BOL ganganagar

BOL ganganagar News | Political | Business News | Market analysis

01/06/2020

एन.पी.ए. में वर्गीकृत ऋण प्रकरणों में वसूली जमा करवाने पर
वसूली व्यय प्रतिपूर्ति चार्जेज में 50 प्रतिशत की छूट

श्रीगंगानगर, एक जून। जिला कलक्टर एवं प्रशासक गंगानगर केन्द्रीय सहकारी बैंक श्रीगंगानगर श्री शिवप्रसाद एम. नकाते ने बताया कि कोरोना वैश्विक महामारी के दृष्टिगत जिन ऋणियों की तरफ 29 फरवरी 2020 को ऋण बकाया है एवं उनका ऋण गैर निष्पादक आस्तियां (एन.पी.ए.) में वर्गीकृत हो चुका है। यदि उनके द्वारा बकाया ऋण वसूली संबंधित शाखा में जमा करवाई जाती है, तो उस अवस्था में ली जाने वाली वसूली व्यय प्रतिपूर्ति राशि में 50 प्रतिशत की छूट का लाभ दिया जाएगा।
उन्होने ऐसे सभी ऋणियों से आह्वान किया गया कि वह इस योजना का लाभ उठाते हुए अपनी तरफ बकाया एन.पी.ए. राशि मय तारीख ब्याज 30 जून 2020 से पूर्व संबंधित शाखा में जमा करवाए एवं बैंक शाखा द्वारा ली जाने वाली वसूली व्यय प्रतिपूर्ति राशि में 50 प्रतिशत की छूट का लाभ उठावें तथा यह योजना 30 जून, 2020 तक मान्य होगी।
दी गंगानगर केन्द्रीय सहकारी बैंक के प्रबन्ध निदेशक श्री भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा पूर्व में जारी एकमुश्त समझौता योजना की अवधि भी 31 दिसम्बर 2020 तक बढ़ा दी गई है। जिन ऋणियों के खाते इस योजना के अन्तर्गत आते हैं, वे भी संबंधित शाखा में आवेदन कर एकमुश्त समझौता योजना में दिए गए प्रावधानों का लाभ उठाकर अपना बकाया ऋण जमा करा सकते हैं एवं एकमुश्त समझौता योजना के अन्तर्गत दी जाने वाली छूट का लाभ उठा सकते है।

बिहार विधानसभा चुनाव : कोरोना के बीच BJP ने तैयार की चुनावी रणनीति, 9 जून को अमित शाह करेंगे शंखनादनई दिल्ली : कोरोना वा...
01/06/2020

बिहार विधानसभा चुनाव : कोरोना के बीच BJP ने तैयार की चुनावी रणनीति, 9 जून को अमित शाह करेंगे शंखनाद

नई दिल्ली : कोरोना वायरस की वजह से अब चुनावी रैलियां अब शायद ही अगले कुछ चुनावों में देखने को मिले. इसी बीच खबर मिल रही है कि बीजेपी बिहार में चुनाव का बिगुल अगले हफ्ते फूंकने की तैयारी कर रही है. गृहमंत्री अमित शाह इस वीडियो कॉन्फ्रेंस, फेसबुक लाइव के जरिए एक सभा को संबोधित करेंगे. बिहार के बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल ने बताया कि पार्टी ने इस वर्चुअल के लिए 243 विधानसभा क्षेत्रों के एक लाख लोगों को तैयार है. इसके लिए उन लोगों के लिए भी व्यवस्था की गई जो सिर्फ भाषण सुनना चाहते हैं. 9 जून को होने वाली इस रैली के जरिए बीजेपी विधानसभा चुनाव के लिए अपने डिजिटल प्रचार अभियान की शुरुआत कर देगी.
इसके बाद पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित अन्य नेता भी अलग-अलग तारीखों में ऐसी रैलियों में हिस्सा लेंगे. संजय जयसवाल ने बताया कि जेपी नड्डा की रैलियां दो भागों में होगी जिसमें पहले उत्तर बिहार और फिर दक्षिण बिहार को कवर किया जाएगा. आपको बता दें कि बिहार में विधानसभा चुनाव इसी साल होने हैं. बीजेपी साल 2005 से नीतीश कुमार की अगुवाई में जेडीयू के साथ सत्ता में साझेदार है. हालांकि बीच में करीब 4 साल (2013 से 2017 तक) दोनों के बीच गठबंधन टूट गया था.
गौरतलब है कि कई मीडिया में रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि चुनाव आयोग की ओर से भविष्य में ऑनलाइन वोटिंग की संभावनाओं से इनकार कर दिया गया है. अब देखने की वाली बात यह होगी कि जब अनलॉक1 के तहत किसी भी सार्वजनिक सभा के आयोजन पर प्रतिबंध लगा है, तब क्या ऐसे में जब चुनावों की तारीखों की घोषणा होगी तो उसमें रैली, रोड शो जैसे प्रचार के तरीकों की इजाजत होगी. क्योंकि कई विपक्षी दलों में इस बात का डर सताया हुआ है कि अगर सिर्फ ऑनलाइन चुनाव प्रचार की ही इजाजत मिली तो बीजेपी इसमें भारी पड़ सकती है.

