DNN Himachal News

Call Directions Website Contact the business

DNN Himachal News This page is for update news of Himachal Pradesh just by liking this page you will get update news of Himachal Pradesh.

11/10/2026
10/10/2026

88वें वार्षिक गुरमत समागम के उपलक्ष्य पर गड़खल बाजार में निकाला गया भव्य नगर कीर्तन

www.dnewsnetwork.in
सोलन जिला के कसौली क्षेत्र के गड़खल बाजार में 88वें वार्षिक गुरमत समागम के उपलक्ष्य पर सिख समुदाय द्वारा भव्य नगर कीर्तन का आयोजन श्रद्धा एवं उत्साह के साथ किया गया। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया और पांच प्यारों की अगुवाई में निकाले गए इस नगर कीर्तन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पूरा क्षेत्र सतनाम वाहेगुरु के जयकारों से भक्तिमय हो उठा।

नगर कीर्तन के दौरान विभिन्न गतका पार्टियों ने हैरतअंगेज करतब प्रस्तुत कर संगत को निहाल किया। श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और श्रद्धाभाव के साथ नगर कीर्तन में भाग लेकर गुरु साहिब के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।

इस अवसर पर गुरुद्वारा सिंह सभा गड़खल के प्रधान दविंदर सिंह ने बताया कि आपसी भाईचारे, धार्मिक एकता और गुरु साहिब की शिक्षाओं के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से 88वें वार्षिक गुरमत समागम का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस समागम में सोलन, धर्मपुर और गड़खल सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में संगत ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि समागम के तहत भव्य नगर कीर्तन निकाला गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के तहत देर शाम कीर्तन दरबार सजाया जाएगा, जिसमें विभिन्न रागी जत्थे गुरबाणी कीर्तन के माध्यम से संगत को निहाल करेंगे। इस दौरान गुरु साहिब की वाणी के माध्यम से धार्मिक एवं आध्यात्मिक संदेश दिया जाएगा।

10/10/2026

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर किसान सभा व सीटू ने सयुक्त रूप से सोलन के पुराने बस अड्डे पर ज्ञानेश कुमार व केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की व ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाया गया। सीटू के जिला अध्यक्ष राकेश कुमार व सीटू के महासचिव मोहित वर्मा ने बताया कि केंद्र सरकार ने करोड़ो वोट चोरी कर देश के संविधान के साथ छलावा किया है उन्होंने दिल्ली के जंतर मंतर पर आज हो रहे चुनाव आयोग के खिलाफ धरने को असवैधानिक रूप से रोकने का आरोप भी सरकार पर लगाया है।

IEC UNIVERSITY BADDI
09/10/2026

IEC UNIVERSITY BADDI

09/10/2026

शिक्षा के क्षेत्र में क्या-क्या है चुनौतियां उसको लेकर जानकारी दे रहे हैं बहारा ग्रुप चेयरमैन गुरविंदर सिंह बहारा

09/10/2026

Solan में आयोजित मेले में इस बार इन युवकों को नहीं पता था कि दंगल नहीं है। Viral video

09/10/2026

बहारा विश्वविद्यालय वाकानाघाट में पहुंचे राज्यपाल

Address

SOLAN
Solan
173212

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when DNN Himachal News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to DNN Himachal News:

Shortcuts

Share