Post Himachal

Post Himachal posthimachal India's Fastest Hindi News Portal
posthimachl one of the leading Indian Hindi-language

पशु पालन विभाग की मदद से  सैनिक क्षेत्र में हुई 28 स्ट्रीट डॉग की नश बंदीसुबाथू। सैन्य क्षेत्र सुबाथू में ब्रिगेडियर पुन...
27/07/2026

पशु पालन विभाग की मदद से सैनिक क्षेत्र में हुई 28 स्ट्रीट डॉग की नश बंदी

सुबाथू। सैन्य क्षेत्र सुबाथू में ब्रिगेडियर पुनीत शर्मा के नेतृत्व में पशुपालन विभाग सोलन की मदद से करीब 28 मेल फीमेल स्ट्रीट डॉग की सफलता से नश बंदी की गई। बता दे कि सैन्य क्षेत्र में पिछले दिनों से स्ट्रीट डॉग की बढ़ती तादाद को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए स्थानीय स्वयं सेवियों में साहिल छेत्री, रितिका, इंदू देवी व अभिषेक थापा का विशेष योगदान रहा है। बीते दिनों डॉ जयराम व उनकी टीम ने सैन्य प्रशासन के साथ मिलकर एक दिवसीय शिविर में 28 स्ट्रीट डॉग की नश बंदी की है । इस मौके पर सैन्य अधिकारियों ने सभी डॉ को सम्मानित भी किया। सैन्य अधिकारियों में मेजर सुमित तिवारी, नायब सूबेदार भक्ता बहादुर सहित अन्य मौजूद रहे।

13/07/2026

सुबाथू के लोगों को बड़ी सौगात: छावनी में शुरू हुई आधुनिक एक्स-रे और ईसीजी की सुविधा अब एक्स-रे और ईसीजी जांच के लिए नहीं जाना पड़ेगा सोलन व धर्मपुर।
सुबाथू ।
सुबाथू छावनी और इसके साथ लगती विभिन्न ग्राम पंचायतों के निवासियों के लिए स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। स्थानीय लोगों को अब बुनियादी स्वास्थ्य जांचों के लिए दूरदराज के क्षेत्रों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। सुबाथू में छावनी अस्पताल के पास एक्स-रे व ईसीजी की शुविधा आज से शुरू हो गई है ।

04/07/2026

लोकनिर्माण मंत्री के प्रस्तावित दौरे से ठीक पहले सुबाथू-सोलन मार्ग पर PWD विभाग अचानक हरकत में आ गया है। विभाग ने लंबे समय से खस्ताहाल चल रहे ठाकुरद्वारा मंदिर वाले मार्ग पर गटक (रोड़ी-बजरी) बिछाकर बड़े-बड़े गड्ढों को भरने का काम युद्धस्तर पर शुरू कर दिया है।

14 जीटीसी के 360 अग्निवीर सैनिक शपथ ग्रहण कर हुए भारतीय सेना में शामिलसुबाथू( सोलन)। 14 गोरखा प्रशिक्षण केंद्र सुबाथू के...
20/06/2026

14 जीटीसी के 360 अग्निवीर सैनिक शपथ ग्रहण कर हुए भारतीय सेना में शामिल

सुबाथू( सोलन)। 14 गोरखा प्रशिक्षण केंद्र सुबाथू के ऐतिहासिक सालारिया स्टेडियम में शनिवार को एक प्रभावशाली पासिंग आउट परेड में (बैच 8) के 360 अग्निवीरों की टीम पास आउट हुई है। भारतीय गणराज्य के प्रति निष्ठा की शपथ लेने वाले रंगरूटों ने शारीरिक फिटनेस, युद्ध और फील्ड क्राफ्ट, हथियारों और रणनीति के विभिन्न पहलुओं में 24 सप्ताह से अधिक का कठोर प्रशिक्षण लिया है। अग्निवीर जवान अब प्रथम व चतुर्थ गोरखा राइफल्स की प्रसिद्ध गोरखा बटालियनों में शामिल होंगे, जिनका वर्षों पुराना वीरता और बलिदान का समृद्ध और गौरवशाली इतिहास है।

14 गोरखा प्रशिक्षण केंद्र के कमांडेंट ब्रिगेडियर पुनीत शर्मा ने परेड की समीक्षा की और अपने संबोधन में सभी रंगरूटों को राष्ट्रीय और भारतीय सेना का झंडा ऊंचा रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि है कड़ी ट्रेनिंग के बाद अब सभी जवान मुश्किल घड़ी में पराक्रम दिखाने के लिए तैयार हो चुके है। उन्होंने भारतीय सेना में शामिल हुए 360 अग्निवीरो सहित उनके परिजनों को बधाई दी।

परेड के बाद शानदार तालमेल के साथ मधुर पाइप बैंड का प्रदर्शन हुआ। समारोह का समापन एक शानदार खुखरी नृत्य प्रदर्शन से हुआ, जिसने अतिथियों का खूब
मनोरंजन किया।
कार्यक्रम के दौरान करीब 300 अतिथि मौजूद रहे। जिसमें भूतपूर्व सैनिक, सैनिकों के अभिभावक व रिश्तेदार उपस्थित रहे।

