SNP updates

SNP updates “Sonipat ki har chhoti-badi khabar sabse pehle! Local updates, viral videos, aur logon ki awaaz – sirf yahan.”

 #सोनीपत में केएमपी (KMP) एक्सप्रेसवे और एनएच-44 (NH-44) के किनारे  #पुलिस और एनएचएआई (NHAI) की संयुक्त टीम ने बड़ा अतिक...
06/08/2026

#सोनीपत में केएमपी (KMP) एक्सप्रेसवे और एनएच-44 (NH-44) के किनारे #पुलिस और एनएचएआई (NHAI) की संयुक्त टीम ने बड़ा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया है। इस कार्रवाई के दौरान #सड़क सुरक्षा में बाधा डालने वाले और अवैध रूप से वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन लेते हुए कई गाड़ियां जब्त की गईं और अवैध ढांचों को #बुलडोजर से ढहा दिया गया।

 #सोनीपत पुलिस की  #क्राइम यूनिट सेक्टर-3 ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थ तस्कर को 35 किलोग्राम 280 ग्राम अवैध ...
05/08/2026

#सोनीपत पुलिस की #क्राइम यूनिट सेक्टर-3 ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थ तस्कर को 35 किलोग्राम 280 ग्राम अवैध #गांजे के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस बरामद गांजे की कीमत 2 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है।

 #सोनीपत पुलिस की  #साइबर सेल ने जुलाई माह में एक विशेष अभियान के तहत 37 गुमशुदा  #मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनका कुल म...
04/08/2026

#सोनीपत पुलिस की #साइबर सेल ने जुलाई माह में एक विशेष अभियान के तहत 37 गुमशुदा #मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनका कुल मूल्य लगभग 8 लाख रुपए है। एसीपी राजदीप मोर ने इन सभी फोनों को उनके वास्तविक मालिकों को सौंप 🫡 दिया। यह पूरी कार्रवाई भारत सरकार के पोर्टल (Central Equipment Identity Register) की तकनीकी मदद से सफल हुई।

 #सोनीपत में कम बारिश के कारण  #किसानों की फसलें सूखने लगी हैं। किसानों ने बंद नहरों में तुरंत पानी छोड़ने की मांग की है ...
04/08/2026

#सोनीपत में कम बारिश के कारण #किसानों की फसलें सूखने लगी हैं। किसानों ने बंद नहरों में तुरंत पानी छोड़ने की मांग की है और मांगें पूरी न होने पर बड़े #आंदोलन की चेतावनी दी है।

 #हरियाणा के  #रोहतक में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने ड्रग  #लाइसेंस की फाइल आगे बढ़ाने के नाम पर ₹12,000 की रिश्व...
03/08/2026

#हरियाणा के #रोहतक में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने ड्रग #लाइसेंस की फाइल आगे बढ़ाने के नाम पर ₹12,000 की रिश्वत लेते हुए एक डाटा एंट्री ऑपरेटर (HKRN कर्मचारी) को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी कर्मचारी की पहचान विनय (37 वर्ष) के रूप में हुई है, जो सेक्टर-3 स्थित पॉलीक्लिनिक के फूड एंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) जोनल कार्यालय में कार्यरत था।

 #उत्तराखंड के  #हरिद्वार जिले के मंगलौर में  #कांवड़ यात्रा के दौरान  #हरियाणा के एक कांवड़िए की कार पर हमला और तोड़फोड...
02/08/2026

#उत्तराखंड के #हरिद्वार जिले के मंगलौर में #कांवड़ यात्रा के दौरान #हरियाणा के एक कांवड़िए की कार पर हमला और तोड़फोड़ करने वाले मुख्य आरोपी राजा उर्फ राजेश को पुलिस ने गिरफ्तार 🫡 कर लिया है।

 #सोनीपत के  #खरखौदा में शनिवार को एक  #ज्वेलर्स शॉप पर हुई दिनदहाड़े लूट के मामले में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद सभी चारों...
02/08/2026

#सोनीपत के #खरखौदा में शनिवार को एक #ज्वेलर्स शॉप पर हुई दिनदहाड़े लूट के मामले में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद सभी चारों #आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने एक आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया था, जबकि बाकी तीन आरोपी #पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ के बाद पकड़े गए।

 #सोनीपत के  #खरखौदा क्षेत्र में एसी (A/C) इंस्टालेशन के बहाने घर की रेकी कर 11.14 लाख रुपए के सोने के जेवर और 14,500 रु...
01/08/2026

#सोनीपत के #खरखौदा क्षेत्र में एसी (A/C) इंस्टालेशन के बहाने घर की रेकी कर 11.14 लाख रुपए के सोने के जेवर और 14,500 रुपए की नकदी #चोरी करने का एक बड़ा मामला सामने आया है।

 #हरियाणा के  #सोनीपत सहित राज्य के कई अन्य जिलों ( #गुरुग्राम,  #पंचकूला, और  #जींद) में जिला न्यायालय, डीसी (लघु सचिवा...
31/07/2026

#हरियाणा के #सोनीपत सहित राज्य के कई अन्य जिलों ( #गुरुग्राम, #पंचकूला, और #जींद) में जिला न्यायालय, डीसी (लघु सचिवालय) और कई स्कूलों को #ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की सामूहिक #धमकी मिली है। इस धमकी भरे संदेश में नई #दिल्ली स्थित संसद भवन का भी उल्लेख किया गया है।

 #गुरुग्राम पुलिस की  #क्राइमब्रांच (सेक्टर-39) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 814 ग्राम M**A (नशीला पदार्थ) के साथ एक  #प...
30/07/2026

#गुरुग्राम पुलिस की #क्राइमब्रांच (सेक्टर-39) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 814 ग्राम M**A (नशीला पदार्थ) के साथ एक #पायलट को गिरफ्तार किया है, जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब ₹35 लाख से ₹40 लाख आंकी गई है।

Address

Sonipat
131001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when SNP updates posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category