Soron News 24

Soron News 24 Soron news 24 एक हिंदी डिजिटल बेब मीडिया प्लेटफॉर्म हैं,न्यूज एवं विज्ञापन के लिए कॉल करें @9758779626

16/08/2026

🌸 शिवभक्तों पर बरसे फूल, कासगंज पुलिस ने फल बांटकर किया कांवड़ियों का स्वागत

कासगंज। श्रावण मास की कांवड़ यात्रा के दौरान सोरों गेट तिराहे पर पुलिस अधीक्षक ओ. पी. सिंह ने शिवभक्त कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया और फल वितरित किए।

इस दौरान उन्होंने कांवड़ियों से संवाद कर यात्रा की व्यवस्थाओं का हाल जाना और सुरक्षित एवं सकुशल यात्रा की शुभकामनाएं दीं। साथ ही पुलिस अधिकारियों को कांवड़ मार्ग पर सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर सतर्क रहने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर आंचल चौहान एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कासगंज जगदीश चन्द्र सहित पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

नाबालिगों की तस्करी के मामले में महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तारपटियाली पुलिस ने दरियावगंज रेलवे स्टेशन से दोनों को दबोचा, ...
16/08/2026

नाबालिगों की तस्करी के मामले में महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार

पटियाली पुलिस ने दरियावगंज रेलवे स्टेशन से दोनों को दबोचा, न्यायिक अभिरक्षा में भेजा

पटियाली, कासगंज। नाबालिग बालिकाओं एवं महिलाओं को बहला-फुसलाकर ले जाने और अन्य स्थानों पर बेचने जैसी घटनाओं के आरोप में वांछित चल रहे महिला समेत दो आरोपियों को थाना पटियाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।

पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी पटियाली अमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार, थाना पटियाली में दर्ज मु0अ0सं0 390/25 में वांछित चल रहे आरोपी शबनम सलमानी पत्नी नौसाद और नौसाद सलमानी पुत्र नौशे सलमानी, निवासी मौहल्ला इमाम चौक, बांस बदनपुरा, थाना गलता गेट, जनपद जयपुर, राजस्थान को 15 अगस्त 2026 की शाम दरियावगंज स्टेशन, थाना पटियाली से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस का आरोप है कि दोनों अभियुक्त नाबालिग बालिकाओं और महिलाओं को अलग-अलग स्थानों से बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाते थे तथा उन्हें अन्य स्थानों पर बेचने जैसी घटनाओं को अंजाम देते थे। मामले में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के साथ पॉक्सो एक्ट की धारा 5/6 के तहत मुकदमा दर्ज है।

आपराधिक इतिहास

पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना पटियाली में दर्ज वर्तमान मुकदमे के अलावा थाना अरवल, जनपद हरदोई में वर्ष 2020 में धारा 323, 342, 366, 376, 506 भादवि एवं धारा 9 अनैतिक व्यापार अधिनियम के तहत भी मुकदमा दर्ज है।

गिरफ्तार दोनों आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

पुलिस टीम

गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना पटियाली के प्रभारी निरीक्षक अजयवीर सिंह मय पुलिस टीम शामिल रही।

कासगंज पुलिस ने चोरी की दो मोटरसाइकिलों के साथ आरोपी को किया गिरफ्तारअमांपुर फाटक के पास पुलिस ने दबोचा, चोरी की बाइकें ...
16/08/2026

कासगंज पुलिस ने चोरी की दो मोटरसाइकिलों के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार

अमांपुर फाटक के पास पुलिस ने दबोचा, चोरी की बाइकें बरामद

कासगंज। वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली कासगंज पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।

पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार गंगाप्रसाद के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर आंचल चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार, 16 अगस्त 2026 को थाना कोतवाली कासगंज पुलिस ने अभियुक्त अंकित उर्फ अबोध पुत्र बीरी सिंह, निवासी हुसैनपुर शहजादपुर, थाना दादों, जनपद अलीगढ़ को अमांपुर फाटक के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद हुईं।

बरामद मोटरसाइकिलों के संबंध में थाना कोतवाली कासगंज पर मु0अ0सं0 468/26, धारा 317(2), 317(5), 318(4) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।

गिरफ्तार अभियुक्त

अंकित उर्फ अबोध पुत्र बीरी सिंह, निवासी हुसैनपुर शहजादपुर, थाना दादों, जनपद अलीगढ़।

बरामदगी

- चोरी की 02 मोटरसाइकिलें

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक जगदीश चन्द्र, उपनिरीक्षक संदीप वर्मा, हेड कांस्टेबल दिनेश कुमार, कांस्टेबल दीपक खोखर, कांस्टेबल शैलेन्द्र, हेड कांस्टेबल कृष्णकान्त शर्मा तथा रिजर्व कांस्टेबल सत्यम राणा शामिल रहे।

