Sonipat Times

Sonipat Times हर खबर आप तक
सोनीपत विधानसभा क्षेत्र का तेजी से बढ़ता हुआ न्यूज़ चैनल
The Mean of journalism is to save
Democracy
JOURNALIST:-VIPIN SHARMA

बांकेबिहारी मंदिर क्षेत्र में 2023 के हादसे के बाद नगर निगम ने जर्जर भवनों को नोटिस जारी किए थे, लेकिन एक दर्जन से अधिक ...
11/06/2026

बांकेबिहारी मंदिर क्षेत्र में 2023 के हादसे के बाद नगर निगम ने जर्जर भवनों को नोटिस जारी किए थे, लेकिन एक दर्जन से अधिक मकानों की हालत अब भी खतरनाक बनी हुई है।

ओमान के तट के पास MT जलवीर जहाज के इंजन रूम में आग लगने के कारण उसमें से धुआं निकलते देखा गया। जानकारी के मुताबिक, जहाज ...
11/06/2026

ओमान के तट के पास MT जलवीर जहाज के इंजन रूम में आग लगने के कारण उसमें से धुआं निकलते देखा गया। जानकारी के मुताबिक, जहाज पर सवार सभी 20 भारतीय नाविक सुरक्षित हैं।

गन्नौर क्षेत्र के गांव गुमड़ में पुरानी रंजिश को लेकर एक शराब कारोबारी के घर के बाहर फायरिंग किए जाने की शिकायत पर पुलिस...
11/06/2026

गन्नौर क्षेत्र के गांव गुमड़ में पुरानी रंजिश को लेकर एक शराब कारोबारी के घर के बाहर फायरिंग किए जाने की शिकायत पर पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांव

गुमड़ निवासी कुनाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने समालखा क्षेत्र में शराब

के ठेके ले रखे हैं। करीब एक वर्ष पहले गांव के संदीप ठेकेदार के साथ मिट्टी बेचने

का लेन-देन हुआ था। इसी दौरान गांव के मनोज ने उस पर आरोप लगाया था कि उसने उनके पैसों

से शराब के ठेके और वाहन खरीदे हैं। इस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया

था। इसी रंजिश के चलते पहले भी उस पर गोली चलाई गई थी, जिसके संबंध में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है।

गर्मियों की छुट्टियों के बीच माता वैष्णो देवी यात्रा में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा है. पिछले एक सप्ताह में 3 लाख से...
10/06/2026

गर्मियों की छुट्टियों के बीच माता वैष्णो देवी यात्रा में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा है. पिछले एक सप्ताह में 3 लाख से अधिक श्रद्धालु माता के दरबार में हाजिरी लगा चुके हैं. हालात ऐसे हैं कि हेलीकॉप्टर, बैटरी कार, रोपवे और भवन में ठहरने के लिए उपलब्ध कमरे लगभग पूरी तरह बुक चल रहे हैं. ऐसे में श्रद्धालुओं को यात्रा पर निकलने से पहले यात्रा की मौजूदा स्थिति की जानकारी लेने की सलाह दी जा रही है.

हरियाणा के सोनीपत में कक्षा 11 के स्टूडेंट से सिर्फ इसलिए सुसाइड कर लिया, क्योंकि माता-पिता और बहन घर पर मोबाइल नहीं छोड़...
10/06/2026

हरियाणा के सोनीपत में कक्षा 11 के स्टूडेंट से सिर्फ इसलिए सुसाइड कर लिया, क्योंकि माता-पिता और बहन घर पर मोबाइल नहीं छोड़कर गए थे। तीनों प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते है, जो सुबह अपने-अपने मोबाइल साथ लेकर चले गए।
बेटे ने जिद भी की, लेकिन तीनों ने मोबाइल घर में छोड़ने से इनकार कर दिया। इसके बाद जब माता-पिता लौटे तो उन्हें बेटे का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। यह दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए। किसी तरह कमरे का दरवाजा खोलकर बेटे को नीचे उतारा और अस्पताल लेकर दौड़े।

मगर, तब तक देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।
बेटे के सुसाइड के बारे में परिवार ने बताईं ये बातें…

बहन से मोबाइल घर छोड़ने की कर रहा था जिद : मृतक की पहचान गांव कबीरपुर निवासी 17 वर्षीय वंशु के रूप में हुई। वह 11वीं कक्षा का छात्र था। परिजनों के मुताबिक वंशु बुधवार की सुबह अपनी बहन से मोबाइल फोन घर पर छोड़कर जाने की बात कह रहा था। उसकी बहन नौकरी पर जाती है और उसे भी मोबाइल की जरूरत रहती है।
माता-पिता और बहन नौकरी पर चले गए : परिजनों के मुताबिक, वंशु के माता-पिता सुबह ही काम पर चले गए थे। उसकी बहन भी करीब 11 बजे नौकरी पर चली गई थी। छोटा भाई छुट्टी होने के कारण घर से बाहर खेलने गया हुआ था। घर में तीन मोबाइल फोन हैं, लेकिन उस दिन कोई भी मोबाइल घर पर नहीं था।
मोबाइल नहीं मिलने पर किया सुसाइड: परिजनों का मानना है कि इसी बात को लेकर वंशु परेशान हो गया और उसने यह कदम उठा लिया। घटना के समय घर में कोई बड़ा सदस्य मौजूद नहीं था। परिवार के अनुसार सुबह तक सब कुछ सामान्य था और किसी को अंदाजा नहीं था कि वंशु इतना बड़ा कदम उठा लेगा।
पिता ने खिड़की से झांककर देखा: दोपहर के समय जब वंशु के पिता घर लौटे तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। उन्होंने कई बार आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आया। शक होने पर उन्होंने खिड़की से झांककर देखा तो वंशु फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। यह दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए। शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