12/06/2026

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय 14 जीटीसी सुबाथू में प्रवेश पंजीकरण हेतु अधिसूचना जारी

सुबाथू, 11 जून। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय 14 जीटीसी, सुबाथू द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश पंजीकरण की अधिसूचना जारी की गई है। विद्यालय प्रशासन के अनुसार कक्षा 1 से 9, कक्षा 11 (विज्ञान, वाणिज्य एवं कला संकाय) तथा कक्षा 10 एवं 12 में निर्धारित श्रेणियों के अंतर्गत उपलब्ध रिक्तियों हेतु पंजीकरण प्रक्रिया 9 जून से 20 जून 2026 तक संचालित की जा रही है।

विद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 एवं पीएम श्री योजना के उद्देश्यों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण, समावेशी एवं विद्यार्थी केंद्रित शिक्षा प्रदान की जा रही है। आधुनिक स्मार्ट कक्षाओं, सुसज्जित विज्ञान एवं कंप्यूटर प्रयोगशालाओं, समृद्ध पुस्तकालय, डिजिटल शिक्षण संसाधनों तथा सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी आधारित शिक्षण व्यवस्था के माध्यम से विद्यार्थियों के समग्र विकास को प्रोत्साहित किया जाता है।

विद्यालय में शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ-साथ कला, खेलकूद, स्काउट्स एवं गाइड्स, राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी), योग, पर्यावरण संरक्षण, कौशल विकास, नेतृत्व निर्माण तथा विभिन्न सहशैक्षणिक गतिविधियों के व्यापक अवसर उपलब्ध हैं। विद्यार्थियों में रचनात्मकता, नवाचार, अनुशासन, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं जीवन कौशलों के विकास हेतु नियमित रूप से विविध कार्यक्रमों एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है।

विद्यालय का स्वच्छ, हरित एवं सुरक्षित परिसर विद्यार्थियों को अनुकूल शिक्षण वातावरण प्रदान करता है। अनुभवी एवं समर्पित शिक्षकों के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों को उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों के साथ-साथ नैतिक मूल्यों, संवेदनशीलता एवं राष्ट्र निर्माण की भावना से भी ओतप्रोत किया जाता है।

विद्यालय प्रशासन ने इच्छुक अभिभावकों से निर्धारित अवधि के भीतर आवश्यक दस्तावेजों सहित पंजीकरण प्रक्रिया पूर्ण करने का आग्रह किया है तथा अधिक जानकारी के लिए विद्यालय कार्यालय से संपर्क करने का अनुरोध किया है।

30/04/2026

सुबाथू छावनी में वाहन पार्किंग फ़ीस की तैयारी

सुबाथू छावनी में अब जल्द ही वाहन पार्किंग फ़ीस लगने जा रही है। जो सुबाथू में आने वाले ग्राहकों के लिए परेशानी का सबब बन सकता है। हालांकि प्राप्त जानकारी के अनुसार छावनी परिषद ने बजट की दुहाई देते हुए इस फैसले पर अंतिम मुहर लगाने की कवायद शुरू कर दी है।इसको लेकर स्थानीय लोगों से आपत्ति भी मांगी जा चुकी है। लेकिन जनता की आपत्ति के बाद पार्किंग फ़ीस चुनिंदा स्थानों पर ही लगाने की बात सामने आ रही है। बता दे कि सुबाथू बाजार में पहले ही व्यापारी वर्ग मंदी कि मार झेल रहे है। ऐसे में पार्किंग फ़ीस लगने के बाद व्यापार में पहले से ज्यादा गिरावट के भी क्यास लगने लगे है। एक तरफ छावनी वासी सुबाथू में उपतहसील की मांग उठा रहे है। वही दूसरी ओर सुबाथू में स्वास्थ्य सुविधा, बैंक कार्य व सरकारी कार्य के लिए आने वाले ग्रामीण वाहन चालकों को छावनी में रुकने की फीस देने की तैयारी जोर पकड़ने लगी है। बता दे कि कसौली में भी इस तरह की पार्किंग फ़ीस लग रही है। लेकिन टूरिस्ट प्लेस के चलते व्यापारियों को इस पार्किंग फ़ीस से कोई दिक्कत नहीं है। लेकिन सुबाथू का व्यापार साथ लगते ग्रामीण क्षेत्र पर ही निर्भर करता है। ऐसे में पार्किंग फ़ीस से व्यापारियों को होने वाले नुक़सान का जायजा लेकर पुनः विचार करना लाजमी बनता है। सुबाथू के बुद्धिजीवियों का मानना है कि सुबाथू बाजार में पहले ही सन्नाटा छाया रहता है। ऐसे में पार्किंग फ़ीस का फैसला छावनी के दुकानदारों को कैसे रास आ सकता है। वही स्थानीय लोगों को अपने ही घर में प्रवेश होने के लिए फीस चुकाने का निर्णय कहा तक तर्क संगत है। अधिकारियों व पूर्व निर्वाचित सदस्यों को इस बारे पुनः विचार करना चाहिए।

Address

Solan

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Post Himachal posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Post Himachal:

Shortcuts

Share