सोरों पुलिस ने लूट की घटना का किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तारलूटी गई गुल्लक से ₹13,120 बरामद, वारदात में प्रयुक्त बाइक औ...
16/08/2026

सोरों पुलिस ने लूट की घटना का किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

लूटी गई गुल्लक से ₹13,120 बरामद, वारदात में प्रयुक्त बाइक और अवैध तमंचा-कारतूस भी मिला

सोरों, कासगंज। थाना कोतवाली सोरों पुलिस ने दुकान से गुल्लक लूटने की घटना का सफल अनावरण करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई गुल्लक में रखे 13,120 रुपये, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल तथा एक अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक कासगंज ओ.पी. सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार गंगा प्रसाद के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर आंचल चौहान के नेतृत्व में थाना सोरों पुलिस द्वारा यह कार्रवाई की गई।

दुकान से गुल्लक लूटने की घटना के संबंध में थाना सोरों में मु0अ0सं0 307/26, धारा 309/317(2) बीएनएस एवं धारा 3/25 आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में वांछित चल रहे तीन आरोपियों को पुलिस ने 16 अगस्त 2026 को बरकुला रोड से तोलकपुर चुंगी तथा बदरिया क्षेत्र से गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपी

1. सचिन पुत्र राजपाल यादव, निवासी चकूपुर, थाना सोरों, उम्र करीब 23 वर्ष।
2. रोहित पुत्र रविकांत यादव, निवासी नगला लाले, थाना सोरों, उम्र करीब 24 वर्ष।
3. उसवीर पुत्र राजेन्द्र, निवासी नगला लाले, थाना सोरों, उम्र करीब 26 वर्ष।

पुलिस ने यह सामान किया बरामद

- लूटी गई दुकान की गुल्लक (छोटा संदूक), जिसमें 13,120 रुपये मिले।
- घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल।
- आरोपी रोहित के कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा और कारतूस।

दो आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी सामने आया

पुलिस के अनुसार आरोपी रोहित के खिलाफ वर्ष 2022 में धारा 379/411 भादवि के तहत थाना सोरों में मुकदमा दर्ज रहा है। वहीं आरोपी सचिन के खिलाफ वर्ष 2025 में धारा 115(2), 352, 351(3) बीएनएस के तहत थाना सोरों में मुकदमा दर्ज है। दोनों के खिलाफ वर्तमान लूट के मामले में भी मुकदमा दर्ज है।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार तीनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक लोकेश सिंह भाटी, उपनिरीक्षक प्रहलाद सिंह, हेड कांस्टेबल विमल कुमार, हेड कांस्टेबल सतीश चंद, हेड कांस्टेबल अरजेश कुमार, आरक्षी शाउज्जमा तथा आरक्षी सौरभ शामिल रहे।

16/08/2026

कावड़ यात्रा की ड्रोन कैमरे से निगरानी करती पुलिस

सड़क पर बिखरी बालू-बजरी से घरों से बाहर निकलना हुआ मुश्किल, मढ़ई के लोग परेशानतीन दिन से सड़क पर पड़ी निर्माण सामग्री, द...
15/08/2026

सड़क पर बिखरी बालू-बजरी से घरों से बाहर निकलना हुआ मुश्किल, मढ़ई के लोग परेशान

तीन दिन से सड़क पर पड़ी निर्माण सामग्री, दोपहिया-चारपहिया वाहन निकालने में भी हो रही दिक्कत; सड़क बनेगी या नालियां, लोगों को नहीं जानकारी

सोरों, कासगंज। तीर्थनगरी सोरों के मोहल्ला मढ़ई स्थित होली दहन चौक के आसपास सड़क पर पिछले तीन दिनों से बालू-बजरी बिखरी पड़ी होने से स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ गई है। सड़क पर निर्माण सामग्री फैली होने के कारण लोगों को अपने घरों से बाहर निकलने और आवागमन करने में भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। दोपहिया और चारपहिया वाहन निकालना भी लोगों के लिए चुनौती बना हुआ है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर पालिका द्वारा सड़क पर बालू-बजरी तो डाल दी गई है, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि यहां सड़क का निर्माण कराया जाएगा या नालियों का निर्माण। निर्माण कार्य को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं होने से मोहल्लेवासियों में असमंजस बना हुआ है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक मौजूदा सड़क पहले से ही मजबूत और टिकाऊ है। यह सड़क पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष यशोदा शास्त्री के कार्यकाल में बनवाई गई थी और आज भी काफी मजबूत स्थिति में है। ऐसे में मजबूत सड़क के ऊपर नई सड़क बनाए जाने को लेकर भी स्थानीय लोगों ने सवाल उठाए हैं।

