Dev Bhumi Samachar

Dev Bhumi Samachar देव भूमि समाचार
हिमाचल की हर खबर, हर पल आपके साथ।
📍 स्थानीय समाचार | जन मुद्दे | राजनीति | पर्यटन | संस्कृति
सच्ची और निष्पक्ष खबरों का मंच। & videos. �


2.

Sharing green vibes, nature facts &

भारी बारिश का अलर्ट: मौसम विभाग ने 7 जुलाई को सिरमौर और सोलन सहित कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी क...
07/07/2026

भारी बारिश का अलर्ट: मौसम विभाग ने 7 जुलाई को सिरमौर और सोलन सहित कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। भूस्खलन और अचानक बाढ़ की आशंका को देखते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

G7 Summit 2026 में गूंजा भारत का दम!फ्रांस में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व नेताओं के स...
17/06/2026

G7 Summit 2026 में गूंजा भारत का दम!
फ्रांस में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व नेताओं के साथ वैश्विक सुरक्षा, व्यापार, तकनीक और शांति के मुद्दों पर महत्वपूर्ण चर्चा की। भारत की बढ़ती वैश्विक भूमिका एक बार फिर दुनिया के सामने दिखाई दी। 🇮🇳

अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे में टीम इंडिया ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 402 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया...
17/06/2026

अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे में टीम इंडिया ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 402 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। भारत के लिए ईशान किशन ने 79 गेंदों में 125 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें 14 चौके और 7 छक्के शामिल रहे। ईशान और शुभमन गिल के शतक की बदौलत भारत ने अफगानिस्तान के गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा और 400 का आंकड़ा पार कर दिया।

17/06/2026

शिमला मौसम केंद्र के अनुसार मानसून 20 जून के बाद किसी भी समय हिमाचल प्रदेश में प्रवेश कर सकता है। सामान्यतः यह 20 जून के आसपास राज्य में पहुंचता है और 25 जून तक अधिकांश क्षेत्रों में पहुंच जाता है। ☁️🌧️🌪️













17/06/2026

देव भूमि समाचार | अंज भोज, सिरमौर 🚩
धनला में शिरगुल महाराज एवं बिजट महाराज के पावन सान्निध्य में शत यज्ञ का भव्य आयोजन
सिरमौर जिले के अंज भोज क्षेत्र के धनला गांव में आज शिरगुल महाराज एवं बिजट महाराज के पावन सान्निध्य में शत यज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक एवं ऐतिहासिक आयोजन में क्षेत्र सहित दूर-दराज़ के इलाकों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।
विशेष बात यह है कि अंज भोज क्षेत्र में इस प्रकार का शत यज्ञ पहली बार आयोजित किया जा रहा है, जिसके चलते पूरे क्षेत्र में भारी उत्साह, श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिल रहा है। श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचकर यज्ञ में भाग ले रहे हैं तथा देव दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं।
यज्ञ स्थल पर वैदिक मंत्रोच्चार, हवन-पूजन और धार्मिक अनुष्ठानों से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना हुआ है। देव जयकारों से पूरा धनला Anj bhoj क्षेत्र गूंज रहा है तथा श्रद्धालु क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना कर रहे हैं।
स्थानीय लोगों के अनुसार, यह आयोजन अंज भोज की समृद्ध देव परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान देने वाला ऐतिहासिक अवसर साबित होगा।

17/06/2026

शेयर बाजार समाचार 17 जून 2026
भारतीय शेयर बाजार में आज मिलाजुला रुख देखने को मिल सकता है। लगातार तीन दिनों की तेजी के बाद निवेशक मुनाफावसूली कर सकते हैं। GIFT Nifty के संकेत सपाट शुरुआत की ओर इशारा कर रहे हैं। कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से बाजार को सहारा मिला है, जबकि अमेरिकी फेडरल रिजर्व के फैसले पर निवेशकों की नजर बनी हुई है।

महिला T20 वर्ल्ड कप में भारतीय महिला टीम ने पाकिस्तान को एकतरफा मुकाबले में 64 रनों से हरा दिया है. बर्मिंघम के एजबेस्टन...
15/06/2026

महिला T20 वर्ल्ड कप में भारतीय महिला टीम ने पाकिस्तान को एकतरफा मुकाबले में 64 रनों से हरा दिया है. बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले गए इस शानदार मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 170 रन बनाए. जवाब में पाकिस्तान की टीम 106 रनों पर ही ढेर हो गई.

samachar

15/06/2026

अमेरिका-ईरान शांति समझौता: युद्ध समाप्ति की ओर बड़ा कदम
वॉशिंगटन/तेहरान, 15 जून 2026: अमेरिका और ईरान ने लंबे समय से चल रहे संघर्ष को समाप्त करने के लिए एक प्रारंभिक शांति समझौते पर सहमति जताई है। दोनों देशों ने सैन्य कार्रवाई रोकने और आगे की बातचीत जारी रखने का फैसला किया है। समझौते पर औपचारिक हस्ताक्षर इस सप्ताह स्विट्जरलैंड में होने की संभावना है।समझौते के तहत महत्वपूर्ण तेल मार्ग होर्मुज़ जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) को फिर से खोला जाएगा, जिससे वैश्विक तेल आपूर्ति सामान्य होने की उम्मीद है। साथ ही कुछ आर्थिक प्रतिबंधों में राहत और ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर आगे बातचीत का रास्ता भी खुला है।हालांकि, परमाणु कार्यक्रम और प्रतिबंधों से जुड़े कई मुद्दों पर अभी अंतिम निर्णय होना बाकी है। अगले 60 दिनों तक दोनों पक्ष विस्तृत वार्ता करेंगे।

Address

Plot No. 89 Saproon
Solan
SOLAN

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Dev Bhumi Samachar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share