06/09/2026
10वीं उत्तीर्ण युवाओं के पास डाक विभाग में नौकरी करने का सुनहरा अवसर है। जिसके लिए लिखित परीक्षा और इंटरव्यू नहीं देना होगा। 10वीं कक्षा के प्राप्तांकों के आधार पर मेरिट सूची के माध्यम से चयन होगा। भारतीय डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) के 23,757 पदों पर भर्ती की घोषणा कर नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें ब्रांच पोस्टमास्टर (बीपीएम), असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (एबीपीएम) और डाक सेवक के पद शामिल हैं। वन टाइम पंजीकरण 31 अगस्त से 19 सितंबर और आवेदन व फीस भुगतान दो से 21 सितंबर को होगा।
एक उम्मीदवार सिर्फ एक बार पंजीकरण कर सकता है। आवेदन के साथ हाल की ही फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने होंगे। सामान्य वर्ग के छात्र-छात्राओं को फीस के 100 रुपये देने होंगे, अन्य को कोई फीस नहीं देनी होगी।
ईडब्ल्यूएस के उम्मीदवारों को छूट नहीं दी गई है। 10वीं में गणित व अंग्रेजी पास होनी चाहिए। स्थानीय भाषा 10वीं तक पढ़ी होनी चाहिए। कंप्यूटर और साइकिल चलाने आना जरूरी है।