ठेकेदार ने सड़क पर डाल दी निर्माण सामग्री, लोग परेशान

स्थानीय समाजसेवी अंकुर पाराशर ने कहा कि पिछले तीन दिनों से सड़क पर बालू-बजरी पड़ी हुई है। इससे स्थानीय लोगों को घरों से निकलने के साथ-साथ अपने वाहन निकालने में भी परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि यदि सड़क या नाली का निर्माण कराया जाना है तो नगर पालिका प्रशासन को इसकी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए और निर्माण कार्य को व्यवस्थित तरीके से कराया जाना चाहिए।

अंकुर पाराशर ने कहा कि मजबूत और पुरानी सड़क को दोबारा बनाने के बजाय यदि कहीं नालियों की आवश्यकता है तो उस पर ध्यान दिया जाना चाहिए। निर्माण सामग्री को सड़क पर इस तरह बिखरा छोड़ना स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रहा है।

नगर पालिका से जल्द कार्रवाई की मांग

स्थानीय लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से मांग की है कि सड़क पर बिखरी बालू-बजरी को तत्काल हटाया जाए या व्यवस्थित कराया जाए, ताकि लोगों को अपने घरों से बाहर निकलने और वाहनों के आवागमन में परेशानी न हो। साथ ही मोहल्लेवासियों ने सड़क और नाली निर्माण को लेकर स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है।

बांकीपुर उपचुनाव में हार से भाजपा में खलबली, सवर्ण वोटरों की नाराजगी ने बढ़ाई चिंता30 साल से अजेय रही सीट पर बड़े अंतर स...
15/08/2026

बांकीपुर उपचुनाव में हार से भाजपा में खलबली, सवर्ण वोटरों की नाराजगी ने बढ़ाई चिंता

30 साल से अजेय रही सीट पर बड़े अंतर से शिकस्त; 62% से घटकर करीब 34% हुआ वोट शेयर, डैमेज कंट्रोल में जुटी भाजपा

बांकीपुर। बांकीपुर उपचुनाव में मिली हार ने भाजपा के अंदरखाने में हलचल बढ़ा दी है। जिस सीट पर पार्टी करीब 30 वर्षों से चुनाव नहीं हारी थी, वहां बड़े अंतर से मिली शिकस्त के बाद अब पार्टी में आत्मचिंतन का दौर शुरू हो गया है।

बताया जा रहा है कि इस हार के पीछे सवर्ण मतदाताओं की नाराजगी को एक बड़ा कारण माना जा रहा है। 2025 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को इस सीट पर करीब 62 प्रतिशत वोट मिले थे, लेकिन महज नौ महीने बाद हुए उपचुनाव में पार्टी का वोट शेयर घटकर करीब 34 प्रतिशत रह गया। यानी पिछले चुनाव की तुलना में भाजपा के वोट शेयर में लगभग 28 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई।

इस अप्रत्याशित गिरावट ने भाजपा की चिंता बढ़ा दी है। पार्टी अब अपने पारंपरिक और समर्पित मतदाताओं के बीच भरोसा बनाए रखने के साथ-साथ नाराजगी के कारणों की पड़ताल में जुटी है।

सूत्रों के मुताबिक, डैमेज कंट्रोल के तहत संगठन स्तर पर तेजी से फैसले लेने और मतदाताओं के बीच पकड़ मजबूत करने की कवायद शुरू हो गई है। अब देखना होगा कि बांकीपुर की हार के बाद भाजपा की रणनीति में कितना बदलाव आता है और पार्टी अपने पुराने वोट बैंक को दोबारा अपने पक्ष में लाने में कितनी सफल होती है।

श्री गंगा सभा अध्यक्ष पद को लेकर गुटबाजी तेज, दावेदारों की बढ़ी हलचलसंरक्षक मंडल के चयन के बाद गरमाया माहौल, बैठक में सद...
15/08/2026

श्री गंगा सभा अध्यक्ष पद को लेकर गुटबाजी तेज, दावेदारों की बढ़ी हलचल

संरक्षक मंडल के चयन के बाद गरमाया माहौल, बैठक में सदस्यों की गैरहाजिरी पर उठे सवाल; महामंत्री ओम दर्शन बबलू मोहल्लेदार समेत कई तीर्थ पुरोहित अध्यक्ष पद की दौड़ में

सोरों, कासगंज। तीर्थ नगरी सोरों शूकर क्षेत्र में श्री गंगा सभा के अध्यक्ष पद को लेकर अब सियासी सरगर्मी तेज होती दिखाई दे रही है। शुक्रवार को संरक्षक मंडल के चयन को लेकर हुई बैठक के बाद संगठन के भीतर गुटबाजी और आरोप-प्रत्यारोप की चर्चाएं जोर पकड़ने लगी हैं। बैठक में श्री गंगा सभा से जुड़े सभी सदस्यों की मौजूदगी नहीं होने को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।

