05/08/2026
अब सडक़ पर एक-दूसरे से ‘बात’ करेंगी गाडिय़ां, सरकार ला रही वी2वी कम्युनिकेशन सिस्टम, 2028 से होगा लागू
केंद्र सरकार ला रही महत्त्वाकांक्षी वी2वी कम्युनिकेशन सिस्टम, 2028 से लागू होगा नया नियम
अगर आपके आगे चल रही गाड़ी अचानक ब्रेक लगा दे और उसकी जानकारी आपकी कार को पहले ही मिल जाए, तो हादसे का खतरा काफी कम हो सकता है। इसी सोच के साथ केंद्र सरकार देश में व्हीकल-टू-व्हीकल (वी2वी) कम्युनिकेशन सिस्टम लागू करने की तैयारी कर रही है। सडक़ परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने इस संबंध में एक ड्राफ्ट नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसमें नई गाडिय़ों में वी2वी सिस्टम को चरणबद्ध तरीके से अनिवार्य बनाने का प्रस्ताव रखा गया है। बता दें कि वी2वी ऐसी तकनीक है, जिसमें आसपास चल रही गाडिय़ां वायरलेस तरीके से एक-दूसरे के साथ जरूरी जानकारी शेयर करेंगी। इसमें गाड़ी की स्पीड, दिशा, लोकेशन और एक्सेलरेशन जैसी जानकारी शामिल होगी। इसका फायदा यह होगा कि ड्राइवर को उन खतरों की भी पहले से चेतावनी मिल सकेगी, जो अभी उसकी नजर में नहीं हैं। जैसे कि आगे की गाडिय़ों का अचानक ब्रेक लगाना, कोई वाहन गलत दिशा से आना, एमरजेंसी वाहन का पास आना और असुरक्षित लेन बदलना आादि। सरकार का मानना है कि यह तकनीक मौजूदा एडास जैसे सेफ्टी फीचर्स को और बेहतर बनाएगी। नई गाडिय़ों में व्हीकल-टू-व्हीकल (वी2वी) कम्युनिकेशन सिस्टम को अनिवार्य करने का मकसद कारों, बसों, ट्रकों और दोपहिया वाहनों को रियल-टाइम जानकारी का आदान-प्रदान करने में सक्षम बनाना है, जिससे टक्करों को रोकने, ड्राइवरों को खतरों के दिखने से पहले ही चेतावनी देने और एक कनेक्टेड ट्रांसपोर्टेशन इकोसिस्टम की नींव रखने में मदद मिल सके।
उम्मीद है कि यह टेक्नोलॉजी एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडास) की पूरक बनेगी और कनेक्टेड और इंटेलिजेंट मोबिलिटी की अगली पीढ़ी को सपोर्ट करेगी। मंत्रालय ने एल, एम और एन कैटेगरी की गाडिय़ों, जिनमें टू-व्हीलर, पैसेंजर व्हीकल और कॉमर्शियल व्हीकल शामिल हैं, उनके लिए दो चरणों वाला कार्यान्वयन रोडमैप प्रस्तावित किया है। इस प्रस्ताव के तहत पहली अक्तूबर, 2027 से वी2वी कम्युनिकेशन सिस्टम से लैस गाडिय़ों को ्रएआईएस-230 स्टैंडर्ड का पालन करना होगा। पहली अक्तूबर, 2028 से इन कैटेगरी में बनने वाली सभी नई गाडिय़ों में एआईएस-230 के अनुरूप वी2वी कम्युनिकेशन सिस्टम लगा होना चाहिए। बता दें कि एआईएस-230 गाड़ी-से-गाड़ी (वी2वी) कम्युनिकेशन सिस्टम के लिए भारत का नया टेक्निकल स्टैंडर्ड है। यह भारतीय सडक़ों पर चलने वाली वी2वी टेक्नोलॉजी के लिए कम से कम टेक्निकल, फंक्श