Danik Jankaal Sandesh

Danik Jankaal Sandesh With lightning-fast reporting, Dainik Jankal Sandesh brings you breaking news as it happens.

04/08/2026
11/07/2026

घोटालों की जननी कांग्रेस को राम मंदिर पर सवाल उठाने का कोई नैतिक अधिकार नहीं : राकेश जमवाल

2जी से कॉमनवेल्थ और कोयला आवंटन तक कांग्रेस के भ्रष्टाचार का इतिहास देश नहीं भूला : राकेश जमवाल

शिमला। भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता राकेश जमवाल ने राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को लेकर कांग्रेस द्वारा लगाए गए आरोपों को पूरी तरह राजनीति से प्रेरित बताते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी भगवान श्रीराम की आस्था को भी राजनीतिक हथियार बनाने से बाज नहीं आ रही है। उन्होंने कहा कि जिस कांग्रेस ने दशकों तक श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन का विरोध किया और राम मंदिर निर्माण में हर स्तर पर अड़चनें पैदा कीं, वही आज करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था के नाम पर भ्रम फैलाने का प्रयास कर रही है।

राकेश जमवाल ने कहा कि यदि किसी राजनीतिक दल को भ्रष्टाचार पर बोलने से पहले आत्ममंथन करना चाहिए तो वह कांग्रेस है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में ऐसे-ऐसे महाघोटाले हुए जिनकी राशि गिनना भी कठिन था और जिनसे देश की छवि विश्वभर में धूमिल हुई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को पहले अपने शासनकाल के काले अध्यायों का जवाब देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि देश आज भी कांग्रेस शासन के दौरान हुए 2जी स्पेक्ट्रम घोटाले (लगभग ₹1.76 लाख करोड़), कोयला आवंटन (कोलगेट) घोटाले (लगभग ₹1.86 लाख करोड़), कॉमनवेल्थ गेम्स घोटाले (लगभग ₹70,000 करोड़ के कथित अनियमितता के आरोप), अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर सौदा, आदर्श हाउसिंग सोसाइटी घोटाला, नेशनल हेराल्ड मामला, चारा घोटाला, बोफोर्स तोप सौदा, एयरसेल-मैक्सिस मामला, तत्रा ट्रक सौदा और अनेक अन्य भ्रष्टाचार के मामलों को भूला नहीं है। इन घोटालों ने कांग्रेस की कार्यशैली को देश के सामने उजागर किया था।

भाजपा मुख्य प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस के नेता आज पारदर्शिता की बातें कर रहे हैं, जबकि उनके शासनकाल में भ्रष्टाचार व्यवस्था का हिस्सा बन गया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को यह भी बताना चाहिए कि जिन मामलों में देश की जांच एजेंसियों और न्यायालयों ने वर्षों तक कार्रवाई की, उन पर उनकी क्या नैतिक जिम्मेदारी बनती है।

राकेश जमवाल ने कहा कि श्रीराम करोड़ों भारतीयों की आस्था के केंद्र हैं और राम मंदिर किसी राजनीतिक दल का नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र की श्रद्धा का प्रतीक है। यदि किसी भी विषय पर जांच की आवश्यकता होगी तो वह कानून के अनुसार होगी, लेकिन कांग्रेस को बिना तथ्यों के केवल राजनीतिक लाभ लेने के लिए भगवान श्रीराम और राम मंदिर को विवादों में घसीटने का अधिकार नहीं है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस को पहले अपने भ्रष्टाचार के इतिहास पर जवाब देना चाहिए, क्योंकि देश ने देखा है कि उसके शासनकाल में किस प्रकार एक के बाद एक बड़े घोटाले सामने आए। भाजपा पारदर्शिता, सुशासन और जवाबदेही के प्रति प्रतिबद्ध है, जबकि कांग्रेस का इतिहास भ्रष्टाचार, घोटालों और तुष्टिकरण की राजनीति से जुड़ा रहा है।

अंत में राकेश जमवाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश और देश की जनता कांग्रेस की इस राजनीति को भली-भांति समझती है। जनता जानती है कि जब भी कांग्रेस के पास जनहित के मुद्दे नहीं होते, तब वह आस्था और भ्रम फैलाने की राजनीति का सहारा लेती है। भाजपा ऐसे दुष्प्रचार का तथ्यों और जनविश्वास के आधार पर मजबूती से जवाब देती रहेगी।