श्री गंगा सभा के नए अध्यक्ष पद को लेकर वर्तमान महामंत्री ओम दर्शन बबलू मोहल्लेदार मजबूत दावेदार के रूप में सामने आ रहे हैं। वहीं सोरों के कई अन्य तीर्थ पुरोहित भी अध्यक्ष पद के लिए अपनी दावेदारी पेश करने की तैयारी में बताए जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी अध्यक्ष पद को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। कुछ लोगों द्वारा ओम दर्शन बबलू मोहल्लेदार को नया अध्यक्ष बनाए जाने की मांग भी सामने आ रही है।

वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि श्री गंगा सभा संगठन से जुड़े करीब 60 सदस्यों के आधार पर संरक्षक मंडल का चयन किया जाना था, तो बैठक में सभी सदस्यों की उपस्थिति और प्रक्रिया को लेकर स्पष्टता होनी चाहिए थी। सदस्यों की गैरमौजूदगी के बीच हुए चयन को लेकर अब तरह-तरह की चर्चाएं सामने आ रही हैं। इसी क्रम में पूर्व श्री गंगा सभा अध्यक्ष कैलाश चंद्र कटारे , अनुराग शर्मा एडवोकेट धनकुमार शर्मा अवधेश शर्मा चौधरी का संरक्षक मंडल में चयन भी हो चुका है।

अध्यक्ष चयन के लिए बताए जा रहे पुराने मानक

स्थानीय लोगों के अनुसार श्री गंगा सभा के गठन के समय अध्यक्ष पद के लिए कुछ नियम और मानक निर्धारित किए गए थे। बताया जा रहा है कि उन नियमों के तहत अध्यक्ष पद का दावेदार वही व्यक्ति हो सकता है जिसके पास यात्रियों की पोथी-बही हो और जो अजमानी का कार्य भी करता हो। हालांकि अध्यक्ष पद के चयन की अंतिम प्रक्रिया और नियमों को लेकर संगठन की ओर से स्थिति स्पष्ट किया जाना अभी बाकी है।

अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि श्री गंगा सभा के अध्यक्ष पद को लेकर चल रही यह रस्साकशी आगे क्या रूप लेती है। क्या नए अध्यक्ष का चयन सर्वसम्मति से होगा या फिर संगठन के सदस्यों के बीच मतदान के जरिए अध्यक्ष चुना जाएगा? आने वाले दिनों में तस्वीर साफ होने की उम्मीद है।

श्री गंगा सभा का नया अध्यक्ष तीर्थ नगरी सोरों के धार्मिक, सामाजिक और तीर्थ यात्रियों से जुड़े कार्यों को किस दिशा में आगे ले जाएगा, यह भी आने वाला समय तय करेगा।

🇮🇳 Soron News 24 की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं! 🇮🇳देश की आज़ादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले...
15/08/2026

🇮🇳 Soron News 24 की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं! 🇮🇳

देश की आज़ादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को कोटि-कोटि नमन। 🙏

आइए, इस 15 अगस्त हम सभी मिलकर देश की एकता, अखंडता, भाईचारे और प्रगति के लिए अपना योगदान देने का संकल्प लें।

🇮🇳 तिरंगा हमारी शान है, भारत हमारी पहचान है।
🇮🇳 जय हिन्द! जय भारत!
❤️ वंदे मातरम्!

Soron News 24
सटीक खबर, सबसे पहले

#स्वतंत्रतादिवस #15अगस्त #वंदे_मातरम् 🇮🇳

कासगंज में गंदे नाले में मिला नवजात शिशु का शव, पुलिस जांच में जुटीकासगंज। आज दिनांक 15 अगस्त 2026 को कासगंज सदर थाना क्...
15/08/2026

कासगंज में गंदे नाले में मिला नवजात शिशु का शव, पुलिस जांच में जुटी

कासगंज। आज दिनांक 15 अगस्त 2026 को कासगंज सदर थाना क्षेत्र के अशोक नगर स्थित गंदे नाले में एक नवजात शिशु का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।

मृत नवजात बालक का बताया जा रहा है। पुलिस द्वारा शव की पहचान कराने के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है तथा स्थानीय स्तर पर पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।

वहीं, घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने नाले के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। फुटेज के माध्यम से नवजात के शव को नाले में फेंकने वाले व्यक्ति के संबंध में जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है।

घटना की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक जगदीश चंद्र, कोतवाली कासगंज भी मौके पर पहुंचे और पुलिस टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच-पड़ताल की। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Address

Chaudah Paur
Soron
207403

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Soron News 24 posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share