सोनीपत: प्रधानमंत्री मोदी का सेवा, सुशासन को समर्पित 12 साल : डाॅ अरविंद शर्मा
10/06/2026

सोनीपत: प्रधानमंत्री मोदी का सेवा, सुशासन को समर्पित 12 साल : डाॅ अरविंद शर्मा

10/06/2026

उत्तराखंड में कुत्ते को बचाने के चक्कर में खाई में गिरी कार, सोनीपत के पांच दोस्त सुरक्षित

सोनीपत नगर निगम क्षेत्र में अवैध निर्माण पर अंकुश लगाने और निगम की आय बढ़ाने के उद्देश्य से मेयर राजीव जैन ने भवन शाखा क...
10/06/2026

सोनीपत नगर निगम क्षेत्र में अवैध निर्माण पर अंकुश लगाने और निगम की आय बढ़ाने के उद्देश्य से मेयर राजीव जैन ने भवन शाखा के अधिकारियों को व्यावसायिक नक्शों को पास करने की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।
इसके साथ ही निगम की खाली पड़ी जमीनों की पैमाइश कराकर उनकी चारदीवारी करवाने का फैसला भी लिया गया है। बैठक में निगम आयुक्त हर्षित कुमार और संयुक्त आयुक्त मीतू धनखड़ भी मौजूद रही।

बैठक में मेयर राजीव जैन ने कहा कि व्यावसायिक नक्शे पास होने में देरी के कारण कई प्लाट मालिक बिना अनुमति के निर्माण कार्य शुरू कर देते हैं, जिससे निगम को राजस्व का घाटा होता है।

क्या बोले मेयर राजीव जैन?

वहीं, शहर में अव्यवस्थित तरीके से निर्माण होता है। जैन ने कहा कि नक्शे पास करने की प्रक्रिया को तेज और पारदर्शी बनाया जाए, ताकि अवैध निर्माण पर रोक लगाई जा सके।

मेयर ने बताया कि नगर निगम के पास लगभग 246 एकड़ भूमि है, जबकि वर्तमान में केवल 180 एकड़ भूमि ही बोली प्रक्रिया के माध्यम से उपयोग में लाई जा रही है। उन्होंने निगम की आय में बढ़ोतरी के लिए शेष भूमि को भी जल्द से जल्द बोली प्रक्रिया में शामिल करने के निर्देश दिए।

बैठक में निर्णय लिया गया कि निगम की सभी जमीनों की एजेंसी के माध्यम से पैमाइश करवाई जाएगी। इसके बाद संबंधित भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए चारदीवारी निर्माण का टेंडर तत्काल जारी किया जाएगा।

मेयर ने अधिकारियों को कुछ उपयुक्त स्थानों पर पार्किंग सुविधाएं विकसित करने और व्यावसायिक गतिविधियां शुरू करने के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश भी दिए। बैठक में वरिष्ठ नगर योजनाकार महिपाल, भवन निरीक्षक वीरेंद्र कुमार, सहायक नगर योजनाकार देवेंद्र खासा, मंजीत दहिया, राजबीर पटवारी व अन्य मौजूद रहे।

10/06/2026

मई के राशन से हो गए वंचित तो आपके लिए है जरूरी खबर, लाभार्थी अब 15 जून तक ले सकेंगे चीनी व सरसों तेल

शहर के कबीरपुर में मोबाइल न मिलने से नाराज होकर एक छात्र के फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। सुबह के समय...
10/06/2026

शहर के कबीरपुर में मोबाइल न मिलने से नाराज होकर एक छात्र के फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। सुबह के समय उसने काम पर जा रही बहन से मोबाइल देने की जिद की थी।
हालांकि बहन मोबाइल लेकर अपने काम पर चली गई थी। माता-पिता भी काम पर चले गए। दोपहर में पिता घर आए तो फंदे पर शव लटका मिला। फिलहाल थाना सदर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कबीरपुर में रहने वाला वंशु (17) 11वीं कक्षा का छात्र था। वह सुबह अपनी बहन से मोबाइल फोन घर पर छोड़कर जाने की बात कह रहा था। उसकी बहन नौकरी पर जाती है और उसे भी मोबाइल की जरूरत रहती है, इसलिए वह फोन साथ लेकर चली गई। वहीं, माता-पिता भी अपना-अपना फोन लेकर काम पर चले गए। जबकि छोटा भाई खेलने के लिए बाहर गया था। पीछे से वंशु घर पर अकेला रह गया। दोपहर को उसके पिता घर आए तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला।

शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया

पिता ने जब खिड़की से झांक कर देखा तो उसका शव फंदे पर लटका था। शोर सुनकर आए आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल पहुंची वंशु की मां का रो-रोकर बुरा हाल था। वह बिलखती हुई कह रही थी यदि मोबाइल ही चाहिए था तो दे देते। ऐसा कदम नहीं उठाना चाहिए था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Address

Sonipat
131001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sonipat Times posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share