Prajasatta

Call Directions Website

Prajasatta Prajasatta is the favorite news portal of the people of Himachal Pradesh. Where news and information

13/08/2026

हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ में कबाड़ कारोबारी पर जानलेवा हमले की कोशिश के बाद बद्दी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बंबीहा गैंग से जुड़े दो हथियारबंद शूटरों को पंजाब सीमा के पास धर दबोचा।

13/08/2026

हिमाचल प्रदेश के एम्स बिलासपुर में डॉक्टरों की टीम ने 7 घंटे तक चली जटिल माइक्रोसर्जरी के माध्यम से मरीज का लगभग कट चुका हाथ सफलतापूर्वक जोड़कर स्वास्थ्य क्षेत्र में एक ऐतिहासिक सफलता हासिल की है।

13/08/2026

हिमाचल प्रदेश के चिंतपूर्णी से विधायक सुदर्शन सिंह बबलू और सह-आरोपी राकेश सोनी को सेशन कोर्ट ने वर्ष 2022 के सोशल मीडिया विवाद और एससी-एसटी मामले में सभी आरोपों से बरी कर दिया है।

13/08/2026

लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने नाहन के कारोबारी नितिन चौहान को हिमाचल प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी राज्य की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है।

13/08/2026
13/08/2026

🚨😢भराड़ीघाट में दर्दनाक हादसा, कांग्रेस नेता की मौत

शिमला-धर्मशाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर भराड़ीघाट के दसेरन के पास पहाड़ी से भारी चट्टान चलती कार पर जा गिरी। हादसे में शिमला शहरी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अनिल बक्शी (63) की मौत हो गई। उनकी पत्नी बिजेश्वरी बक्शी (58) और बेटा करण बक्शी (27) गंभीर रूप से घायल हैं। दोनों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। परिवार छोटा शिमला का निवासी है।

13/08/2026

🚨धर्मपुर ब्लॉक की पंचायतों के टेंडर पर उठे सवाल, नोटिस में दिखी बड़ी गड़बड़ियां!

सोलन जिले के धर्मपुर विकासखंड की कुछ पंचायतों में ट्रेडर/टेंडर को लेकर प्रकाशित निविदा सूचनाओं ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

नामी अखबार में प्रकाशित टेंडर नोटिस में हेडिंग में पंचायत का नाम कुछ और, जबकि नोटिस की अंदरूनी जानकारी में पंचायत का नाम अलग दिखाई दे रहा है।

सबसे बड़ा सवाल टेंडर की तारीखों को लेकर है। एक मामले में अखबार में टेंडर नोटिस प्रकाशित होने की तारीख और टेंडर जमा करने की अंतिम तारीख के बीच ही सवाल खड़ा हो रहा है। यानी क्या संबंधित ठेकेदारों/ट्रेडरों को पर्याप्त समय मिला था?

क्या यह महज प्रिंटिंग/टाइपिंग की गलती है या इसके पीछे कोई बड़ी लापरवाही अथवा प्रक्रिया संबंधी खेल है?

टेंडर प्रक्रिया में पारदर्शिता को लेकर अब सवाल उठने लगे हैं।

आखिर टेंडर प्रक्रिया में इतनी विसंगतियां कैसे आईं? किसकी जिम्मेदारी है? और क्या इन टेंडरों में सभी इच्छुक लोगों को समान अवसर मिला?

इन सवालों से जुड़े दस्तावेज और तथ्य जुटाए जा रहे हैं।

जल्द होगा बड़ा खुलासा...

13/08/2026

सोलन जिले के धर्मपुर विकासखंड की पंचायतों में टेंडर नोटिस को लेकर गंभीर सवाल उठे हैं। अखबारों में छपे विज्ञापनों में तिथियों और नामों के अंतर को देखते हुए प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है।

13/08/2026

हिमाचल प्रदेश में सड़क सुरक्षा निधि के दुरुपयोग को उजागर करने वाले पूर्व DIG टीटीआर संजीव गांधी को पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह उस अधिकारी को प्रभार मिला है, जिसके पिछले कार्यकाल में इन अनियमितताओं के गंभीर आरोप लगे थे।

13/08/2026

सोलन के नालागढ़ में स्थित औद्योगिक इकाई पर पर्यावरण नियमों के उल्लंघन, चिकनी खड्ड में अपशिष्ट बहाने और अवैध भूजल दोहन के आरोपों पर हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने कड़ा संज्ञान लेते हुए जांच टीम गठित की है।

Address

Prajasatta Digtal Media, Kasauli, Distt. Solan
Solan
173233

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Prajasatta posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share