10/09/2026
सोलन में पानी के बिल जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं पर नगर निगम ने एक बार फिर सख्त कार्रवाई की है। वीरवार को निगम की टीम ने वार्ड नंबर 14 में अभियान चलाकर बकाया बिल जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के पानी के कनेक्शन काटे।
नगर निगम की इस कार्रवाई के बाद बकायेदार उपभोक्ताओं में हड़कंप मच गया। निगम की ओर से बकाया पानी के बिल समय पर जमा करवाने की अपील की गई है।
#नगरनिगमसोलन #पानीकाबिल