11/07/2026

घूमाने के बहाने पत्नी को सोलन लाकर रची हत्या की साजिश
गला रेतकर 100 मीटर गहरी खाई में फेंका, स्थानीय युवक की सतर्कता और पुलिस की फुर्ती से बची जान
वारदात के महज आधे घंटे में पति, उसके भाई और दोस्त गिरफ्तार, आईजीएमसी में जिंदगी की जंग लड़ रही है पीड़िता
सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। उत्तर प्रदेश से पत्नी को घूमाने के बहाने सोलन लाकर उसकी सुनियोजित हत्या की साजिश रचने वाले पति ने अपने सगे भाई और दोस्त के साथ मिलकर पहले पत्नी के गले पर चाकू से वार किया और फिर उसे करीब 80 से 100 मीटर गहरी खाई में धक्का देकर मौत के हवाले कर दिया। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। स्थानीय युवक की सतर्कता, लोगों के साहस और सोलन पुलिस की त्वरित कार्रवाई के चलते महिला की जान बच गई, जबकि वारदात के महज आधे घंटे के भीतर तीनों आरोपी पुलिस के शिकंजे में आ गए।
पुलिस के अनुसार शनिवार को पुलिस चौकी सपरून को सूचना मिली कि कुछ लोगों ने एक महिला को सड़क से नीचे गहरी ढांक में फेंक दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस चौकी सपरून और थाना सदर सोलन की टीमें तत्काल प्रभारी थाना सदर के नेतृत्व में घटनास्थल के लिए रवाना हो गईं। पुलिस ने मौके पर पहुंचते ही स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान शुरू किया और साथ ही आरोपियों की तलाश में घेराबंदी कर दी।
मामले की सबसे अहम कड़ी प्रत्यक्षदर्शी बने बड़ोग निवासी नरेश कुमार रहे। उन्होंने पुलिस को बताया कि 10 जुलाई की रात करीब साढ़े आठ बजे वह देहुंघाट से अपने गांव गलोग लौट रहे थे। पंच परमेश्वर मंदिर से कुछ पहले उन्होंने सड़क किनारे तीन युवकों को एक युवती के साथ देखा। एक युवक युवती को पकड़ रखा था। कुछ दूरी आगे बढ़ने पर उन्हें संदेह हुआ कि युवती के साथ कुछ गलत हो रहा है। वह तुरंत अपनी गाड़ी मोड़कर वापस लौटे। लौटने पर उन्होंने देखा कि तीनों युवक युवती को सड़क से नीचे गहरी खाई में धक्का देकर फरार हो गए। उन्होंने बिना समय गंवाए इसकी सूचना अन्य लोगों और पुलिस को दी।
घटनास्थल का निरीक्षण करने पर सड़क किनारे पैराफिट के पास खून के निशान भी मिले, जिससे स्पष्ट हो गया कि वारदात बेहद निर्ममता से अंजाम दी गई थी। इसी बीच घायल महिला किसी तरह झाड़ियों का सहारा लेकर नीचे बाईपास सड़क तक पहुंच गई, जहां स्थानीय लोगों ने उसे गंभीर हालत में सिविल अस्पताल सोलन पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया, जहां उसका उपचार जारी है।
पुलिस ने सूचना मिलते ही सभी संभावित मार्गों पर नाकाबंदी कर दी। त्वरित कार्रवाई करते हुए नगाली क्षेत्र के पास तीनों संदिग्धों को दबोच लिया गया। पूछताछ और प्रारंभिक जांच में जो खुलासा हुआ, उसने पुलिस को भी हैरान कर दिया।
जांच में सामने आया कि घायल महिला मोनिका आरोपी दलीप कुमार की पत्नी है। पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते दलीप कुमार ने अपनी पत्नी की हत्या की साजिश रची और अपने सगे भाई शिवम तथा दोस्त मदन कुमार को इसमें शामिल किया। योजना के तहत तीनों महिला को उत्तर प्रदेश से घूमने के बहाने हिमाचल लेकर आए। सुनसान स्थान देखकर पहले उसके गले पर चाकू से हमला किया गया और फिर यह सोचकर कि वह बच नहीं पाएगी, उसे करीब 100 मीटर गहरी खाई में धक्का दे दिया। वारदात के बाद तीनों आरोपी उत्तर प्रदेश भागने की फिराक में थे, लेकिन पुलिस ने उनकी योजना पर पानी फेरते हुए उन्हें घटना के आधे घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने इस मामले में मदन कुमार (28), निवासी जिला गोंडा (उत्तर प्रदेश), दलीप कुमार (28) तथा शिवम (20), दोनों निवासी जिला बहराइच (उत्तर प्रदेश), को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों के खिलाफ थाना सदर सोलन में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109 और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों को शनिवार को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
पुलिस ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण भौतिक एवं वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र कर लिए हैं। फोरेंसिक साक्ष्यों का परीक्षण कराया जा रहा है तथा आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड का उत्तर प्रदेश पुलिस से सत्यापन भी किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले के हर पहलू की वैज्ञानिक और निष्पक्ष जांच की जा रही है, ताकि घटना के पीछे की पूरी साजिश, आरोपियों की मंशा और घटनाक्रम का हर तथ्य सामने लाया जा सके।
यह वारदात न केवल वैवाहिक रिश्तों में बढ़ती हिंसा की भयावह तस्वीर पेश करती है, बल्कि यह भी साबित करती है कि आम नागरिक की सतर्कता और पुलिस की त्वरित कार्रवाई कई बार किसी की जिंदगी बचाने में निर्णायक भूमिका निभा सकती है। इस मामले में स्थानीय युवक नरेश कुमार की सजगता और सोलन पुलिस की फुर्ती ने एक बड़ी वारदात को पूरी तरह सफल होने से रोक दिया।

