The Rajasthan

The Rajasthan राजस्थान की खबरें निष्पक्ष स्वतंत्र और सबसे तेज आप तक

04/06/2026

रिश्वतखोर इंस्पेक्टर को सांसद ने निकाल बाहर

30/05/2026

बीकानेर सीकर से उठा रेत का बवंडर मौसम ने बदला अचानक मिजाज

भैराना में सभा को संबोधित करते हुए RLP प्रमुख हनुमान बेनीवाल ने राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा पर तीखा हमला बोला. बेनीवाल...
28/05/2026

भैराना में सभा को संबोधित करते हुए RLP प्रमुख हनुमान बेनीवाल ने राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा पर तीखा हमला बोला. बेनीवाल ने सीएम को मूर्खाधिराज बताते हुए कहा कि 'भजनलाल मूर्खों के राजा हैं, इसलिए मैं उन्हें ये उपाधि दे रहा हूं'. उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार जनता की समस्याओं को समझने और उनका समाधान करने में पूरी तरह विफल साबित हो गई है.

23/05/2026

भीनमाल में दिनदहाड़े युवक पर जानलेवा हमला, स्कॉर्पियो से कुचलने की कोशिश नाकाम; सरियों से पीटकर बदमाश फरार

जालोर जिले के भीनमाल शहर में शुक्रवार शाम फिल्मी अंदाज में एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। स्कॉर्पियो में सवार होकर पहुंचे बदमाशों ने पहले युवक को वाहन से कुचलने का प्रयास किया, लेकिन बीच में एक बाइक आने से वह बच गया। इसके बाद बदमाश गाड़ी से नीचे उतरे और लोहे की सरियों से ताबड़तोड़ हमला कर मौके से फरार हो गए।

घटना भीनमाल के महावीर चौराहे के पास हायर सेकेंडरी स्कूल रोड स्थित महेश्वर महादेव मंदिर क्षेत्र की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, घायल युवक की पहचान कृष्ण उर्फ गीगाराम देवासी के रूप में हुई है, जो घटना के समय दुकान के बाहर बैठा हुआ था। इसी दौरान स्कॉर्पियो में सवार होकर आए हमलावरों ने सीधे उसकी ओर वाहन दौड़ा दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन के सामने अचानक एक बाइक आ जाने से युवक की जान बच गई। इसके बाद हमलावर गाड़ी से उतरे और लोहे की सरियों से उस पर हमला कर दिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आरोपी मौके से फरार हो गए।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को स्थानीय लोगों की मदद से राजकीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रेफर कर दिया गया।

प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि घायल युवक का किसी प्लॉट को लेकर विवाद चल रहा था और पुलिस इसी एंगल से मामले की जांच कर रही है। हालांकि घटना को लेकर समाचार लिखे जाने तक थाने में औपचारिक मामला दर्ज नहीं हुआ था।

पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में नाकाबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

20/05/2026

फॉर्च्यूनर कार खाटू श्याम मंदिर सेवा समिति के नाम पर रजिस्टर्ड है। शराब की बरामदगीः पुलिस को जांच के दौरान कार से शराब की बोतलों से भरा कार्टन मिला, साथ ही सीट पर एक शराब की खुली बोतल भी पाई गई।

Singh

20/05/2026

खाटूश्यामजी मंदिर के सेवादार दिग्विजय सिंह ने लोगों पर चढ़ाई गाड़ी 1 की मौत 3 घायल, गाड़ी में मिली बीयर की बोतलें

04/05/2026

पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की हार लगभग तय

04/05/2026

बंगाल चुनाव के रिजल्ट से पहले ही ममता ने कर दिया था टाटा बाय बाय, दीदी का विदाई भाषण

राजस्थान के सुप्रसिद्ध भजन गायक और मेवाड़ की शान कहे जाने वाले धनराज जोशी की शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में मृत्यु...
01/05/2026

राजस्थान के सुप्रसिद्ध भजन गायक और मेवाड़ की शान कहे जाने वाले धनराज जोशी की शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में मृत्यु हो गई। दरोली के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई। इस हृदयविदारक हादसे में कार चालक राजेंद्र सोनेरी भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है।

Address

Sojatcity
306104

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when The Rajasthan posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share