01/06/2020
देश में कोरोना मरीजों की संख्या में अब तक का सबसे बड़ा उछाल, 24 घंटे में 7466 नए केस, 175 लोगों की मौतनयी दिल्ली देश भर ...
29/05/2020

देश में कोरोना मरीजों की संख्या में अब तक का सबसे बड़ा उछाल, 24 घंटे में 7466 नए केस, 175 लोगों की मौत
नयी दिल्ली
देश भर में कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। देश में कोरोना के मामले में अब तक का सबसे बड़ा उछाल देखने को मिला है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 7,466 नए मामले सामने आए हैं और 175 लोगों की मौत हो गई है।
देश में कोरोना मरीजों की कुल संख्या 1,65,799 हो गई है। इनमें 89,987 के सक्रिय हैं और 71,105 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। देश में कोरोना की चपेट में आकर अब तक 4706 लोगों की जान जा चुकी है।
देश के अलग-अलग राज्यों से जो कोरोना के आंकड़े सामने आ रहे हैं वह बेहद चिंताजनक हैं। महाराष्ट्र में अब तक कोरोना के 59,546 के सामने आ चुके हैं। कोरोना प्रभावित राज्यों में महाराष्ट्र पहले नंबर पर है। राज्य में कोरोना के 38,948 मामले सक्रिय हैं। अब तक 18,616 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है और 1982 लोगों की मौत हो चुकी है।
कोरोना प्रभावित राज्यों में तमिलनाडु दूसरे नंबर पर है। तमिलनाडु में कोरोना के अब तक 19,372 मामले सामने आ चुके हैं। राज्य में 8,676 सक्रिय केस हैं और 10,548 लोगों को अस्पताल से इलाज के बाद छुट्टी दी जा चुकी है। अब तक 148 लोगों की मौत हो चुकी है।
देश की राजधानी दिल्ली में भी बुरा हाल है। दिल्ली कोरोना प्रभावित राज्यों में तीसरे नंबर पर है। राजधानी में अब तक कोरोना के 16,281 केस सामने आ चुके हैं। इनमें 8,470 मामले सक्रिय हैं और 7,495 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। अब तक दिल्ली में कोरोना से 316 लोगों की मौत हो चुकी है।
वहीं, गुजरात कोरोना प्रभावित राज्यों में चौथे नंबर पर है। राज्य में अब तक कोरोना के 15,572 केस सामने आ चुके हैं। इनमें 6,609 मामले सक्रिय हैं और 8,003 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। राज्य में अब तक कोरोना से 960 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।
कोरोना प्रभावित राज्यों में राजस्थान पांचवें नंबर पर है। राजस्थान में अब तक कोरोना के 8,067 केस सामने आ चुके हैं। इनमें 3,072 केस सक्रिय हैं और 4,815 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है।

Address

Jawahar Nagar Sri Ganganagar
Sri Ganganagar

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when BOL ganganagar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category