Darauli News Network

Darauli News Network This is the portal where you can find the social activity running inside Darauli and of course ou

04/09/2023
हिन्दी साहित्य भाग -1 :              क्लास नवी की कुछ यादैं हैं , बहूत से काबिताये हैं ज़िसे Darauli News Network आपसे सं...
09/08/2020

हिन्दी साहित्य भाग -1 :

क्लास नवी की कुछ यादैं हैं , बहूत से काबिताये हैं ज़िसे Darauli News Network आपसे संझा करना चाहता हैं !
उन्मैसे एक कविता हैं सतपूडा का घने जगंल , यह कविता की खास बात ये ह की पेहले जंगल को डारवाना ,भायानक भवानी भईया छात्रों को सहमा देते हैं लेकिन कविता के दुसरे अंतारकाल मैं जंगल का ताकत ,अभीमान गौड जाती के लोग रहाना होली जैसे त्योहार मानाना एतयादी जैसे कारक कविता मैं जान डाल देते हैं
कविता यहा से शुरू होता हैं :-

सतपुड़ा के घने जंगल।
नींद मे डूबे हुए से
ऊँघते अनमने जंगल।

झाड ऊँचे और नीचे,
चुप खड़े हैं आँख मीचे,
घास चुप है, कास चुप है
मूक शाल, पलाश चुप है।
बन सके तो धँसो इनमें,
धँस न पाती हवा जिनमें,
सतपुड़ा के घने जंगल
ऊँघते अनमने जंगल।

सड़े पत्ते, गले पत्ते,
हरे पत्ते, जले पत्ते,
वन्य पथ को ढँक रहे-से
पंक-दल मे पले पत्ते।
चलो इन पर चल सको तो,
दलो इनको दल सको तो,
ये घिनोने, घने जंगल
नींद मे डूबे हुए से
ऊँघते अनमने जंगल।

अटपटी-उलझी लताऐं,
डालियों को खींच खाऐं,
पैर को पकड़ें अचानक,
प्राण को कस लें कपाऐं।
सांप सी काली लताऐं
बला की पाली लताऐं
लताओं के बने जंगल
नींद मे डूबे हुए से
ऊँघते अनमने जंगल।

मकड़ियों के जाल मुँह पर,
और सर के बाल मुँह पर
मच्छरों के दंश वाले,
दाग काले-लाल मुँह पर,
वात- झन्झा वहन करते,
चलो इतना सहन करते,
कष्ट से ये सने जंगल,
नींद मे डूबे हुए से
ऊँघते अनमने जंगल|

अजगरों से भरे जंगल।
अगम, गति से परे जंगल
सात-सात पहाड़ वाले,
बड़े छोटे झाड़ वाले,
शेर वाले बाघ वाले,
गरज और दहाड़ वाले,
कम्प से कनकने जंगल,
नींद मे डूबे हुए से
ऊँघते अनमने जंगल।

इन वनों के खूब भीतर,
चार मुर्गे, चार तीतर
पाल कर निश्चिन्त बैठे,
विजनवन के बीच बैठे,
झोंपडी पर फ़ूंस डाले
गोंड तगड़े और काले।
जब कि होली पास आती,
सरसराती घास गाती,
और महुए से लपकती,
मत्त करती बास आती,
गूंज उठते ढोल इनके,
गीत इनके, बोल इनके

सतपुड़ा के घने जंगल
नींद मे डूबे हुए से
उँघते अनमने जंगल।

जागते अँगड़ाइयों में,
खोह-खड्डों खाइयों में,
घास पागल, कास पागल,
शाल और पलाश पागल,
लता पागल, वात पागल,
डाल पागल, पात पागल
मत्त मुर्गे और तीतर,
इन वनों के खूब भीतर।
क्षितिज तक फ़ैला हुआ सा,
मृत्यु तक मैला हुआ सा,
क्षुब्ध, काली लहर वाला
मथित, उत्थित जहर वाला,
मेरु वाला, शेष वाला
शम्भु और सुरेश वाला
एक सागर जानते हो,
उसे कैसा मानते हो?
ठीक वैसे घने जंगल,
नींद मे डूबे हुए से
ऊँघते अनमने जंगल|

धँसो इनमें डर नहीं है,
मौत का यह घर नहीं है,
उतर कर बहते अनेकों,
कल-कथा कहते अनेकों,
नदी, निर्झर और नाले,
इन वनों ने गोद पाले।
लाख पंछी सौ हिरन-दल,
चाँद के कितने किरन दल,
झूमते बन-फ़ूल, फ़लियाँ,
खिल रहीं अज्ञात कलियाँ,
हरित दूर्वा, रक्त किसलय,
पूत, पावन, पूर्ण रसमय
सतपुड़ा के घने जंगल,
लताओं के बने जंगल।
- भवानीप्रसाद मिश्र

https://youtu.be/klNNJ4

बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) का निधन गुरुवार को हो गया. वह 67 साल के थे. उनके निधन की जानकारी अमिताभ बच्चन (A...
30/04/2020

बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) का निधन गुरुवार को हो गया. वह 67 साल के थे. उनके निधन की जानकारी अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने ट्वीट कर के दी. अमेरिका में कैंसर का उपचार कराने के बाद पिछले साल सितंबर में भारत लौटे अभिनेता ऋषि कपूर का स्वास्थ्य खराब होने के कारण वे पिछले कुछ दिनों से मुंबई के एच एन रिलायंस अस्पताल में भर्ती थे. ऋषि कपूर के बड़े भाई रणधीर कपूर ने यह जानकारी दी थी. उनका न‍िधन आज सुबह 8.45 म‍िनट पर हुआ.

