कार्रवाई की गई है। जांच प्रक्रिया जारी है।"*

---

*बॉक्स 1: विवाद के मुख्य बिंदु*
- *मामला:* गेहूं की जगह झार की बोरियां भेजने का आरोप
- *आरोपी फर्म:* ओम प्रकाश सुभाष चंद
- *खुलासा:* मीडिया कर्मियों ने मौके पर पकड़ा
- *आरोप:* सेक्रेटरी सतबीर रविश व इंस्पेक्टर सुरेंद्र जांगड़ा से मिलीभगत
- *कार्रवाई:* फर्म का लाइसेंस सिर्फ 4 दिन के लिए रद्द
- *किसान यूनियन:* इसे खानापूर्ति बता रही है

*बॉक्स 2: यूनियन की मांग व चेतावनी*
1. फर्म का लाइसेंस स्थायी रूप से रद्द हो
2. इंस्पेक्टर सुरेंद्र जांगड़ा निलंबित हों
3. सेक्रेटरी सतबीर रविश निलंबित हों, उच्च स्तरीय जांच हो
_7 दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो गुहला चीका में बड़ा आंदोलन होगा: किंदर सिंह_

31/05/2026

☀️ गर्मी को कहो Bye-Bye, मस्ती को कहो Hi!
KINGLAND WATER PARK, KAITHAL
📞 97034 16000

31/05/2026

Siwan नगर पालिका में कौन होगा उपप्रधान.?

31/05/2026

Shooting Volleyball Championship Rasulpur 09/06/2026 For More Information Call- 7777052351

कैथल में चंद पैसों के लिए HSVP कर्मचारी ने बेचा ईमान..50000👇👇रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, इस मामले में मांगी थी घूसभ...
29/05/2026

कैथल में चंद पैसों के लिए HSVP कर्मचारी ने बेचा ईमान..50000👇👇रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, इस मामले में मांगी थी घूस

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) फतेहाबाद की टीम ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) कार्यालय में छापेमारी कर एक कर्मचारी को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान संजय कुमार के रूप में हुई है। कार्रवाई ड्यूटी मजिस्ट्रेट गुरविंदर सिंह की मौजूदगी में की गई।

जानकारी के अनुसार चीका निवासी तिलक राम ने एसीबी को शिकायत दी थी कि वह वीटा बूथ की परमिशन प्राप्त करना चाहता था। आरोप है कि इस कार्य को करवाने के बदले एचएसवीपी कार्यालय में कार्यरत कर्मचारी संजय कुमार ने उससे 60 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। बाद में दोनों के बीच 50 हजार रुपये में सौदा तय हो गया। शिकायतकर्ता ने मामले की जानकारी विजिलेंस के सहयोगी रविंद्र जंगी को दी। इसके बाद एसीबी ने शिकायत की जांच शुरू की। जांच के दौरान शिकायतकर्ता और आरोपी के बीच हुई बातचीत की कई बार रिकॉर्डिंग करवाई गई। रिकॉर्डिंग में रिश्वत मांगने के आरोपों की पुष्टि होने पर एसीबी ने आरोपी को पकड़ने की योजना तैयार की। योजना के तहत शिकायतकर्ता को 50 हजार रुपये देकर एचएसवीपी कार्यालय भेजा गया। जैसे ही आरोपी संजय कुमार ने रिश्वत की राशि प्राप्त की, पहले से निगरानी कर रही एसीबी फतेहाबाद की टीम ने कार्यालय में छापा मारकर उसे रंगे हाथ काबू कर लिया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट इरिगेशन विभाग के कार्यकारी अधिकारी गुरविंदर सिंह की मौजूदगी में पूरी कार्रवाई की गई और रिश्वत की रकम भी बरामद कर ली गई।

एसीबी अधिकारियों ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस मामले में किसी अन्य अधिकारी या कर्मचारी की भूमिका तो नहीं है। एचएसवीपी कार्यालय में हुई इस कार्रवाई के बाद सरकारी विभागों में हड़कंप मच गया। एसीबी अधिकारियों ने कहा कि भ्रष्टाचार के मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है और रिश्वतखोरी में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

🏅 सीवन के अरुण शर्मा ने बेंगलुरु में रचा इतिहास!बेंगलुरु में आयोजित एशियाई ट्रायल्स में सीवन (कैथल) के अरुण शर्मा ने 4.7...
29/05/2026

🏅 सीवन के अरुण शर्मा ने बेंगलुरु में रचा इतिहास!
बेंगलुरु में आयोजित एशियाई ट्रायल्स में सीवन (कैथल) के अरुण शर्मा ने 4.71 मीटर की लॉन्ग जंप लगाकर न सिर्फ गोल्ड मेडल जीता, बल्कि एक नया भारतीय रिकॉर्ड भी बना दिया। इस प्रतियोगिता में 17 देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया था। अरुण को इस ऐतिहासिक जीत पर ढेर सारी शुभकामनाएं! 🎉

Address

Siwan, Kaithal
Siwan
136033

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Siwan Breaking News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Siwan Breaking News:

Share