Baghat Today

Call Directions Contact the business

Baghat Today Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Baghat Today, News & Media Website, सोलन, Solan.

04/10/2026

चायल-कंडाघाट रोड पर कई किलोमीटर लंबा जाम, साधुपुल से पांच किलोमीटर तक सड़क व्यवस्था प्रभावित; होटल-रेस्टोरेंट एसोसिएशन ने पुलिस व प्रशासन से समस्या का तत्काल संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई की मांग की👇

04/10/2026

सोलन में INTUC की बड़ी बैठक में श्रमिकों के हक और समस्याओं पर मंथन, संगठन को मजबूत करने के साथ विशेष सदस्यता अभियान शुरू करने का फैसला....

युवा-महिला श्रमिकों को जोड़ने पर भी जोर....👇

सांसद सुरेश कुमार कश्यप को पुनः वित्त समिति में मिली जिम्मेदारी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित केंद्रीय नेतृत्व का जताय...
04/10/2026

सांसद सुरेश कुमार कश्यप को पुनः वित्त समिति में मिली जिम्मेदारी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित केंद्रीय नेतृत्व का जताया आभार

पूर्ण निष्ठा, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ करूंगा दायित्व का निर्वहन, राष्ट्रहित में योगदान देना रहेगा सर्वोच्च प्राथमिकता : सुरेश कश्यप👇👇

भाजपा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज बने संसद की रक्षा समिति के सदस्य, 26 सितंबर से प्रभावी हुई नियुक्तिराष्ट्रीय सुरक्षा और र...
04/10/2026

भाजपा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज बने संसद की रक्षा समिति के सदस्य, 26 सितंबर से प्रभावी हुई नियुक्ति

राष्ट्रीय सुरक्षा और रक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर संसदीय समिति में हिमाचल की रहेगी भागीदारी, राधा मोहन सिंह बने समिति के अध्यक्ष..👇

04/10/2026

चायल-गौड़ा रोड पर अचानक दिखा तेंदुआ, VIDEO हुआ वायरल—सड़क पर घूमता नजर आया खूंखार जानवर...👇👇

03/10/2026

नौणी विश्वविद्यालय में सातवें दिन भी छात्रों का धरना जारी, प्रशासन के नोटिसों पर उठे सवाल; कुलपति के सचिव से बातचीत में कथित बयान को लेकर मचा बवाल, निष्पक्ष जांच और जवाबदेही की मांग तेज....👇

03/10/2026

5 रुपये लीटर महंगा हो गया पेट्रोल, डीजल का रेट ₹3 बढ़ा

पूरी खबर 👇

संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र में भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे हिमाचल से राज्यसभा सांसद प...
03/10/2026

संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र में भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे हिमाचल से राज्यसभा सांसद प्रोफेसर (डॉ) सिकंदर कुमार .... 👇👇👇

नई दिल्ली / न्यूयॉर्क:3 -10-2026
संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र में भाग लेने के लिए भारत के सांसदों का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल न्यूयॉर्क पहुंच रहा है। इस महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय मंच पर राज्यसभा की ओर से प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार करेंगे। यह हिमाचल प्रदेश और पूरे देश के लिए अत्यंत गौरव का विषय है कि डॉ. सिकंदर कुमार वैश्विक मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
यह आधिकारिक दौरा 5 अक्टूबर से 9 अक्टूबर 2026 तक संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय, न्यूयॉर्क में आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान भारतीय प्रतिनिधिमंडल विभिन्न अंतरराष्ट्रीय बैठकों, द्विपक्षीय वार्ताओं और नीतिगत चर्चाओं में हिस्सा लेगा। इस
दौरे के दौरान प्रतिनिधिमंडल 5 अक्टूबर को संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के नॉर्थ लॉन में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर अपने आधिकारिक कार्यक्रमों की शुरुआत करेगा। इसके पश्चात भारत के स्थायी मिशन (PMI) द्वारा संयुक्त राष्ट्र में भारत की भूमिका पर विस्तृत ब्रीफिंग दी जाएगी।
प्रतिनिधिमंडल संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP), यूनिसेफ (UNICEF) तथा आतंकवाद विरोधी कार्यालय (UNOCT) के साथ महत्वपूर्ण बैठकें करेगा और 7 अक्टूबर को 'इंटरनेशनल कॉटन डे' के अवसर पर आयोजित विशेष सत्र ("कपास स्थिरता: आजीविका, मूल्य संवर्धन और साझेदारी") के ऊपर भी प्रतिनिधिमंडल द्विपक्षीय संबंधों, सहयोग और इसे आगे बढ़ाने पर भी संवाद करेगा!
दौरे के दौरान फ्रांस और रवांडा के स्थायी प्रतिनिधियों सहित कई वैश्विक कूटनीतिज्ञों के साथ द्विपक्षीय संवाद आयोजित होंगे। 8 अक्टूबर को संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के कॉन्फ्रेंस रूम में आयोजित होने वाले 'हिंदी दिवस समारोह' में भारतीय सांसद प्रमुखता से भाग लेंगे।और हिंदी का विश्व स्तर पर प्रचार प्रसार करने पर भी वार्तालाप होगा!
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और तकनीक पर भी विमर्श होगा और 9 अक्टूबर को संयुक्त राष्ट्र महासचिव के प्रौद्योगिकी दूत (Tech Envoy) अमनदीप गिल के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और आधुनिक तकनीक के वैश्विक प्रभाव पर उच्चस्तरीय चर्चा होगी।
प्रवासी भारतीयों और राजदूतों के साथ भी यह प्रतिनिधिमण्डल संवाद करेगा और इस यात्रा के दौरान भारतीय समुदाय (डायस्पोरा) के प्रतिनिधियों तथा उच्चायोग द्वारा आयोजित विशेष स्वागत समारोहों में भी सांसद भाग लेंगे।
वैश्विक मंचों पर भारत के बढ़ते प्रभाव के बीच प्रोफ़ेसर सिकंदर कुमार का यह नेतृत्व अंतरराष्ट्रीय कूटनीति, सतत विकास और बहुपक्षीय संवाद को सशक्त करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

विजय भट्टी बने युवा इंटक के सोलन जिला युवा मीडिया प्रभारीसोलन (हिमाचल प्रदेश): युवा भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस महास...
03/10/2026

विजय भट्टी बने युवा इंटक के सोलन जिला युवा मीडिया प्रभारी

सोलन (हिमाचल प्रदेश): युवा भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस महासंघ (इंटक) ने सोलन के विजय भट्टी को सोलन जिला युवा मीडिया प्रभारी के पद पर नियुक्त किया है। यह नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष विकास चौहान, प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कुमार, राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हौसिला प्रसाद श्यामनारायण शर्मा तथा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शैतान सिंह सोलंकी की अनुशंसा और निर्देशानुसार की गई है। अपनी इस नियुक्ति पर शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए विजय भट्टी ने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, वे उस पर पूरी निष्ठा से खरा उतरने का प्रयास करेंगे और संगठन की नीतियों, मजदूर हितों तथा जन-कल्याणकारी योजनाओं को मीडिया के माध्यम से आम जनता तक पहुँचाना उनकी मुख्य प्राथमिकता रहेगी।

03/10/2026

CM सुक्खू ने काशापाट से किया एलान , दूध उत्पादकों को महीने की 10 तारीख से पहले पेमेंट को सुनिश्चित किया जाए..👇👇

Address

सोलन
Solan
173212

Telephone

+919736000333

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Baghat Today posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Baghat Today:

Shortcuts

Share