बॉलीवुड के सबसे बड़े परिवार कपूर खानदान के चिराग ऋषि कपूर ने अपने परिवार की राह पर चलकर फिल्मों में किस्मत आजमाई. 1973 में फिल्म बॉबी के साथ उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया और तब से लेकर आजतक वह हर किसी के दिलों पर राज कर रहे थे. हालांकि, 1970 में राजकपूर की ही फिल्म मेरा नाम जोकर में ऋषि कपूर एक बाल कलाकार की भूमिका में नजर आ चुके हैं.

बॉलीवुड की सबसे बड़ी फैमिली यानी कपूर खानदान में ऋषि कपूर का जन्म 4 सितंबर 1952 को हुआ था. बॉबी, द बॉडी, प्रेम रोग, 102 नॉटऑउट, मुल्क समेत सैकड़ों ऐसी फिल्में थीं जिसमें ऋषि कपूर ने शानदार काम किया था. उन्होंने हर किसी को अपना दीवाना बनाया, फिर चाहे वो रोमांस वाले रोल हो या फिर एक्शन फिल्में.

भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें🙏🙏🙏

बॉलीवुड एक्टर इरफान खान का 53 साल की उम्र में बुधवार को निधन हो गया। इरफान खान की तबीयत अचानक खराब होने की वजह से उन्हें...
29/04/2020

बॉलीवुड एक्टर इरफान खान का 53 साल की उम्र में बुधवार को निधन हो गया। इरफान खान की तबीयत अचानक खराब होने की वजह से उन्हें मंगलवार को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल के आईसीयू में एडमिट किया गया था। उन्हें कोलन इंफेक्शन की वजह से भर्ती कराया गया था।

इरफान खान की निधन की खबर ट्विटर पर फिल्म निर्माता शूजित सरकार ने शेयर की। उन्होंने लिखा, 'मेरे प्रिय मित्र इरफान, आप लड़े, लड़े और लड़े। मुझे आप पर हमेशा गर्व रहेगा.. हम फिर से मिलेंगे। शांति और ओम शांति। इरफान खान को सलाम।

इरफान खान का जन्म 7 जनवरी 1967 में जयपुर के एक मुस्लिम पठान परिवार में हुआ था। उनका पूरा नाम साहबजादे इरफान अली खान है। उनके पिता टायर का व्यापार करते थे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बॉलीवुड की दुनिया में अपनी अदाकारी के लिए मशहूर एक्टर इरफ़ान खान ने हॉलीवुड में भी अपना धौंस जमाई है। इस एक्टर ने अपने सफर में कई चुनौतियों का सामना किया है लंबे वक़्त से अपनी सेहत से जूझ रहे इस अभिनेता ने अपनी हिम्मत को कभी पस्त नहीं होने दिया।

इरफान की मां सईदा बेगम का बीते शनिवार 25 अप्रैल को ही निधन हुआ था और परिवार उसी दुख से उबरने की कोशिश कर रहा था. इरफान की मां 95 साल की थी और उन्होंने जयपुर में अंतिम सांस ली, जहां वह रहती थीं. हालांकि लॉकडाउन के कारण इरफान उनके अंतिम संस्कार के लिए नहीं पहुंच सके,पहले से ही एक दुख से गुजर रहे परिवार को इरफान के निधन ने और झकझोर दिया है।
भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे 🙏🙏🙏

28/04/2020

इस छोटे मिया को देखो देसी मेन वर्सेस वाइल्ड का कैसे कॉपी कर हमलोगो को एंटरटेनमेंट कर रहे हैं

27/04/2020

आपके आँखों में पानी भर आएगा इस मधुर वाणी को सुनकर, ऐसे संकट ग्रस्त वातावरण में इस तरह का विचार सिर्फ एक महात्मा से ही की जा सकती हैं आइये सुनिए बिहार के सिवान जिला के दरौली गांव क रहने वाले भरत जी मधुर वाणी को और आप खुद ही विचार कीजिये आप कितने सही हैं और कितने गलत !

जय माता दी 🙏🙏🙏
05/10/2019

जय माता दी 🙏🙏🙏

Address

Siwan
841234

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Darauli News Network posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Darauli News Network:

Share