Chandan Baba

Chandan Baba आप सभी को हमारे फेसबुक पेज मे स्वागत है 🙏🙏🙏🙏👈👉

12/10/2025

# facebook reels

22/06/2025
पता है कि 2015 के बाद लगातार दूसरी बार भारत बांग्लादेश में वनडे सीरीज हार गया है। हर तरफ गुस्सा और अफसोस है। पर इस बीच र...
09/12/2022

पता है कि 2015 के बाद लगातार दूसरी बार भारत बांग्लादेश में वनडे सीरीज हार गया है। हर तरफ गुस्सा और अफसोस है। पर इस बीच रोहित शर्मा की ऐतिहासिक बल्लेबाजी को भुलाया नहीं जा सकता। दाहिने हाथ के अंगूठे में भीषण चोट, अस्पताल से लौटने के बाद वह इस हालत में भी नहीं थे कि बल्ला उठा सकें। देखते-देखते भारत के तमाम दिग्गज बल्लेबाज वापस लौट आए। भारत बड़ी हार की तरफ बढ़ रहा था। तभी नवें नंबर पर खेलने उतरे रोहित शर्मा...!

जब रोहित मैदान पर आए तो भारत को जीत के लिए अंतिम 30 गेंदों पर 59 रन चाहिए थे। टारगेट बहुत मुश्किल लग रहा था। हिटमैन ने आते ही 46वें ओवर की तीसरी गेंद पर इबादत हुसैन को डीप स्क्वायर लेग की दिशा में छक्का लगा दिया। पांचवीं गेंद फिर एक दफा शॉर्ट बॉल और फिर एक दफा पुल शॉट पर सिक्स। अंतिम गेंद फुल लेंथ की और कवर ड्राइव पर चौका। रोहित को बल्लेबाजी के दौरान दर्द जरूर हो रहा था, लेकिन उन्होंने इसका असर अपने खेल पर बिल्कुल नहीं पड़ने दिया।

साझीदार सिराज के बल्ले से रन नहीं बने और यहां से दबाव बहुत बढ़ गया। रोहित ने फिर भी उम्मीद नहीं छोड़ी। महमूदुल्लाह के 49वें ओवर में हिटमैन टूट कर पड़े। पहली गेंद ऑफब्रेक थी और रोहित ने स्लॉग स्वीप के जरिए डीप मिडविकेट की दिशा में छक्का जड़ दिया। तीसरी गेंद फ्लैट और गुड लेंथ...! डीप मिडविकेट की दिशा में धुआंधार छक्का। अंतिम गेंद पर सिराज आउट हो गए। अगर वह बड़ा शॉट लगा पाते तो शायद लास्ट ओवर में थोड़ा प्रेशर कम होता। अब भारत को जीत के लिए अंतिम 6 गेंदों में 20 रन बनाने थे।

मुस्तफिजुर के खिलाफ दूसरी और तीसरी गेंद पर चौका जड़कर रोहित ने उम्मीदें कायम रखीं। दूसरी गेंद ऑफ कटर थी और हिटमैन ने जानबूझकर उसे स्लाइस कर दिया। थर्डमैन दायरे के अंदर था और गेंद सीमारेखा तक पहुंच गई। तीसरी गेंद भी ऑफ कटर थी और इस बार रोहित ने बैकवर्ड पॉइंट की दिशा में चौका हासिल कर लिया। भारत को अंतिम 2 गेंदों पर 12 रन बनाने थे और रोहित ने पांचवीं बॉल पर छक्का जड़ दिया। उन्होंने बैकफुट पर रहते हुए ऑफ कटर को स्ट्रेट डाउन द ग्राउंड बाउंड्री के बाहर भेज दिया।

अगर रोहित आखिरी गेंद पर छक्का लगा देते तो समूचा हिंदुस्तान झूम उठता। हिटमैन की इस पारी को ऐतिहासिक बताया जाता। पर अगर वह छक्का नहीं लग सका, तो इससे रोहित की बल्लेबाजी को कमतर नहीं आंका जा सकता। 28 गेंदों पर 182 की स्ट्राइक रेट से 51* रन...! 3 क्लासिकल चौकों और 5 गगनचुंबी छक्कों से सजी यह पारी बताने के लिए काफी है कि रोहित में भी बहुत कुछ बाकी है। हिटमैन इज नॉट ओवर..नॉट येट। ❤️

Address

Kundli
Sonipat

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Chandan Baba posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category