01/09/2026
बिना प्रशासनिक अनुमति के चल रहे ट्रेड फेयर पर रोक
सिवानी मंडी, 1 सितंबर। सिवानी उपमंडल में बिना प्रशासनिक अनुमति के चल रहे ट्रेड फेयर पर उपमंडल प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए नियमानुसार कार्रवाई की। प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर ट्रेड फेयर को बंद करवा दिया।
एसडीएम विजया मलिक ने बताया कि ट्रेड फेयर के आयोजकों द्वारा उपायुक्त महोदय से आवश्यक अनुमति प्राप्त नहीं की गई थी। सुरक्षा एवं एहतियात को ध्यान में रखते हुए प्रशासन द्वारा कार्रवाई करते हुए ट्रेड फेयर को बंद करवाया गया है।
उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार के मेले, ट्रेड फेयर अथवा सार्वजनिक आयोजन के लिए नियमानुसार प्रशासन से आवश्यक अनुमति लेना अनिवार्य है। बिना अनुमति के ऐसे आयोजन किए जाने पर प्रशासन द्वारा नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।