05/07/2026

एक बेहद खूबसूरत और रूहानी जुगलबंदी, सीधे हमारे स्ट्रिंगर कार्तिक के न्यू शिमला स्थित घर से! 🎻✨

इस खास प्रस्तुति में पारंपरिक लोक वाद्य यंत्रों और पश्चिमी (वेस्टर्न) म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट्स का एक अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। पीर बाबा—जिन्हें 'गुग्गा जाहर पीर' के नाम से भी पूजा जाता है—उनके भक्त इस सुरीले गीत के जरिए उनके जन्म की पावन कहानी को बड़ी ही श्रद्धा के साथ गुनगुना रहे हैं। संगीत प्रेमी इसे मिस न करें! 🥸🎶

08/06/2026

कॉकरोच जनता पार्टी का नया ट्रेंड! 🪳🔥

शिक्षा व्यवस्था की डगमगाती स्थिति और 'कॉकरोचों की सेना' बनाम 'एस्टेब्लिश्ड सिस्टम' की इस दिलचस्प जंग पर देखिए एक बेहद खास और तीखी चर्चा! आखिर क्या है इस नए सियासी और सामाजिक ट्रेंड का सच?

आज के मुख्य पैनलिस्ट:

🎙️ डॉ. अतुल (विशिष्ट विचारक)

🎙️ लाभ सिंह (सेवानिवृत्त जन संपर्क अधिकारी)

🎙️ मिताली (वरिष्ठ पत्रकार, द स्टेट्समैन)

शिक्षा में मचे इस 'डामाडोल' और सिस्टम की खामियों को उजागर करती इस बेबाक डिबेट को पूरा जरूर देखें और अपनी राय कमेंट बॉक्स में साझा करें।

08/06/2026

कॉकरोच जंता पार्टी, दि लेटेस्ट पॉलिटिकल फ्रंट
शिमला के मॉल रोड पर चर्चा, जिसमें दैनिक जनकाल संदेश के डॉ अतुल सोधानी, सेवानिवृत पत्रकार लाभ सिंह और द स्टेट्समेन की पत्रकार मिताली गौतम की बीच एक चर्चा।
जुड़े रहिए दैनिक जनकाल संदेश के एक नए संस्करण दि कॉनम एयर के साथ।

Address

Near Shoolini Temple, Old Court Road
Solan
173212

Opening Hours

Monday 9am - 8pm
Tuesday 9am - 8pm
Wednesday 9am - 8pm
Thursday 9am - 8pm
Friday 9am - 8pm
Saturday 9am - 8pm

Telephone

+918219003601

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Danik Jankaal Sandesh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share